गाजियाबाद की निर्भीक पत्रकार अपूर्वा चौधरी को मिला 'अटल तिरंगा सम्मान-2025' हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट विकास कुमार नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्रवादी संगठन 'सैल्यूट तिरंगा' द्वारा आयोजित भव्य 'अटल तिरंगा सम्मान-2025' समारोह में गाजियाबाद की साहसी और निर्भीक पत्रकार अपूर्वा चौधरी को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जहां देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 विशिष्ट व्यक्तियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। अपूर्वा चौधरी को यह सम्मान भाजपा सांसद मनोज तिवारी और चिदानंद स्वामी ने प्रदान किया। अपूर्वा चौधरी दैनिक समाचार पत्र 'भारत का बदलता शासन' की समाचार संपादक हैं तथा एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष भी। उनकी कलम भ्रष्टाचार, किसान व्यथा, प्रदूषण, प्रशासनिक ल...