Posts

Showing posts from September, 2023

श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया

Image
श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया जैन कीर्तन मंडली ने भजनों से किया मंत्रमुग्ध जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगकर अपने गिले-शिकवे दूर किए हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली की प्रसिद्ध जैन कीर्तन मंडली ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन समाज के लोगों ने अपने समस्त गिले शिकवे भुलाये और आपस में प्रेम भाव से रहने का संदेश दिया। चंद्रप्रभ महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे क्षमा मांगकर अपने गिले शिकवे दूर किए।  मंदिर के मंत्री  हरीश जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन व कोषाध्यक्ष  प्रद्युम्न जैन ने कहा कि पर्युषण पर्व में दस दिन निरन्तर धर्म की आराधना करते हुए मन में जो निर्मलता व पवित्रता उत्पन्न होती है, उसी का वाणी में प्रकट होना ही क्षमावाणी है। इस दिन छोटे हो या बड़े सभी एक-दूसरे से हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं तथा कहते हैं कि मैंने मन, वचन, काया से, जाने-अनजाने में अगर आपका दि...

पितरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का पर्व है पितृपक्ष बीके शर्मा हनुमान

Image
पितरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का पर्व है पितृपक्ष बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा, कि सर्वे भवंतु सुखिनः का उद्घोष करने वाली भारतीय संस्कृति दुनिया में सबसे विलक्षण है, क्योंकि यह पूर्ण मानवतावादी है l इसलिए इसका हर विधान मंगलकारी हैl मानवीय संबंधों की जितनी गहराई भारतीय संस्कृति में है lउतनी दुनिया में कहीं नहींl यहां रिश्तो का संबंध एक जन्म का नहीं, बल्कि जन्म जन्मांतर का होता हैl वस्तुतः जिस देश में बच्चों को पहला पाठ मातृ देवो भव और पितृ देवो भव का पढ़ाया जाता हैl माता को धरती और पिता को आकाश से भी ऊंचा कहा गया है lऐसे संबंध को मृत्यु भी कैसे अलग कर सकती है lइसलिए वह पितर पितृलोक  में निवास करते हुए भी अपनी संतानों की मंगल कामना करते हैं। हम तो प्रतिदिन सूर्य और चंद्रमा को भी जल की भावना देते हैं, जो ऊष्मा, प्रकाश और शीतलता प्रदान करते हैं ।फिर पितरों को कैसे भूल सकते हैं, जिन्होंने हमें जीवन ।दिया शायद उनका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। अतः प...

रालोद की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी घोषित

Image
रालोद की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी घोषित आम जनता का भाजपा सरकार से उठ चुका विश्वासः इंद्रवीर सिंह भाटी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के निर्देश पर मेरठ रोड स्थित रालोद कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान एक बार फिर से गाजियाबाद जिला में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला व महानगर की घोषणा करते हुए मेरठ मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में एक जिला कोषाध्यक्ष, 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 जिला महासचिव 15 जिला सचिव 6 विधानसभा अध्यक्ष, 6 नगर अध्यक्ष, 18 सदस्य सौंपें जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। वही महानगर कार्यकारिणी में 6 महानगर उपाध्यक्ष, सात महासचिव 15 महानगर सचिव, ट्रासं हिंडन अध्यक्ष प्रभारी और 17 वार्ड अध्यक्षों को मनोनीत किया गया है। जिला व महानगर कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्यों को मनोनीत पत्र भी गए। पदाधिकारीयों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने कहा कि इस समय देश में लोकतंत्र को बचाने का समय है क्योंकि आम जनता का सरकार से विश...

