Posts

Showing posts from October, 2024

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले अतुल्यदीप का आयोजन किया गया

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले अतुल्यदीप का आयोजन किया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले अतुल्यदीप का आयोजन किया गया। मेले में स्कूल के बच्चों ने गेम व व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि दिवाली का मेला अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत व जरूरतमंदों के जीवन से दुखों का अंधकार दूर उनके जीवन में खुशी फैलाने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि दिवाली मेले के आयोजन से लोगों को आपस में मिलने का मौका मिलता है। दिवाली मेले नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मिक्की माउस, डान्सिंग ग्लासिस, पिक द बॉल जैसे खेल आकर्षण के केन्द्र रहे। डांडिया डांस व रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रकार के गेम खेले और पुरस्कार भी जीते। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने सभी...

गुरुकुल द स्कूल में आयोजित सिनर्जी का समापन हुआ

Image
गुरुकुल द स्कूल में आयोजित सिनर्जी का समापन हुआ  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- गुरुकुल द स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 10 वें सिनर्जी का समापन हो गया। समारोह के दूसरे व अंतिम दिन अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।  हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, जी.टेडएक्स, माइंडस्केप, कव्यधारा और कथावाचन प्रतियोगिता, मॉडलिंग मैनिया, मूवी मेकिंग, ए आई ऐप प्रोटोटाइप, फ्यूजन डांस, स्ट्रीट प्ले, कैनवास पेंटिंग, ग्रैफिटी और ऐब्सट्रैक्ट पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के प्रिंसिपल गौरव बेदी ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को निरतंर आगे बढने के लिए प्रेरित करते हैं। निदेशक डॉ सचिन वत्स ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक मंच है। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं को उनके लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

गुरुकुल द स्कूल में सिनर्जी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Image
गुरुकुल द स्कूल में  सिनर्जी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः:- गुरुकुल द स्कूल में शुक्रवार को 10 वीं सिनर्जी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिनर्जी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें गाज़ियाबाद, दिल्ली व एनसीआर के लगभग 20 से अधिक विद्यालयों के  500 से अधिक छात्रो-छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता की व अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुरुकुल द स्कूल की हेड मिस्ट्रैैस ऐरा बतरा ने आयोजन की सराहना की और छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि सिनर्जी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करना है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती हैं।

संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया

Image
भाजपा का प्रत्याशी बनते ही संजीव शर्मा ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनते ही संजीव शर्मा ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर के दरबार में हाजरी लगाई। उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी नियमित रूप से सेवा करते हैं। इसी कारण जैसे ही उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई, वे सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की व सभी गुरू मूर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका। संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के ...

परिवार में सबसे मुश्किल कार्य बच्चों को अच्छे संस्कार देना हैः आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज

Image
परिवार में सबसे मुश्किल कार्य बच्चों को अच्छे संस्कार देना हैः आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज अच्छे संस्कार, धर्म का प्रसार व सामाजिक समरसता का आपस में बहुत ही गहरा सम्बंध हैः सुधांशु महाराज सामाजिक एकता व समरसता से ही देश को मजबूत बनाया जा सकता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज आचार्य महामंडलेश्वर जून पीठाधीश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी महाराज, की अध्यक्षता में विहिप की केंद्रीय मार्ग दर्शन मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई विश्व जागृति मिशन, आनंद धाम आश्रम बक्करवाला में आयोजित बैठक में देश के प्रमुख संत भाग ले रहे हैं हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  नई दिल्लीः-विश्व हिंदू परिषद की इंद्रप्रस्थ, मेरठ व जयपुर प्रांत की केंद्रीय मार्ग दर्शन मंडल की दो दिवसीय बैठक गुरूवार से शुरू हो गई। विश्व जागृति मिशन, आनंद धाम आश्रम बक्करवाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज ने की। बैठक में कुटुम्ब प्रबोधन यानि परिवार संस्कार, धर्म प्रसार व सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशान...

