पंडित जगदीश मोहन की स्मृति में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह आयोजित
पंडित जगदीश मोहन की स्मृति में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह आयोजित हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा) : किराना घराने के सुविख्यात संगीतज्ञ और गायक पंडित जगदीश मोहन की पुण्य स्मृति में वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाज़ियाबाद द्वारा रविवार 23 नवंबर को शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह आयोजित किया गया। धौलाना ब्लाक के नंदपुर गांव में पंडित जोधाराम फार्म्स एंड बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती वीनू चौधरी (डायरेक्टर -परिवर्तन स्कूल) मुख्य अतिथि और नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलदेव भाई शर्मा , सुरेन्द्र सुशील , डॉ. आर. के. पोद्दार , सुबोध शिशोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। हंसजा शर्मा और यशिका शर्मा के द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राग बहार में सरस्वती वंदना का गायन किया गया। राग भैरवी तथा राग किरवानी में चतुरंग की सुमधुर प्...