आठवीं बटालियन एनडीआरफ के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल का किया भव्य अभिनंदन
आठवीं बटालियन एनडीआरफ के कमांडेंट श्री सुदेश कुमार दराल का किया भव्य अभिनंदन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्टवकास कुमार गाजियाबाद :- गोविन्दपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में होली मिलन समारोह/शिष्टाचार मुलाकात का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8वीं बटालियन के कमांडेंट श्री सुदेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान सहित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, शामिल हुए। सभी अतिथियों ने एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में किए जा रहे सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।अपने संबोधन में कमांडेंट श्री सुदेश कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों का सहयोग बल को और अधिक सशक्त बनाता है।उपस्थित प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी एनडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और हर परिस्थिति में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सद्भाव, भाईच...