राष्ट्रीय परिषद के जेसीएम, संयुक्त परामर्श दात्री समिति के सचिव स्टाफ की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिव गोपाल मिश्र श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे
राष्ट्रीय परिषद के जेसीएम, संयुक्त परामर्श दात्री समिति के सचिव स्टाफ की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिव गोपाल मिश्र श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व रूद्राभिषेक के बाद श्रीमहंत नारायण गिरि का आशीर्वाद लिया शिव गोपाल मिश्र ने सेवा की ऐसी मिसाल कायम की है, जो पूरे विश्व के लोगों को प्रेरित कर रही हैः महाराजश्री रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः-रेलवे कर्मचारियों को ही अपना परिवार मानकर दिन-रात उनकी सेवा करने तथा अधिकारों व हक की लडाई लडने वाले ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिषद के जेसीएम, संयुक्त परामर्श दात्री समिति के सचिव स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे के सबसे बड़े कर्मचारी संघ के महासचिव मिश्र अब बतौर सचिव जेसीएम में भी अपनी सेवा देंगे। जेसीएम, संयुक्त परामर्श दात्री समिति के सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिव गोपाल मिश्र शुक्रवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान का अभिषेक व रूद्राभिषेक कर मंदिर के श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री...