शुभ योग का संगम अहोई अष्टमी के पर्व को बना रहा है खासः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
शुभ योग का संगम अहोई अष्टमी के पर्व को बना रहा है खासः आचार्य दीपक तेजस्वी 24 अक्टूबर को गुरूवार होने भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि इस बार का अहोई अष्टमी पर्व बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। शुभ योग का ऐसा संगम कई वर्ष बाद होगा। अहोई अष्टमी पर्व 24 अक्टूबर को है और गुरुवार का दिन है, जो भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन गुरू पुष्य योग के साथ अमृत सिद्धि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का भी बनना इस पर्व को खास बनाएगा। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि  गुरु पुष्य योग का विशेष महत्व होता है। पुष्य नक्षत्र शनि का नक्षत्र है और शास्त्रों में गुरूवार के दिन पुष्य नक्षत्र का पड़ना उत्तम योग माना गया है। गुरूवार का दिन, पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्ध योग एवं अमृत सिद्धि योग के भी पउन्े से अहोई अष्टमी व्रत का महत्व और अधिक हो गया है। इतना ही नहीं 24 अक्टूबर को चंद्रमा भी अपनी स्वयं की राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। ऐसे शुभ ...

अम्बिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी को हराकर पीसी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Image
अम्बिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी को हराकर पीसी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- अम्बिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने पीसी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।  फाइनल में टीम ने ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी को 8 विकेट से मात दी। पीसी क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले गए फाइनल में  ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम  20.2 ओवर में 88 रन पर ही आउट हो गई। कीरू ने 40 रन बनाकी टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। तनमय चौधरी ने 12 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान अभय तोमर ने 2 विकेट लिए। अम्बिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब कोे 89 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। टीम ने 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 89 रन बनाने के साथ ही टूर्नामेंट जीत लिया। मानस जोशी ने 35 रन व हर्ष कुमार ने 25 रन बनाए। हरिदत्त तिवारी 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच तनमय चौधरी को मिला। आयोजक पंकज सिंह व शक्ति ने अभय तोमर को बेस्ट बॉलर, शिवम विधूडी को...

श्री श्याम सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क अंतिम यात्रा वाहन का लोकार्पण श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कियाराम भक्त हनुमान की तरह संस्था के संस्थापक महंत विजय गिरि महाराज व महामंत्री अजय चोपड़ा समाज व देश की सेवा कर रहे हैं

Image
श्री श्याम सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क अंतिम यात्रा वाहन का लोकार्पण श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया राम भक्त हनुमान की तरह संस्था के संस्थापक महंत विजय गिरि महाराज व महामंत्री अजय चोपड़ा समाज व देश की सेवा कर रहे हैं  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- समाज व दंश के लिए कुछना कर अवश्य करना चाहिए। जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक अंतिम का चिंतन करना ही सराहनीय यह कोई योगी-ज्ञानी व विद्वान  श्री श्याम सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार से निशुल्क ाअंतिम यात्रा वाहन की सेवा शुरू की। निशुल्क अंतिम यात्रा वाहन का लोकार्पण सोमवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि हमारे शास्त्रों में नर सेवा को ही असली नारायण सेवा माना गया है। हम भले ही कितने भी जप-तप क्यों ना कर लें, मगर जब तक नर सेवा नहीं करेंगे तब तक ना...

भगवान विष्णु को सभी माह में सबसे अधिक प्रिय है कार्तिक मासः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

Image
भगवान विष्णु को सभी माह में सबसे अधिक प्रिय है कार्तिक मासः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज इस मास में भगवान विष्णु की पूजा, नदी स्नान व दीपदान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है कार्तिक मास को तप व व्रत का मास भी कहा जाता है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि कार्तिक माह शुरू हो चुका है। हिंदू सनातन धर्म में इस माह को सभी माह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कार्तिक माह में भगवान विष्णु नारायण रूप में जल में निवास करते हैं। इसी कारण कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक नियमित सूर्योदय से पहले नदी या तालाब में स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक माह को तप और व्रत का माह भी कहा जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की भक्ति और पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी इच्छाएं पूर्ण हो...

करवाचौथ पर सूर्योदय से पहले ही सरगी का सेवन कर लेंः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

Image
करवाचौथ पर सूर्योदय से पहले ही सरगी का सेवन कर लेंः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रविवार को चंद्रमा निकलने का समय सांय 7 बजकर 54 मिनट रहेगा काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है, अतः सुहागिनेें काले रंग के कपडे ना पहने  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि करवा चौथ का त्योहार प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह त्योहार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। महाराजश्री ने कहा कि इस त्योहार पर निर्जला व्रत रखने से पहले सरगी खाने की परम्परा है। सरगी का सेवन ब्रहममुहूर्त में सूर्योदय से पहले ही कर लेना चाहिए। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुर...

गुमराह न हों सम्मानित करदाता, निगम डोर टू डोर टैक्स कलैक्शन में वसूल रहा है ऑनलाइन भुगतान

Image
गुमराह न हों सम्मानित करदाता, निगम डोर टू डोर टैक्स कलैक्शन में वसूल रहा है ऑनलाइन भुगतान केवल जोनल कार्यलयों की कैश विंडो पर ही जमा होता है नगद संपत्ति कर, अन्य माध्यमों में ऑनलाइन प्रक्रिया को ही अपनाए करदाता-नगर आयुक्त हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा केवल जोनल कार्यल्यों की कैश विंडो पर नगद हाउस टैक्स वसूली की जाती है जिसकी रसीद भी उसी समय करदाता को दी जा रही है, इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किसी भी प्रक्रिया में हाउस टैक्स नगद में नहीं वसूला जा रहा है, समस्त जोनल कार्यालय द्वारा डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन कार्य करदाताओं की सहूलियत हेतु किया जा रहा है, जिसमें केवल यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त किया जा रहा है या फिर चेक के माध्यम से टैक्स वसूली की जा रही है l नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टैक्स विभाग टीम तथा जोनल प्रभारियों को भी टैक्स वसूली को मजबूत बनाने के साथ-साथ टैक्स वसूली कर रहे कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर कड...

दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

Image
दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज दीपावली पर्व को लेकर लोगों के भ्रम को महराजश्री ने किया दूर 1 नवंबर की रात्रि में अमावस्या तिथि ना होने से पर्व मनाना उचित नहीं होगा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- देश के सबसे प्रमुख पर्व दीपावली को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाना सही होगा या 1 नवंबर को मनाना ठीक रहेगा। लोगों के इस भ्रम को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने दूर किया और कहा कि 31 अक्‍टूबर की रात को ही दीपावली मनाना तर्कसंगत व शास्त्रसंगत होगा।  धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनेगा महाराजश्री ने बताया कि पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरूआत धनतेरस के पर्व से होती है, जो इस बार मंगलवार 29 अक्टूबर का मनाया जाएगा। इस दिन सोने चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदने की परंपर...

करवाचौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगाः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
करवाचौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगाः आचार्य दीपक तेजस्वी भद्रा के चलते सूर्योदय से पहले स्नान कर व सरगी ग्रहण कर व्रत का संकल्प ले लें हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः- आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि करवा चौथ पर्व का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती है। इस बार करवाचौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को है। इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि करवाचौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करने के साथ ही साथ निर्जला व्रत रखती हैं। ये उपवास शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर खोला जाता है। बिना चांद देखें व्रत पूरा नहीं माना जाता है। इस साल करवा चौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को है, जिस पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले सरगी चााई जाती है। सरगी हमेशा ब्रहम मुहूर्त यानि सुबह 4 से 5 बजे के बीच खानी चाहिए। करवाचौथ पर भद्रा का समय प्रातः 06 बजकर 25 मिनट से प्रातः 06 बजकर ...

देश भर से आये कवियों व कवयित्रियों नै श्रोताओं का मन मोहा

Image
देश भर से आये कवियों व कवयित्रियों नै श्रोताओं का मन मोहा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़       गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा)  : ट्रू मीडिया समूह और एचएलएम कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ- गाजियाबाद रोड पर स्थित एचएलएम कॉलेज के सभागार में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन  गत  13 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार  सुभाष चन्दर ने की। मुख्य अतिथि डॉक्टर अनुज अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. शशांक कुमार द्विवेदी, डॉ. धीरज कुमार शर्मा. डॉ. श्री राम अवतार बैरवा रहे। विशिष्ट अतिथि शालिनी अगम,  अशोक गुप्ता, डॉ. कविता मल्होत्रा, डॉ. सूक्ष्मलता महाजन और  देवेंद्र प्रकाश शर्मा देव रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रू मीडिया समूह के संपादक डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया और कवि नीरज नयन ने शंखनाद किया। कवयित्री पूजा श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना की।  उसके बाद मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह...

सम्मान से सम्मानित किया

Image
सम्मान से सम्मानित किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को सम्मान से सम्मानित किया सर्वप्रथम राम नाम दुपट्टा, भगवान लड्डू गोपाल का  स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया रामलीला मंचन में रावण वध व विजयदशमी पर रावण, कुम्भकरण व मेघनाद के पुतले दहन के बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान अयोध्या लौटते हैं, जहां प्रभु श्रीराम का राजतिलक धूमधाम के साथ किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवीओ एवं विभिन्न गणमान्य अतिथियों  सहित  मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित कर रामलीला का समापन किया गया। मैं श्री रामलीला समिति राजनगर के सभी सम्मानित पदाधिकारी का दिल की गहराई से वंदन करता हूं, अभिनंदन करता हूं, और हृदय से साधुवाद  देता हूं

यूवाईडीएस हापुड़ को आसान जीत मिली

Image
यूवाईडीएस हापुड़ को आसान जीत मिली हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः- जेके स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर द्वारा आयोजित मनजीत कौर मैमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूवाईडीएस हापुड़ को आसान जीत मिली। टीम ने वसुंधरा इलेविन क्रिकेट अकैडमी को 95 रन से हरा दिया। टीएनएम ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले गए मैच में यूवाईडीएस हापुड़ ने पहले टॉस जीता व बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बना दिए। यजुर तेवतिया ने नाबाद शानदार 83 रन की पारी खेली। वहीं आरव शर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। वसुंधरा इलेविन क्रिकेट अकैडमी के कप्तान आरव, ग्रंथिक नेगी व अयान त्यागी को 2-2 विकेट मिले। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसुंधरा इलेविन  क्रिकेट अकैडमी 24.1 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गई। जॉर्डन रावत व कप्तान ने 22-22 रन का योगदान दिया। कनिष्क शर्मा व कार्तिक गहलोत को 3-3 विकेट प्राप्त हुए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कनिष्क शर्मा को दिया गया।

वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी ने एनडी क्रिकेट अकैडमी को हराया

Image
वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी ने एनडी क्रिकेट अकैडमी को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः-जेके स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर द्वारा आयोजित मनजीत कौर मैमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी गाजियाबाद का मुकाबला एनडी क्रिकेट अकैडमी ग्रेटर नोएडा के साथ हुआ। मैच को वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी ने 78 रन से अपने नाम किया। टीएनएम ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर हुए मैच में टॉस एनडी क्रिकेट अकैडमी ने जीता और वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाए। शौर्य ने 72 रन व शब्द झा नेे 28 रन बनाए। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एनडी क्रिकेट अकैडमी 29 ओवर में 68 रन पर ही आउट हो गई। गर्वित व 16 व श्रेयान 12 रन ही दहाई का आंकडा छू पाए। लालकृष्ण को 3, निष्कर्ष अग्रवाल व अभिषेक राय को 2-2 विकेट मिले।  मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से अभिषेक राय को सम्मानित किया गया।

दशहरा पर्व पर भगवान राम की आराधना करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज

Image
दशहरा पर्व पर भगवान राम की आराधना करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहे अनुष्ठान में कई शहरों के भक्त पहुंचे हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान में शनिवार को दशहरापर्व पर भगवान राम व शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में भगवान राम की पूजा.अर्चना के लिए गाजियाबाद के अलावा मेरठ, नोएडा दिल्ली आदि से भी भक्त आए। भक्तों ने देर शाम तक भगवान राम पूजा-अर्चना की। अपरान्ह 3 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने आहुति दी व भगवान राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। सांय 5 बजे भगवान राम की आरती की गई। आ...

इन्दु शिशु विद्या सदन में 80 कन्या- लांगूरों का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया

Image
इन्दु शिशु विद्या सदन में 80 कन्या- लांगूरों का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़     गाजियाबाद ( सुशील कुमार शर्मा ) : ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा  संत रविदास कालौनी, पुराना विजय नगर में संचालित इन्दू  शिशु विद्या सदन  में नवरात्रि के सातवें दिन गुरूवार को  मां कालरात्रि के पूजन के उपरांत 80 कन्या और लांगूरों को   बिस्किट, चिप्स, पेठा, केले, टॉफी, चॉकलेट,  फ्रूटी, पेंसिल, रबर, पेन और कलर तथा दक्षिणा के रूप में 50-50 रुपए देकर  पूजन किया गया । कन्या पूजन के समय ट्रस्ट के अध्यक्ष मेघ राज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर एम.एल. त्रिपाठी, मंत्री आमोद कपूर, संरक्षक राजकुमार आर्या, मुन्नीलाल बरनवाल, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, सह मंत्री संजीव बरनवाल ,कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, सुशीला सागर , मिडिया प्रभारी सुशील शर्मा, शलभ गुप्ता,कल्पना गुप्ता, कुलदीप माथुर ,प्रीती कुकरेजा, बालकृष्ण कुकरेजा,स्कूल की प्रधानाचार्य और ट्रस्ट की सचिव सीमा शर्मा, स्कूल समिति की सहमंत्री कंचन त्रिवेदी ,स्कूल के शिक्षक और...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः:- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में गुरूवार को विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया गया। विजयादशमी का आकर्षण सीनियर विंग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामलीला का मंचन रहा। महोत्सव का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। सीनियर विंग के छात्र-छात्राआंे ने राम जन्म, सीता स्वयंवर, सीता-हरण, श्रीराम-हनुमान मिलन रावण वध तक की रामलीला का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के अभिनय की सभी ने सराहना की। रावण वध के बाद स्कूल के खेल मैदान में पुतला दहन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर पृथ्वी पर धर्म, सत्य व अच्छाई के साम्राज्य की स्थापना की थी। इस पर्व पर रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाता है। पुतला दहन से हमें यह संदेश मिलता है कि जिस दिन हमें अपने अंदर की तमाम बुराईयों व अहंकार का अ...

