नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को।
नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को।
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 24 अगस्त को नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन ईश्वर चंद इंटर कालेज में किया जा रहा है।
संस्था के महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आदि के 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे है।
संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि खिलाड़ियों के पुरस्कार रहने एवं भोजन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है कराटे वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ इकाई की टीम को राज्य खेल मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया है।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बी एल बत्रा के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे एम एल सी विधायक श्रीचंद शर्मा के द्वारा विधिवत् रिबन काट कर किया जाएगा उनके साथ संस्था के पदाधिकारी जिनमें रामावतार जिंदल, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉ पी कुमार, डॉ प्रगति त्यागी, डॉ राजीव त्यागी, कुणाल त्यागी, मास्टर हरीश चावला, लाखन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहेंगे एवं सब जूनियर वर्ग के पुरस्कार वितरण पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोक दल चौधरी निरपाल सिंह व प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान करेंगे एवं प्रतियोगिता का समापन और सीनियर वर्ग के पुरुस्कार वितरण शाम 4 बजे शहर विधायक संजीव शर्मा के द्वारा होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सोसाइटी आगामी नवम्बर माह में अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रही है जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 फीट ऊंची एवं 16 फीट चौड़ी शिल्ड होगी। जो कि अब तक की दुनिया में सबसे बड़ी शिल्ड होगी। जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। आयोजन सचिव तुषार के अनुसार प्रतियोगिता के निर्णायक कमटी में वरुण पांडे, रविन्द्र शर्मा, तरुण त्यागी, अजय कुमार, संदीप परहिया, करण कुमार, मुकेश कुमार, अनमोल गुप्ता, रणवीर रंजन, आदि होंगे। मंच का संचालन शिंदोशी अनिल कौशिक करेंगे। प्रतियोगिता समिति में आशीष सैनी, समीर कुमार, आशीष चौधरी, आकाश ठाकुर, प्रगति सिंह सिसोदिया, सनी, हिमांशु, आफताब आदि है।
Comments
Post a Comment