Posts

Showing posts from October, 2025

प्यार के झांसे में फंसाकर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और मारपीट का सनसनीखेज मामला

Image
प्यार के झांसे में फंसाकर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और मारपीट का सनसनीखेज मामला  मोहित चौधरी पर लगा पूरा 'लव गैंग' चलाने का आरोप, पीड़िता ने ACP को सौंपा प्रार्थना पत्र हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- एनसीआर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स मोहित चौधरी पर प्यार के झूठे जाल में फंसाकर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने, धोखाधड़ी करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता दीपा विश्वकर्मा ने वेव सिटी के ACP महोदय को विस्तृत प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। दीपा का दावा है कि मोहित एक पूरा 'गैंग' चलाता है, जो दर्जनों लड़कियों को फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर रहा है। दीपा विश्वकर्मा (उम्र करीब 25-30 वर्ष), जो गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की निवासी हैं, ने बताया कि वर्ष 2022 में नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करते हुए उनकी मुलाकात मोहित चौधरी से हुई। मोहित ने प्यार का नाटक रचकर उन्हें जन्मदिन पार्टी के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया और कोल...

मुंबई में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के हाथों लॉन्च हुई भारत की पहली डांसर्स की असल ज़िंदगी पर आधारित किताब — “Dance or Trap”

Image
मुंबई में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के हाथों लॉन्च हुई भारत की पहली डांसर्स की असल ज़िंदगी पर आधारित किताब — “Dance or Trap” हर्ष कुमार  — गाज़ियाबाद के युवा डांसर, कोरियोग्राफर और लेखक ने फिर रचा इतिहास* हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- नृत्य की चमकदार रोशनी के पीछे छिपे संघर्ष, उम्मीद और सच्चाई को उजागर करने वाली प्रेरणादायक पुस्तक “डांस ऑर ट्रैप – एक डांसर की अनकही सच्चाई” का भव्य विमोचन मुंबई में प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक और डांस आइकन टेरेंस लुईस सर के करकमलों से हुआ। इस भावनात्मक अवसर पर लेखक हर्ष कुमार (एस.एच.बी.डी.एस.) भी उपस्थित रहे — जो न केवल एक समर्पित नर्तक और नृत्य निर्देशक हैं, बल्कि अब एक ऐसे लेखक के रूप में भी उभरे हैं जो नृत्य जगत की सच्चाई को शब्दों में अभिव्यक्त कर रहे हैं। गाज़ियाबाद से ताल्लुक रखने वाले हर्ष कुमार ने अपनी कला, समर्पण और समाजिक सोच से हमेशा अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025 में उन्होंने एक बार फिर इतिहास रच दिया जब उन्होंने अपने गुरु टेरेंस लुईस सर के साथ मिलकर भारत की पहली ऐसी पुस...