धूमधाम से मना राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Image
धूमधाम से मना राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव  रिपोर्ट :- विकास कुमार   गाजियाबादः  मेरठ रोड स्थित राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 29 वां वार्षिकोत्सव उडान व पुरस्कार वितरण समारोह गुरूवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कॉलेज की मेधावी छात्राओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्हें छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार भी दिए गए।  मुख्य अतिथि सीसीएसयू की पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर डॉ वाई. विमला, विशिष्ट अतिथि सीसीएसयू के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार; पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता ने समारोह का दीप जलाकर उदघाटन किया।  कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू चावला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व कॉलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसी वर्ष से  नए कोर्स बीबीए शुरू किए जाने की घोषणा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नट शिवा नृत्य,  राजस्थानी नृत्य, गरबा, राधा-कृष्ण नृत्य, भगवान राम का गृह आगमन आदि की सभी ने सराहना की। विभिन्न विभागों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली छा...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों को लेकर बाल आयोग और महानिदेशक को लिखा पत्र

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों को लेकर बाल आयोग और महानिदेशक को लिखा पत्र ।  जिले में 2500 से ज्यादा आरटीई के बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित - जीपीए  रिपोर्ट:-विकास कुमार  गाजियाबाद:- गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने एक बार फिर प्रदेश और गाजियाबाद जिले के आरटीई के बच्चों के दाखिले के लिये महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राष्ट्रीय बाल अधिकार सरक्षंण आयोग से गुहार लगाई है  शिक्षा सत्र के 6 महीने बीत जाने के बाद भी गाजियाबाद में 2500 से ज्यादा बच्चों को निजी स्कूलों द्वारा दाखिला नही दिया गया है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में आरटीई के बच्चों के दाखिले का यह यह आंकड़ा 50 प्रतिशत के आस पास आने की राह देख रहा है गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) ग के अंतर्गत अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिये जिला बेसिक शिक्षा कार्यलय द्वारा पहले चरण में 3606 दूसरे चरण में 1703 तीसरे चरण में 506 और चौथ...

29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगे श्राद्धः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगे श्राद्धः आचार्य दीपक तेजस्वी तीन भागों में किया जाता है पूर्वजों व पुरखों का श्राद्ध हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के बाद पहली पूर्णिमा से श्राद्ध शुरू होते हैं। इस बार श्राद्ध यानि पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पितृ पक्ष की अवधि 16 दिन की है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि पितृ पक्ष में लोगों को अपने पूर्वजों और पुरखों का सम्मान करने, उन्हें भोजन और जल अर्पित करने का अवसर मिलता है।  मृत्यु के बाद संस्कार करने के लिए दान व तर्पण और श्राद्ध को बहुत शुभ माना जाता है। श्राद्ध यानि पितृ पक्ष के 3 भाग होते हैं। पहले भाग को पिंड दान कहा जाता है। चावल के गोले, शहद, चावल, चीनी व  जौ के साथ बनाए पिंड को पितृों व पूर्वजों को अर्पित किया जाता है। दूसरे भाग को तर्पण के रूप में जाना जाता है। आटा, जौ, कुशा घास और काले तिल के साथ मिश्रित पानी पितरों को चढ़ाया जाता है। इस समारोह का तीसरा और अंतिम भाग ब्राह्मण पुजारियों को भोजन प्रदान करना है। लोगों को पितृ पक्ष में पवित्र ग्र...

28 सितंबर को धूमधाम से मनेगा राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 29 वां वार्षिकोत्सव

Image
28 सितंबर को धूमधाम से मनेगा राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 29 वां वार्षिकोत्सव  कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्माानित किया जाएगा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 29 वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह गुरूवार 28 सितंबर को मनाया जाएगा। समारोह में कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला ने बताया कि वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह गुरूवार 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। समारोह की मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति प्रो डा. वाई एस विमला होंगी। पूर्व प्रधान आर्थिक सलाहकार वी एस सुब्बाराव, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार व पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कॉलेज में 14 कोर्स संचालित हैं और सभी कोर्स में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं क...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद:- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में साइबर सैफ्टी के बुधवार को कक्षा 9 व कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विजयनगर थाने की सब इन्स्पैक्टर रितु त्यागी व महिला कांस्टेबल चंचल ने सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया। सब इन्स्पैक्टर रितु त्यागी व महिला कांस्टेबल चंचल ने  मानसिक, शारीरिक एवं सोशल मीडिया पर  होने वाले अपराधों की जानकारी दी, साथ ही विभिन्न वीडियो के माध्यम से इन प्रकार के अपराधों से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। साथ ही छात्राओं से कहा कि अगर आपकी फोटो या वीडियो का कोई गलत उपयोग करता है तो 1090 या 112 पर काल करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही छात्रों को भी आगाह किया कि आप सडक पर झुण्ड बनाकर या अकेेले भी खडे हो और शांति भंग का कोई कार्य होता है तो इस परिस्थिति मे आप भले ही उस कार्य में शामिल ना हों, फिर भी पुलिस आपको भी पकड सकती है।

एबीपी न्यूज़ बिजनेस कॉन्क्लेव में समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता को किया गया सम्मानित

Image
एबीपी न्यूज़ बिजनेस कॉन्क्लेव में समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता को किया गया सम्मानित  नोएडा के होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित किया गया बिजनेस कान्क्लेव  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया संजीव गुप्ता को यूपी में नंबर वन होने पर सम्मानित केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने दी संजीव गुप्ता को यूपी में नम्बर वन ब्रांड की बधाई  छोटे भाई राजीव गुप्ता को दिया समरकूल ग्रुप की सफलता का श्रेय  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- बुधवार को नोएडा के सुप्रसिद्ध होटल रेडिसन ब्लू में एबीपी न्यूज़ चैनल के द्वारा प्रमुख उद्योगपति एवं समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को एक स्थापित उद्योगपति एवं कंपनी को लगातार ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया नोएडा में आयोजित इस बिजनेस कॉन्क्लेव में देश की जानी-मानी कंपनियों को सम्मिलित किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जल शक्ति, मंत्री भारत सरकार, गजेंद्र सिंह शेखावत ने उघोगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के अर्थिक...

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार- संदीप बंसल

Image
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार- संदीप बंसल  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी /जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने मंडल के मुख्य कार्यालय 50 नया गंज पर वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ ज़िला मंडल का किया विस्तार एवं अपने व्यापार मंडल की ताकत बढ़ाई , संदीप बंसल ने ज़िला मुख्य संरक्षक सुबोध गुप्ता को बनाया गया एवं महानगर महिला अध्यक्ष सुष्मिता चौधरी  को बनाया गया! साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष ज्योतिष गुरु अमित शास्त्री,उपाध्यक्ष रोहित परमानंद, महामंत्री विशाल अग्रवाल को बनाया गया! सभी पदाधिकारीयों को अंगवस्त्र, पहनाकर सभी का स्वागत किया और नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ चेयरमैन राजेश बंसल,दीपक गर्ग,प्रेम प्रकाश चीनी, संजय गुप्ता, चेतन शर्मा, दुष्यंत गुप्ता, मूलचंद गर्ग, मुकेश प्रजापति, सुन्दर लाल,आदि व्यापारी उपस्थित थे

श्रीमहंत नारायण गिरि के आशीर्वाद से अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का विस्तार हुआ

Image
श्रीमहंत नारायण गिरि के आशीर्वाद से अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का विस्तार हुआ शुभम गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष व रणवीर प्रधान को जिलाध्यक्ष बनाया गया समाज व देश के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान हैः श्रीमहंत नारायण गिरि रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का मंगलवार को विस्तार किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक श्री दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वरए श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के आशीर्वाद से प्रमुख व्यापारी नेता शुभम गुप्ता को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष व रणवीर प्रधान को जिलाध्यक्ष बनाया गया।  प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बनते ही शुभम गुप्ता व रणबीर प्रधान ने श्रीमहंत नारायण गिरि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि समाज व देश के विकास में व्यापारी वर्ग का अहम योगदान है। एक तरफ वे करोडों लोगों को रोजगार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ करोडों-अरबों का राजस्व देकर को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे...

मंत्री और अधिकारियो की सख्ती के बाद भी आरटीई के 2500 बच्चों को नही मिला दाखिला । - सीमा त्यागी

Image
मंत्री और अधिकारियो की सख्ती के बाद भी आरटीई के 2500 बच्चों को नही मिला दाखिला । - सीमा त्यागी  "पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया ' के नारे को सार्थक करे सरकार - सीमा त्यागी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 ( आरटीई ) के तहत चयनित बच्चों को निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटो पर दाखिला देना होता है लेकिन इन स्कूलो में हर साल बच्चों के अभिभावको को दाखिले के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है उसके बाद भी हजारों बच्चे शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित रह जाते है शिक्षा को सभी वर्गों के लिये समान बनाने के लिए सविधान में 'शिक्षा का अधिकार' ( आरटीई ) को अलग से जगह दी गई ताकि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाये सत्ता की एक बड़ी लाबी में शिक्षा माफियाओं  एक छत्र वर्चस्व स्थापित होने के कारण प्रदेश में आरटीई के तहत चयनित बच्चों को दाखिला नही दिया जाता है निजी स्कूल खुलकर आरटीई का उलघ्न कर हर साल हजारों बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करते है लेकिन उसके बाद भी इन पर कोई कार्यवाई नही होती केवल इनको नोटिस...

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया

Image
एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया  रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबादः एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में बीटेक, बीसीए एवं डिप्लोमा प्रथम वर्ष के स्टूडेंटस के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में स्टूडेंटस को सफलता के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो0 (डॉ0) के0के0 अग्रवाल, उपकुलपति डॉ0 शक्ति कुमार व चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल ने किया।   कुलपति प्रो0 (डॉ0) के0के0 अग्रवाल ने कहा कि हमें इन नये स्टूडेंटस को पढ़ाना नहीं बल्कि बनाना है। उपकुलपति डॉ. शक्ति कुमार ने कंप्यूटर विषय से संबंधित नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन, दृढता, कर्तव्यनिष्ठा के बल पर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। रजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव, यूनिवर्सिटी की डीन एक्डेमिक्स डॉ0 विभा, सीआरसी हेड प्रो. अमित भारद्वाज, सीनियर मैनेजर अखिलेश वर्मा, प्रो0 अतुल कुमार आदि भी मौजूद रहे।

किसान क्रांति दल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने किया मुरादनगर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा

Image
किसान क्रांति दल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने किया मुरादनगर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा रिपोर्ट:- विकास कुमार  यूपी/गाजियाबाद किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर क्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार शर्मा ने किया मुरादनगर मोदीनगर ग्रामों का दौरा उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी ग्राम मिलक के पूर्व प्रधान विजेंद्र शर्मा, प्रधान बिजेंद्र ,लोकेंद्र चौधरी सेंसर पाल ,जयवीर चौधरी, बॉबी चौधरी ,मनोज चौधरी, ओमपाल चौधरी, से मुलाकात की ग्राम सुल्तानपुर में रविंद्र चौधरी प्रवीण चौधरी से मुलाकात की नेकपुर से इरशाद त्यागी प्रियांशु त्यागी से मुलाकात की ग्राम डिढार जलालपुर, एव लुहारी के लोगो से भी मुलाकात की  जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि किसानों ने उनके सामने कई समस्याएं रखी और सबसे मुख्य समस्या गन्ने का पेमेंट वी उसका मूल्य कम होने की बात कही उन्होंने आश्वासन किसानों को दिया है कि वह यह बात ऊपर तक ले जाएंगे और अगर हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन...

नकली दवा का जखीरा बरामद, चार लोग गिरफ्तार

Image
नकली दवा का जखीरा बरामद, चार लोग गिरफ्तार    रिपोर्ट:- विकास कुमार    गजियाबाद :- जल्दी मालामाल होने के चक्कर में कुछ लोग जनमानस की ज़िंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं, यहां तक कि नक़ली दवाओं का काला कारोबार भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक गैंग ग़ाज़ियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक नकली दावों की ऑन डिमांड आपूर्ति करने वाले एक  गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकली दावों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह ऑन डिमांड नकली दवाई मंगा कर विभिन्न मेडिकल स्टोर पर आपूर्ति करता था और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस उपायुक्त शहर निपुण अग्रवाल ने बताया कि1  लोकल इनपुट व मुखबिर ने सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बाहर से नकली दवाईया मंगाकर गाजियाबाद मे बेच रहे है । जिससे लोगो के स्वास्थ के साथ खिलवाड हो रहा है । सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम यात्री शेड से लोगों को नकली...

