श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया



श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 


गाजियाबाद:- संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट अपना वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाने जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गर्ग ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव
🗓 दिनांक 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को
🕖 शाम 7:00 बजे से
📍 घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद
में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्री महंत नारायण गिरी जी, महंत श्री गिरीशानंद जी, महंत मछंदर पुरी जी, तथा श्री सुरेश चंद्र गुप्ता (पहाड़गंज, दिल्ली) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में श्याम बाबा का शुकराना भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविख्यात भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) अपने मधुर भजनों से वातावरण को श्याममय करेंगी। उनके साथ भजन गायक मोना मेहता (फतेहाबाद), सुशील गौतम (दिल्ली) तथा संदीप मस्ताना (कानपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे।
संस्था द्वारा बताया गया कि बाबा श्याम के लिए एक विशाल एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। बाबा का विशेष स्वरूप निर्मित किया जाएगा, जिसे दुर्लभ पुष्पों से सजाया जाएगा।
कार्यक्रम में 56 प्रकार के भोग, इत्र वर्षा, तथा सभी श्याम भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
संस्थान के महामंत्री श्री पुलकित सिंघल ने बताया कि
 दिनांक 14 नवम्बर 2025, शाम 6:30 बजे से
बाबा श्याम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन भी घंटाघर रामलीला मैदान में किया जाएगा।
उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
प्रेस वार्ता में प्रवीण गुप्ता, संतराम यादव, नवनीत अग्रवाल, के.के. स्वामी, अजय शर्मा, अश्विनी खूंगर, अनिल चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, अतुल मित्तल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण