विकास चौहान के शतक से डीएस क्रिकेट अकैडमी जीती

विकास चौहान के शतक से डीएस क्रिकेट अकैडमी जीती

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट


 गाजियाबादः- लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को डीएस क्रिकेट अकैडमी व अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। मैच में डीएस क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी रहा। मैच में टॉस जीतकर डीएस क्रिकेट अकैडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को 40 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन ही बनाने दिए। युवराज सिंह ने 58, हर्ष कुमार ने 34 व सुमित कुमार ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। दिशा नागर व यशार्थ शर्मा को 2-2 विकेट मिले। 201 रन का लक्ष्य डीएस क्रिकेट अकडमी ने विकास चौहान की शतकीय पारी 125 रन की मदद से 29.2 ओवर में 6 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। विकास ने 84 गेंद में 125 रन बनाए और 20 चौके व 3 छक्के लगाए। सक्षम शर्मा ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास चौहान को उनकी शतकीय पारी के लिए दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर