Posts

Showing posts from August, 2025

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव शुरू हुआ

Image
श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव शुरू हुआ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अभिजीत बेला  में गणपति बप्पा को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया महाराजश्री के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में  भगवान गणेश को 1100 लड्डू का भोग अर्पित किया गया महोत्सव के पहले दिन कई शहरों के श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे शहर विधायक संजीव शर्मा व श्री दूधेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने भगवान की पूजा-अर्चना की हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बुधवार गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजे। मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई।  इसी के साथ महाराजश्री के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन कई शहरों से श...

यातायात पुलिस में तैनाती आरक्षी विपिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत

Image
यातायात पुलिस में तैनाती आरक्षी विपिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत    हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- आरक्षी विपिन कुमार तैनाती यातायात पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक दुःखद मृत्यु हो जाने के कारण पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति हुई है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस परिवार द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर राजकीय सम्मान के साथ विनम्र श्रद्धाजंलि दी गई।

क्राउड फाउंडेशन शिवशक्ति धाम डासना की बदहाली दूर करने में सहायता करेगी

Image
क्राउड फाउंडेशन शिवशक्ति धाम डासना की बदहाली दूर करने में सहायता करेगी क्राउड फाउंडेशन के अरविंद सिंह ने शिवशक्ति धाम डासना आकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को दिया आश्वासन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- क्राउड फाउंडेशन नामक संस्था ने 108 प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है।इस संस्था में डायमंड फ्लाईओवर के नाम एक प्राचीन मंदिर और हापुड़ देहात के एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया है।अब यह संस्था क्षेत्र के प्राचीनतम मंदिर शिवशक्ति धाम डासना के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण में सहायता करेगी।संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद सिंह ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज से मिलकर उन्हें इसका आश्वासन दिया। अरविंद सिंह जी ने बताया कि सबसे पहले वो शिवशक्ति धाम डासना की जीर्ण हो चुकी दीवार को पूरा करेंगे।इसके बाद वो प्रतिदिन रसोई की व्यवस्था करेंगे और मंदिर के सौंदर्यकरण पर कार्य करेंगे। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने इसके लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया।

महिला पहलवान राखी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

Image
महिला पहलवान राखी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी बोलीं- "मर जाऊं तो कैंडल मार्च न निकालें" हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद :  महिला पहलवान राखी ने अपने और लाखों अन्य महिलाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू किया है। आज उनके अनशन का तीसरा दिन है, और वे अपनी मांगों पर अडिग हैं। राखी ने कहा, "यह मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं की आवाज है जो अन्याय और उत्पीड़न का शिकार हैं।" उन्होंने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक बहू को उसके ससुराल वालों द्वारा जिंदा जलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सवाल उठाया, "आखिर कब तक महिलाएं इस तरह की प्रताड़ना सहेंगी?" राखी ने समाज से अपील करते हुए कहा, "मैंने अन्न का त्याग कर रखा है। अगर मेरी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो मैं जल का भी त्याग कर दूंगी। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए, मैं अपने हक और न्याय के लिए लड़ूंगी।" उन्होंने यह भी कहा, "इस दौरान अगर मेरी मृत्यु हो जाती है, तो प्लीज कैंड...

नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को।

नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को। हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 24 अगस्त को नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन ईश्वर चंद इंटर कालेज में किया जा रहा है।  संस्था के महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आदि के  250 महिला एवं पुरुष  खिलाड़ी भाग ले रहे है।  संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि खिलाड़ियों के पुरस्कार रहने एवं भोजन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है कराटे वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ इकाई की टीम को राज्य खेल मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया है।  इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बी एल बत्रा के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे एम एल सी विधायक श्रीचंद शर्मा के द्वारा विधिवत् रिबन काट कर किया जाएगा उनके साथ संस्था के पदाधिकारी जिनमें रामावतार जिंदल, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉ पी कुमार, डॉ प्रगति त्यागी, डॉ राजीव त्यागी, कुणाल त्यागी, मास्टर हरीश चावला, लाखन सिंह चौह...