Posts

Showing posts from February, 2025

जनरल वी के सिंह की मेहनत रंग लाई, गाजियाबाद को मिली एक और विकास की सौगात

Image
जनरल वी के सिंह की मेहनत रंग लाई, गाजियाबाद को मिली एक और विकास की सौगात हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद  -गाजियाबाद  के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद गाजियाबाद, जनरल वी के सिंह ने हिंडन हवाई अड्डे पर सिविल उड़ानों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जनरल वी के सिंह ने अपने सांसद कार्यकाल में हिंडन हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव बनवाने और यहाँ से सिविल उड़ानें चलवाने का वायदा किया था। लेकिन GMR और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच चल रहे मतभेदों और कोर्ट मामले के कारण गाजियाबाद के विकास में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं।जनरल वी के सिंह ने कोर्ट के इस मामले को समाप्त करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और GMR से कोर्ट केस वापस लेने के लिए आग्रह किया, जिसके परिणामस्वरूप GMR ने केस वापस ले लिया है। इसके फलस्वरूप हिंडन एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में विस्तार हुआ है और नए हवाई रूट चालू किए गए हैं। इन नए हवाई रूटों में Air India Express की हिंडन से गोवा की सीधी फ्लाइट ...

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में संस्कृत व अंग्रेजी की परीक्षा हुई

Image
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में  श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में संस्कृत व अंग्रेजी की परीक्षा हुई   श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ को महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है  महाराजश्री के नेतृत्व में श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ पूरे विश्व में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति व शिक्षा का परचम फहरा रहा है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- ऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में संचालित श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। इसी के चलते  महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन की वार्षिक परीक्षा के लिए श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता है। सत्र 2024.2025 की वार्षिक परीक्षा के लिए भी श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आए हैं। शुक्रवार को मंदिर के प...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के बच्चो के घर जाकर जांच करने वाले स्कूलों पर कार्यवाई की मांग

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के बच्चो के घर जाकर जांच करने वाले स्कूलों पर कार्यवाई की मांग  आरटीई -दाखिले नहीं लेने वाले स्कूलों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी करे सरकार - जीपीए  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- जिले में आरटीई के दाखिलों की चयन प्रक्रिया दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुकी है जिसके तीन चरण समाप्त हो चुके है दो चरणों के चयनित बच्चो को चयनित पत्र जारी हो चुके है शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन इस बार शत प्रतिशत दाखिले कराने के दावे   ठोक रहा है वहीं निजी स्कूल है कि जो चयनित बच्चो को दाखिला नहीं देकर शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोल रहे है निजी स्कूलों ने आरटीई अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर जहा इस बार भी चयनित बच्चो के घर जाकर वेरिफिकेशन करने का खेल  शुरू कर दिया वही बच्चो के अभिभावकों से तीन साल की बैंक स्टेटमेंट सहित अनावश्यक कागजात मांगने शुरू कर दिए हैं गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह का कहना है कि निजी स्कूल हमारे शिक्षा अधिकारियों की सुनने के लिए तैयार ही नहीं है इस बार भी वहीं पुर...