Posts

Showing posts from September, 2025

विश्व ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!

Image
विश्व ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न! मातृ-पितृ उत्कृष्ट सेवा करने वालों को किया गया सम्मानित! भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ब्राह्मणो का एक साथ होना अचंभित हो गया! हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद लोहिया नगर हिंदी भवन विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की अनुकंपा से ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एक्स य ज ने ज्योति प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात मातृ-पितृ उत्कृष्ट सेवा करने वालों को "श्रवण कुमार" पुरस्कार/उपाधि से 108 महानुभावों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय महेश शर्मा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के कर कमलो द्वारा यह उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम देश में पहली बार मातृ-पितृ उत्कर्ष सेवा करने वालों को सम्मानित कर मेरा मन बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा है महेश शर्मा ने...

थर्मोकूल के ब्रांड एम्बेसडर बने वालीवुड के नबाब सेफ अली खान

Image
थर्मोकूल के ब्रांड एम्बेसडर बने वालीवुड के नबाब सेफ अली खान थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के प्रोडक्टस को प्रमोट करने का, वालीवुड सितारे से हुआ थर्मोकूल का करार हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- इलैक्ट्रिक एवं इलैक्ट्रॉनिक्स होम एप्लांयसेज की दुनिया में देश के सुप्रसिद्ध  ब्रांड थर्मोकूल ने अपने प्रचार के लिए फिल्म जगत के सुपर स्टार सेफ अली खान को साईन किया है।  शनिवार को मुम्बई में गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों के साथ थर्मोकूल का सैटअप लगाकर सेफ अली खान ने थर्मोकूल के प्रचार ऐड की शूटिंग की गई। इस दौरान थर्मोकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता एवं उनके बडे़ भाई संजीव कुमार गुप्ता के साथ अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता तथा थर्मोकूल के अधिकृत डीलर्स शिवांगु सोनकर, रजत केसरवानी एवं अनुज जैन ने भी सेफ अली खान से मुलाकात की,  थर्मोकूल पिछले लगभग दो दशकों से होम एप्लांयसेज का निर्माण कर रहा है। तथा एलईडी स्मार्ट टीवी और वाशिंग मशीन के बाद इस वर्ष से थर्मोकूल के रेफ्रिजरेटर और ऐसी भी मार्केट मे...

नमो युवा रन केवल खेल नहीं, नशामुक्त भारत की ओर एक सामाजिक आंदोलन है" – सुधांशु त्रिवेदी

Image
नमो युवा रन केवल खेल नहीं, नशामुक्त भारत की ओर एक सामाजिक आंदोलन है" – सुधांशु त्रिवेदी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार गाज़ियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर गाज़ियाबाद की ओर से रविवार को KW दिल्ली-6 मॉल, राजनगर एक्सटेंशन से भव्य नमो युवा रन मैराथन का आयोजन हुआ। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री नरेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। 15 हजार से अधिक धावकों ने इसमें भाग लिया। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हैं। यह दौड़ केवल खेल नहीं बल्कि नशामुक्त भारत की दिशा में सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महानता का उल्लेख करते हुए कहा कि "जहाँ विदेशी संस्कृतियों में सत्ता के लिए पिता को कैद करने की परंपरा रही, वहीं हम...

बारिश के बाद निगम शुरू करेगा बिगड़ी सड़कों को सुधारने का कार्य

Image
बारिश के बाद निगम शुरू करेगा बिगड़ी सड़कों को सुधारने का कार्य, निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ 9 करोड़ में निगम की सड़कों पर होगा पैच वर्क हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद:- इंदिरापुरम सहित पांचों जोन में गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुधार का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टीम को निर्देश दिए गए हैं, मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गो में भी सड़क सुधार का कार्य किया जाएगा, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा बारिश के उपरांत पैच वर्क की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है तथा सड़कों का चिन्ह करण चल रहा हैl महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में दीपावली  व अन्य त्योहार से पूर्व निगम की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा लगभग 9 करोड़ से बिगड़ी हुई सड़कों का सुधार कराया जाएगा, बरसात के उपरांत सितंबर माह के अंतिम सप...