श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर 23 ने रामलीला के लिए कराया भूमि पूजन

Image
श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर 23 ने रामलीला के लिए कराया भूमि पूजन रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर 23 संजयनगर में इस बार रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामलीला पहली बार डिजीटली होगी। रामलीला के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर योगिनी गुरू मां राधा सरस्वती रहीं। एमलएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता, पार्षद शीतल देओल आदि भी भूमि पूजन में मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि रामलीला में 11 अक्टूबर को खाटू श्याम की भजन संध्या होगी व 12 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि 17 अक्टूबर को भगवान राम की भव्य बारात निकलेगी। 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर पुतला दहन होगा और 26 अक्टूबर को भरत मिलाप व श्री राम राज्याभिषेक होगा। समिति केक संरक्षक किरन पाल सिंह तेवतिया, सत्यपाल सिंह देशवाल,...

मैना सुंदरी एवम श्रीपाल नाटक देखकर दर्शक हुए भाव.विभोर

Image
मैना सुंदरी एवम श्रीपाल नाटक देखकर दर्शक हुए भाव.विभोर हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः  श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में दस लक्षण पर्व के दौरान चंद्रप्रभ महिला मंडल संजय नगर द्वारा  मैना सुंदरी एवम श्रीपाल कहानी का नाट्य मंचन किया।  नाटक को देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। नाटक में दिखाया गया उज्जयनी के राजा पुहुपाल की अनेक रानियाँ थी। उनमें से पद्मरानी से सुरसुन्दरी एवं मैनासुन्दरी नाम की दो पुत्रियाँ पैदा हुईं। पिता के पूछने पर सुरसुन्दरी ने अपनी स्वेच्छानुसार हरिवाहन से विवाह स्वीकार कर लियाए वहीं मैना सुन्दरी ने कहा कि कुलीन एवं शीलवती कन्यायें अपने मुख से किसी अभीष्ट वर की याचना कदापि नहीं करती है। हर किसी को उसके कर्मों और भाग्य के अनुसार ही मिलता है। मेरे भाग्य में जो होगाए वो मुझे अवश्य मिलेगा।  मैनासुन्दरी की बातों को सुनकर राजा पुहुपाल ने क्रोध में आकर कोढ़ी राजा श्रीपाल से उसका विवाह कर दिया। राजा श्रीपाल के कुष्ठ रोग को दूर करने के लिये मैनासुन्दरी ने गुरु के आशीर्वाद एवं विधि क...

अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल के संकीर्तन महोत्सव में राधा नाम की अमृत वर्षा से सराबोर हो गए रसिकजन

Image
अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल के संकीर्तन महोत्सव में राधा नाम की अमृत वर्षा से सराबोर हो गए रसिकजन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार को श्री राधा षष्टी संकीर्तन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। महोत्सव पांडव नगर स्थित श्रीनाथ जी होटल एंड बैंक्वेट हॉल में हुआ जिसमें  कई शहरों से रसिकजनों ने भाग लिया और राधा नाम की अमृत वर्षा कर सभी को भाव.विभोर कर दिया। महोत्सव में युधिष्टिर मलिकए सुनील मलिकए अश्वी ग्रोवरए सलिल श्रीवास्तवए राजीव शास्त्रीए प्रिंस छाबडाए विवेक सबलोक आदि ने भजनों के माध्यम से राधा जी के अवतरित होने की बधाई दी व राधा नाम की महिमा का बखान किया तो हर कोई झूम उठा।  भजन गायकों ने कहा कि राधा नाम रूपी अृमत पाने के लिए देवी.देवता भी तरसते हैं। लुधियाना से पधारे स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि भगवान कृष्ण की शक्ति राधा रानी से ही यह पूरा संसार व सृष्टि संचालित हो रहा है। वे ही सभी की स्वामिनी हैं और सब पर कृपा बरसाने वाली हैं। उनका नाम सच्चे मन से एक बार लेने से ही जन्म.ज...

