दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने मनाई विवेकानंद जयंती
दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने मनाई विवेकानंद जयंती हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ नई दिल्ली (सुशील कुमार शर्मा) ; दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शुक्रवार 30-1-26 को नवयुग स्कूल, पेशवा रोड, नई दिल्ली में एनडीएमसी के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 'युवा शक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में विवेकानंद के विचारों की भूमिका' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ गीतकार इंदिरा मोहन ने कहा कि विवेकानंद के विचारों में व्यक्ति और व्यक्तित्व निर्माण के गुण कालजयी रूप से विद्यमान हैं। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस अवसर पर सारस्वत अतिथि के रूप में बाल साहित्यकार रिंकल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े एक प्रेरक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी जी का ओजस्वी व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के अमर संदेश “उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निर्भयता...