Posts

Showing posts from July, 2025

समरकूल गोल्डन परिवार ने धूमधाम से मनाया डायरेक्टर राजीव गुप्ता का जन्मदिन

Image
समरकूल गोल्डन परिवार ने धूमधाम से मनाया डायरेक्टर राजीव गुप्ता का जन्मदिन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- मंगलवार को समरकूल ग्रुप के डायरेक्टर राजीव गुप्ता का जन्मदिन, समरकूल गोल्डन परिवार ने मिलकर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने परिवार के साथ केक काटकर कंपनी के चेयरमैन और अपने बडे़ भाई संजीव कुमार गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा गोल्डन परिवार के सभी सदस्यों ने पटका पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए राजीव गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, राजकुमार राणा, नरेश बत्रा, रोहित गोयल, तरुण ढिंगरा, पंकज नोटियाल, अजय माथुर, कनिका गोयल, तरूण कुमार, सचिन जैन, नरेंद्र गोयल, सुरेश प्रशाद, सतीश गुप्ता, सौरभ सिंह, यश गोयल,ऋषभ गोयल,अशोक शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

भगवान जगन्नाथ ऐसे महाप्रभु हैं, जो अपने भक्तों को दर्शन उनके द्वार जाते हैंः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

Image
भगवान जगन्नाथ ऐसे महाप्रभु हैं, जो अपने भक्तों को दर्शन उनके द्वार जाते हैंः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैंः श्रीमन जगदगुरू त्रिदंडी संयासी भक्ति वेदांत महायोगी महाराज  जनकपुरी में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा व महोत्सव का समापन हुआ भागवत कथा में विश्व विख्यात भागवत रत्न साध्वी सरस्वती देवी ने भगवत अमृत वर्षा की हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  नई दिल्ली- श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट डी ब्लॉक जनकपुरी व श्री जगन्नाथ पुरी धाम फाउंडेशन डी ब्लॉक जनकपुरी द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ महाप्रभु की तृतीय ऐतिहासिक रथयात्रा व महोत्सव का समापन हो गया। समापन महोत्सव के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे। महोत्सव में 27 जून को श्री दुर्गा मंदिर से गुंडिवा मंदिर चंचल पार्क तक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई जिसमें दिल्ली-एनसीआर ...