मां महागौरी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य

Image
मां महागौरी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहे अनुष्ठान में कई शहरों के भक्त पहुंचे हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान में गुरूवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए गाजियाबाद के अलावा मेरठ, नोएडा दिल्ली आदि से भी भक्त आए। भक्तों ने देर शाम तक मां की पूजा.अर्चना की व पाठ में भाग लिया। मध्यान्ह 1.30 बजे व्रतियों के लिए फलहार के आयोजन के बाद अपरान्ह 3 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने आहुति दी व मां से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना ...

गुरुकुल द स्कूल में एनसीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ

Image
गुरुकुल द स्कूल में एनसीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- गुरुकुल द स्कूल द्वारा बुधवार को एनसीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में तत्पर रहने व एनसीसी के सभी आदर्शों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण दल के प्रमुख रहे कर्नल संदीप पांडे ने समारोह का उदघाटन किया व कैडेट्स  को शपथ दिलाकर उन्हें बैज से सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान कैडेट्स के सपरिधान मार्च पास्ट एवं स्कूल बैंड ने सभी दर्शकों को रोमांच से भर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने एनसीसी का उद्देश्य समझाते हुए कैडेट्स को संगठित, प्रशिक्षित एवं सशस्त्र सैनिक के रूप कैरियर बनाने के लिए प्रेरणा दी। निदेशक सचिन वत्स ने सभी कैडेट्सका आह्वान किया कि अपने सपनों...

अष्टमी व नवमी मनाने वाले 11 अक्टूबर को कन्या पूजन करेंः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
अष्टमी व नवमी मनाने वाले 11 अक्टूबर को कन्या पूजन करेंः आचार्य दीपक तेजस्वी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- इस बार अष्टमी और नवमी दोनों की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि  10 अक्टूबर या 11 अक्टूबर किस दिन अष्टमी व्रत की पूजा करनी चाहिए। आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि यह भ्रम नवरात्रि की एक तिथि बढ जाने के कारण हुआ है। इसी कारण सप्तमी व अष्टमी तथा अष्टमी व नवमी एक ही दिन पड गई। नवरात्रि में तिथि बढना शुभ माना जाता है। अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। 12 बजकर 6 मिनट के बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि ऐसे में जिनके यहां अष्टमी का पूजन होता है, वे 12 बजकर 06 मिनट से पहले ही अष्टमी पूजन कर लें। वहीं जिनके यहां नवमी का पूजन होता है, वे उसके पश्चात नवमी का कन्या पूजन कर सकते हैं। यानि अष्टमी व नवमी मनाने वाले 11 अक्टूबर को कन्या पूजन करके अपने व्रत का पारण कर सकते हैं, अर्थात ...

मां कालरात्रि सदैव शुभ फल देने वाली देवी हैंः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज

Image
मां कालरात्रि सदैव शुभ फल देने वाली देवी हैंः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में कई शहरों के भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान में बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा.अर्चना की गई। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। गाजियाबाद के अलावा मेरठ, नोएडा, दिल्ली आदि से आए भक्तों ने देर शाम तक मां की पूजा-अर्चना की  व पाठ में भाग लिया। मध्यान्ह 1.30 बजे व्रतियों के लिए फलहार हुआ। अपरान्ह 3 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने आहुति दी व मां से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों के लिए बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों के लिए बीएसए को सौंपा ज्ञापन आधा शिक्षा सत्र पूरा , आरटीई के 40% बच्चो के दाखिलों का सपना अभी भी अधूरा  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन का आरटीई के गरीब बच्चो के दाखिलों के लिय पिछले 8 महीने से मैराथन संघर्ष जारी है आज एक बार फिर जीपीए ने आरटीई के अभिभावकों के साथ बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर कड़ा संदेश दिया जीपीए के सचिव अनिल सिंह और आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया की निशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1)(ग )के अंतर्गत दुर्बल  एवम अलभित समूह के अंतर्गत चयनित समस्त बालक बालिकाओं का दाखिला स्कूलों में सुनिश्चित कराना पूर्णतया उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की है उसके बाद भी आधा शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी अभिभावक अपने बच्चों के दाखिलों के लिए स्कूल एवम आपके कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है पिछले सात महीने के दौरान जीपीए द्वारा 8 से ज्यादा ज्ञापन आपको दिए जा चुके है स्कूलों द्वार...

इस्कॉन मंदिर गाजियाबाद ने क्रॉसिंग रिपब्लिक में कृष्ण बलराम शोभा यात्रा निकाली

Image
इस्कॉन मंदिर गाजियाबाद ने क्रॉसिंग रिपब्लिक में कृष्ण बलराम शोभा यात्रा निकाली हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- इस्कॉन मंदिर गाजियाबाद द्वारा कृष्ण बलराम शोभा यात्रा का आयोजन  क्रॉसिंग रिपब्लिक में धूमधाम से किया गया। कृष्ण बलराम शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्री धाम मन्दिर महागुन मासकॉट गेट नंबर .3 से दोपहर 3 बजे’ से प्रारंभ हुई और पैरामाउंट सिंफनी, सुपरटेक लिविंगस्टन,  अजनारा जेनएक्स, पंचशील वेलिंगटन, गर्डेनिय स्क्वायर, ऐसोटेक द नेस्ट, प्रतीक रॉयल, बुलंद हाइट्स, अरिहंत एंबिएंस, कॉसमॉस गोल्ड हाइट, सेम रेजिडेंसी, स्काईटेक रेजीडेंसी,  एक्सोटिका ईस्टम कोर्ट, जयपुरिया, जीएच.7, गोल्ड कोस्ट, सेवियर, गौर ग्लोबल विलेज होते हुए महागुन मासकॉट गेट नंबर 3 पर समाप्त हुई।  मुख्य अतिथि  सुंदर गोपाल प्रभु जोनल सुपरवाइजर सेंट्रल बिहार और वेस्ट यूपी व विशिष्ट अतिथि इस्कॉन मंदिर गाजियाबाद के अध्यक्ष व जोनल सुपरवाइजर कुमायु  रेंज उत्तराखंड’  आदिकर्ता प्रभु ने भगवान की पूजा अर्चना करके यात्रा का आरंभ क...

मां कात्यायनी अपने भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का वरदान देती हैंः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य

Image
मां कात्यायनी अपने भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का वरदान देती हैंः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहा है नवरात्रि अनुष्ठान हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान के छठे दिन मगलवार को मां कात्यायनी की पूजा.अर्चना की गई। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वरए श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चला। पूजा.अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आए।  प्रातः 10 बजे मां की पूजा व पाठ किया गया। मध्यान्ह 1ण्30 बजे व्रतियों के लिए फलहार हुआ। अपरान्ह 3 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। सांय 5 बजे मां की आरती की गई। आचार्य बृजेश कुमार ...

सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में पूरन भाट ने कठपुतली नाट्य कला का प्रदर्शन किया

Image
सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में पूरन भाट ने कठपुतली नाट्य कला का प्रदर्शन किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः -आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में कठपुतली नाट्य कला का प्रदर्शन किया गया। स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कठपुतली कलाकार पूरन भाट ने  कठपुतली नृत्य, गायन और अभिनय के तालमेल से बच्चों ही नहीं बडों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। कठपुतली कलाकार पूरन भाट ने बच्चों को कठपुतलों का इतिहास व उसके  महत्व की जानकारी दी और बताया कि भारत में चार प्रकार की कठपुतली खेली जाती हैं। इनमें छड़ पुतली, छाया पुतली, दस्ताना पुतली व धागा पुतली शामिल है। स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा मुरुगकर ने बताया कि पूरन भाट को नाटक अकादमी का राष्ट्रीय पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दिया गया था। उन्हें वर्ष 2004 में स्पेन में टिट्री मुंडी कठपुतली महोत्सव पुरस्कार व 2019 में चैलविले मेज़िएरेस फेस्टिवल मोंडियल फ्रांस से भी सम्मानित किया गया है। प्रधानाध्यापिका बबीता चौधरी ने कठपुतली के महत्व तथा कठ...