समरकूल के तीसरे टूर पर कंपनी के डीलर्स हुए मसूरी रावाना

Image
समरकूल के तीसरे टूर पर कंपनी के डीलर्स हुए मसूरी रावाना रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- रविवार को समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के सैकड़ों डीलर्स अपने सेल्स लक्ष्य को पूरा करने के पश्चात गाजियाबाद से मसूरी के लिए रवाना हो गए हैं इससे पहले भी समरकूल ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रथम टूर सिंगापुर व दूसरा टूर बैंकॉक की यात्रा पर जा चुका है ज्ञात हो कि समरकूल ग्रुप अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स के लिए प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार के टूर आयोजित करता है, जिसमें सेल्स के प्रथम एवं द्वितीय लक्ष्य को प्राप्त करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को विदेशी टूर पर ले जाया जाता है  तथा तृतीय लक्ष्य की प्राप्ति पर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स को इंडिया की बेहतरीन जगहों पर चार दिवसीय टूर पर ले जाया जाता है बतौर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन का यही लक्ष्य है कि हमारे एवंम हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स के साथ व्यापार के साथ-साथ परिवार का भी रिश्ता कायम रहता है यही कारण है कि समरकूल ग्रुप से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक...

राष्ट्रीय लोकदल ने महिला आरक्षित बिल पास होने पर किया स्वागत : इंद्रजीत सिंह टीटू

Image
राष्ट्रीय लोकदल ने महिला आरक्षित बिल पास होने पर किया स्वागत : इंद्रजीत सिंह टीटू रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद। कल रात सदन में 33% महिला आरक्षित बिल सभी की सहमति से पास हो गया मैं स्वयं वह मेरी पार्टी इस बिल का पास होने पर स्वागत करते हैं और मातृशक्ति को बधाई देते हैं महिलाओं की बराबरी होगी 33 परसेंट के माध्यम से विधानसभा में और लोकसभा मे महामहिम राष्ट्रपति जी आशा और उम्मीद करते हैं और गुजारिश करते हैं इसमें देर ना करते हुए लंबे समय की इंतजार ना करते हुए सरकार कोई ऐसा माहौल बनाए की 2024 में ही हमारी मातृशक्ति को इसका लाभ मिले यह बिल बिल एक उपहार के रूप में है हमारी माता बहनों के लिए खुशी की बात तो यह है महिला आरक्षित बिल सभी दलों की सहमति से पास हुआ है इस निर्णय का उम्मीद है सबको लाभ मिलेगा सरकार ने अच्छी पहल की विपक्ष को विश्वास में लिया सभी दलों के साथ मीटिंग भी करी जिसका सरकार को लाभ मिला और मातृशक्ति को लाभ मिला अगर सरकार इसी नहीं है। तरीके से अच्छी मंशा से कोई भी नया बिल सदन में लाने से पहले सभी दलों से चर्चा करें सबकी राय ने सभी दलों को विश्वास में लें तो जो स...

श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि के षोडशी भंडारे में देश भर से साधु-संत पहुंचे

Image
श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि के षोडशी भंडारे में देश भर से साधु-संत पहुंचे धर्म व आघ्यात्म की ज्योत को निरंतर जलाए रखकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगीः  श्रीमहंत नारायण गिरि शिवानद गिरि हम सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः  श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटिड हिंदू फंट के अध्यक्ष व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि का षोडशी भंडारा शुक्रवार को मंदिर में आयोजित किया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में हुए भंडारे में देश भर से साधु-संत पहुंचे व प्रासाद ग्रहण किया। श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद 7 सितंबर को ब्रह्मलीन हो गये थे। संत परम्परा के अनुसार उनका षोडशी भंडारा शुक्रवार को श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में हुआ। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा...