Posts

Showing posts from May, 2023

पंडित विष्णु दत्त सरस की कुल्लू में भागवत कथा हुई शुरूकथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई

Image
पंडित विष्णु दत्त सरस की कुल्लू में भागवत कथा हुई शुरू कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लूः कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित श्रीमद भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रीमद भागवत कथा में भाग लेने के लिए गाजियाबाद से भी सैकडों भक्त कुल्लू गए हैं। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस की श्रीमद भागवत कथा कुल्लू में नग्गर के श्री मुरलीधर मंदिर में शुरू हुई है। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न शहरों से आई महिलाआंें ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। कलश यात्रा मंदिर पर आकर ही समाप्त हुई। कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने श्रीमद भागवत कथा का माहत्मय बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत भगवान का ही साक्षात रूप है। यही कारण कि श्रीमद भागवत कथा का सच्चे मन से श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसके जन्म-जंमातंर के पाप भन नष्ट हो जाते हैंं और...

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Image
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि रिपोर्ट:- विकास कुमार  यूपी – गाजियाबाद नया बस अड्डा शहीदी स्मारक स्थल पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पूर्व चेयरमैन पंडित रामआसरे शर्मा के तत्वाधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 30 मई वर्ष 1857 में हिंडन के तट पर अंग्रेज और भारतीय सेना के बीच युद्ध हुआ था जिसमें अनेक भारतीय शहीद हुए थे शहीद स्मारक समिति द्वारा हर वर्ष 30 मई को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है यहां पर समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष पंडित रामआसरे शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है समिति जीडीए से लगातार मांग करती आई है कि हिंडन नदी के किनारे ऐतिहासिक शहीद स्थल बनाया जाए लेकिन प्रशासन इस पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा भारतीय ...

महासम्पर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका:- नरेन्द्र कश्यप

Image
महासम्पर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका:- नरेन्द्र कश्यप  उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होंगे ओबीसी सम्मेलन  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासम्पर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा अपनी मुख्य भूमिका निभाएगा। जिसके अन्तर्गत आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में ओबीसी मोर्चे की प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ ओबीसी मोर्चे की बैठक में महत्वपूर्ण आगामी योजना बनाई गयी है । महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ओबीसी मोर्चा, उत्तर प्रदेश के सभी संगठनात्मक 98 जिलों में ओबीसी समाज के बड़े सम्मेलन आयोजित करेगा तथा प्रदेश के सभी 17 महानगरों में धन्यवाद मोदी सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे। जिसमें अन्य पिछड़े वर्गों के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित कर मोदी-योगी सरकार में अन्य पिछड़े वर्गों के विकास के लिए किए गये कार्यो से अवगत कराया जायेगा । श्री कश्यप ने बताया...

जिलाधिकारी आर. के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मीटिंग आयोजित

Image
जिलाधिकारी आर. के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मीटिंग आयोजित रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद  :- जिलाधिकारी आर. के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मीटिंग जिला मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से आ रही समस्याओं से अवगत कराया।  महानगर महामंत्री अशोक चावला ने कहां की काफी समय से नगर निगम, बिजली विभाग की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। तत्पश्चात संबंधित अधिकारी ने अवगत कराया कि गांधीनगर में सुलभ शौचालय कार्य की वित्तीय बिड शीघ्र ही खोली जाएगी और कार्य प्रारंभ हो जाएगा। गांधीनगर से जी.टी. रोड तक जाने वाले नाले का जमा पानी को अति शीघ्र जी. टी रोड़ से गांधी नगर आने वाले रास्ते में बनी पुलिया के नीचे सुराग कर खोला जाएगा अथवा नई पुलिया बनाई जायेगी। इसके साथ ही डायमंड फ्लाईओवर के नीचे व सर्विस लाईन में जो बड़े-बड़े गड्ढे हैं नगर निगम द्वारा उस सड़क को बनाने का टेंडर भी जारी कर दिया गया है।  जिसके लिए महामंत्री अशोक चावला ने संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । युवा महामंत्री वसीम अली ने ...

महापौर व पार्षद शपथ समारोह की तैयारियो मे जुटा निगम, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Image
महापौर व पार्षद शपथ समारोह की तैयारियो मे जुटा निगम, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित महापौर तथा पार्षदों का शपथ समारोह आयोजित किया गया है जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के अनुसार निगम के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं वातानुकूलित बैठने की व्यवस्था तथा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रखी गई हैl नगर आयुक्त महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया जिस के क्रम में पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, व अन्य व्यवस्थाओं को देखा मौके पर निगम अधिकारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा कार्यवाही कराई जा रही थी, बेहतर व्यवस्था के लिये नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गएl गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शपथ समारोह में आवश्यक सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है सभी पार्षदों को निमंत्रण भिजवाया गया है मंडल आयुक्त मेरठ की उपस्थिति में महापौर के रूप में श्रीमती सुनीता दयाल जी ...

कथा रंग कहानी महोत्सव में सम्मानित हुए देश के श्रेष्ठ साहित्यिकार

Image
कथा रंग कहानी महोत्सव में सम्मानित हुए देश के श्रेष्ठ साहित्यिकार सदी के बदलाव का बयान है आज की कहानी : अब्दुल बिस्मिल्लाह  ऐसे समारोह नए रचनाकारों को आगे बढ़ने का हौसला देते हैं : मैत्रेयी पुष्पा                संवाददाता   गाजियाबाद। 'कथा रंग' द्वारा आयोजित कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह भव्य 'लिटरेरी फेस्टिवल' के रूप में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से आए रचनाकारों ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार प्रकट किए। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ करते हुए विधायक व पूर्व मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि एक समय था जब इलाहाबाद की पहचान साहित्य की राजधानी के रूप में होती थी। गाजियाबाद आज साहित्य की कुंभ नगरी बन गया है। द्वितीय सत्र के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह ने कहा कि जब सदी बदलती है तो कईं बदलाव लाती है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देकर किया गया लेखन ही दूर तक जाता है। अंतिम सत्र की मुख्य अतिथि मैत्रेई पुष्पा ने कहा कि ऐसे समारोह नए रचनाकारों को साहस व आगे बढ़ने का हौसला...

रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में दिखाई प्रतिभा

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में दिखाई प्रतिभा  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप का उदघाटन सोमवार को किया गया। समर कैंप का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप के आयोजन से जहां की प्रतिभा निखरती है, वहीं गर्मियों की छुटिटयों का सदुपयोग भी हो जाता है। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने बताया कि 5 जून तक चलने वाले समर कैंप के पहले दिन 4 वर्ष से 13 वर्ष तक के आयु के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। समर कैंप में प्रतिदिन योगा, आर्ट, डांस, रेन डांस, पूल पार्टी आदि गतिविधियां होंगी। साा ही कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

शहर के 3 एथलीट का एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ चयन

Image
शहर के 3 एथलीट का एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ चयन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः फिलीपींस में नवंबर माह में होने वाली एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शहर के 3 एथलीट का चयन हुआ है। तीनों चयनित एथलीटों को शहर के खेल प्रेमियों ने बधाई दी। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलीट असोसिएशन के सचिव के एन तिवारी ने बताया कि एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 8 से 12 नवंबर तक फिलिपींस में होगी। जिला मास्टर्स एथलीट असोसिएशन के महासचिव लिखिराम चौधरी, महिपाल सिंह व ब्रजभान शर्मा का चयन इस चैंपियनशिप के लिए किया गया है। लिखिराम चौधरी 65 प्लस आयु वर्ग में हेमर थ्रो व ब्रजभान शर्मा जैवलीन थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं महिपाल सिंह 1500 मीटर, 5000 मीटर व 10 हजार मीटर रेस में देश की ओर से खेलेंगे।

गुरुकुल द स्कूल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली

Image
गुरुकुल द स्कूल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में स्कूल की स्टूडेंटस काउंसिल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी व शक्तियां प्रदान की गई। पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने की शपथ ली तथा स्कूल के कायदे और कानूनों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। वर्ष 2022 के चयनित स्कूल हेड बॉय कृष्णांश चौधरी व हेड गर्ल सुहानी वत्स ने स्कूल फ्लैग का दायित्व नवनिर्वाचित हेड बॉय सौमिल गर्ग व हेड गर्ल कृषा खुंटिया को सौंपा। स्पोर्ट्सए डिसिप्लिनए कल्चरल व अकैडमिक समिति के पदाधिकारियों को भी बैज से सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक सचिन वत्सए निदेशक प्रशासन शिखा वत्सए प्रिंसिपल गौरव बेदी और मुख्य अध्यापिका मीनल शर्मा ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

दो किसानों ने फसल बचाने के लिए गुड़़ में दीमक की दवा मिलाकर की थी 26 बंदरों की हत्या,पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Image
दो किसानों ने फसल बचाने के लिए गुड़़ में दीमक की दवा मिलाकर की थी 26 बंदरों की हत्या,पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार रिपोर्ट:-विकास कुमार  हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पहले शाहपुर चौधरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 26 बंदरों की मौत का खुलासा कर दिया है।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दोनों ने बंदरों को गुड़ में दीमक की दवा मिलाकर बंदरों को खिलाई थी,जिससे बंदरों की मौत हो गई। पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी निवासी कपिल पुत्र चंद्रकिरण चौहान और रोहताश उर्फ लाला पुत्र मेघराज चौहान को गिरफ्तार कर लिया।इनके पास से दीमक मारने की दवाई भी बरामद हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को वन्य जीव संरक्षक अधिनियम 1972 व धारा 429 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एडिशनल एसपी मुकेश मिश्रा और बताया कि कपिल और रोहताश बंदरों के आतंक से बेहद परेशान थे। ये बंदर उनकी फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। कपिल और लाला ने तीन-तीन बीघे के गन्ने की खेती की थी। ब...

भवन की बुनियाद दिखाई नहीं देती लेकिन विशाल महलों, अट्टालिकाओ का अस्तित्व उसी पर निर्भर करता है! ऐसे हैं महेश शर्मा.....बीके शर्मा हनुमान

Image
भवन की बुनियाद दिखाई नहीं देती लेकिन विशाल महलों,  अट्टालिकाओ का अस्तित्व उसी पर निर्भर करता है! ऐसे हैं महेश शर्मा..... बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा/ प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में महामाया ट्रैवल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर समाजसेवी  महेश कुमार शर्मा को समाज के बीच उत्कृष्ट कार्य करने पर किया भव्य अभिनंदन इस अवसर पर संस्थाओं के  संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि  अगर कोई पहचान वाला सफलता प्राप्त करता है तो हमारा दिल बहुत खुश होता हैं और उस शख्स को संस्थाओं के तत्वाधान में  बधाई दी जाती है, उसी प्रकार अगर कोई सराहनीय कार्य भी किया जाए तो बधाई देना तो बनता हैं। अगर आपके परिवार में या किसी दोस्त ने कुछ सराहनीय कार्य किया है तो उसको बधाई जरुर दे, बुनियाद बन कर समाज सेवा करने वालों को सम्मानित करने का निर्णय किया गया। भवन की बुनियाद दिखाई नहीं देती। लेकिन विशाल महलों, अट्टालिकाओं का अस्तित्व उसी पर निर्भर करता है। लेकिन लोग सामने दि...

सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भारत की जनता का मौलिक अधिकार -- सीमा त्यागी

Image
देश के निजी स्कूलो एवम हॉस्पिटलों का राष्ट्रीयकरण करे सरकार -- सीमा त्यागी  सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भारत की जनता का मौलिक अधिकार -- सीमा त्यागी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- भारत की जनता की दो मूलभूत आवश्यकताए है सस्ती और सुलभ शिक्षा एवम स्वास्थ्य सेवाएं जिन्हें हम देश की जनता का मौलिक अधिकार भी कहते है सस्ते और सुलभ रूप में इन दोनों अहम सुविधाओं को हासिल करने का एक ही श्रोत माना जाता है वो है देश के सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल हमेशा से शिक्षा एवम स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओ को जनता तक पहुँचाना शुद्ध रूप से समाज सेवा की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन जब से पूंजीपतियों और उधोगपतियों की नजर शिक्षा एवम स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर पड़ी है तभी से इन दोनों सुविधाओ को मोटी कमाई का साधन बना इनको व्यापर का रूप दे दिया है हम सभी जानते है इन दोनों सविधाओं को पाने के लिए देश की जनता को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है आप कह सकते है कि आम आदमी अपनी कमाई का लगभग 50 से 60 प्रतिशत आमदनी का हिस्सा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को पाने के लिए खर्च करने ...

पी स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल का वर्चस्व कायम 23 पदक के साथ स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी जीती

Image
पी स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल का वर्चस्व कायम 23 पदक के साथ स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी जीती हलचल इंडिया लाइफ न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः सहारनपुर में आयोजित कुराश की यूपी स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्कूल के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में 23 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक व 5 कांस्य शामिल हैं। साथ ही स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। स्कूल की जूडो कोच मंजू नयाल ने बताया कि सहारनपुर में 13 व 14 मई को आयोजित यूपी स्टेट चैंपियनशि में प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गुरूकुल द स्कूल के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में अपना वर्चस्व कायम रखा और 23 पदक जीते। पार्थ बिष्ट, नव्या भारद्वाज, केशवी भारद्वाज, ख्याति राज सिंह, अवनी सुबीदिता महाराणा, वैष्णवी यादव, वनिका, अर्जुन चौधरी, तनिष्का चौघरी, यक्षिता त्यागी, रूद्र चौहान, अविका सिंह व दीवा झिजारिया ने स्वर्ण पदक जीता। धु्रव सिंह राणा, अमोलिका सिंह, क्लारिशा खुटेल, हरजीत सिंह बत्रा व मिशिका जैन ने...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने मनाया मदर्स डे

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने मनाया मदर्स डे  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आकर्षण बच्चों व उनकी माताओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहे। समारोह में प्री प्राइमरी विंग से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों व उनकी माताओं ने भी भाग लिया। समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि मां का दर्जा सबसे बडा माना गया है। मां का प्यार पाने के लिए खुद भगवान भी अवतार लेते हैं। मां अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपना पूरा जीवन ही समर्पित कर देती है। बच्चों पर आने वाले मुसीबत को वह अपने उपर ले लेती है, मगर उन पर कोई आंच तक आने नहीं देती है। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से अपनी माताओं का स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मां की महानता को दर्शाया। माताओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता की विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जनादेश का संदेश है कि मतदाता अब जागरूक है! लेकिन जनादेश का सम्मान रखना होगा!!बीके शर्मा हनुमान

Image
जनादेश का संदेश है कि मतदाता अब जागरूक है! लेकिन जनादेश का सम्मान रखना होगा!! बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि नगर निकायों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह बताती है कि सुशासन और कानून व्यवस्था लोगों के लिए पहली प्राथमिकता है और इसीलिए उसने इन दोनों मुद्दों को स्पष्ट जनादेश दिया है। निकाय चुनाव में वैसे तो स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं लेकिन इस बार कानून व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उभरा था। नगरीय जीवन में मूलभूत सुविधाओं के अलावा कानून व्यवस्था दुरुस्त होना भी जरूरी है और भाजपा नेताओं ने माफिया के खिलाफ उठाए सख्त कदम के साथ अपने विकास माडल को सामने रखा। पार्टी यह समझाने में भी सफल रही कि प्रदेश व केंद्र में सरकार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी एक ही दल की सरकार होनी चाहिए जिससे विकास को गति मिलेगी। इसी का परिणाम है कि पिछले चुनाव तक नगर निगमों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस बार बड़ी संख्या में नगर पंचायतों के नेतृत्व तक पहु...

गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल का संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन

Image
गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल का संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- रविवार को समरकूल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव गुप्ता ने गाजियाबाद की नव निर्वाचित मेयर सुनीता दयाल को उनके निवास पर जाकर शुभकामनाएँ भेंट की तथा संजीव गुप्ता ने गाजियाबाद की नयी महापौर सुनीता दयाल को अवगत भी कराया कि आपकी एकतरफा प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद स्वरूप वो परिवार सहित सपनावत में मां वैष्णो धाम मंदिर जाकर माता रानी की पूजा अर्चना करके इस जीत का आभार व्यक्त करने के पश्चात मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन करायेगे

लोकतंत्र में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी

Image
लोकतंत्र में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी,, रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान अपने परिवार अर्धांगिनी श्रीमती रीता शर्मा, पुत्रवधू श्रीमती बबीता शर्मा, अनुज पुत्र संजन शर्मा, अपने मत का प्रयोग करने के बाद बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि   "हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्थाव रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पकक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण़्ता  रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकतंत्र में आम आदमी के पास वोट के रूप में मजबूत हथियार है। वोट जरुर डालना चाहिए। सत्ता और व्यवस्था परिर्वतन के लिए ये जरूरी है। सभी भारतीयों को बेहतर कल के लिए वोट डालने के लिए निकलना होगा। सभी मतदाताओं  को सौ प्रतिशत वोट डालने के प्रेरित किया!

युवा शक्ति अवसादग्रस्त क्यों..

Image
युवा शक्ति अवसादग्रस्त क्यों.. कुछ जिंदगियां अवसाद और आत्महत्या करने से बचाई जाएं..!! हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद :- हमारा देश युवाओं का देश है जिस भी देश में युवाओं की जनसंख्या अधिक होती है उस देश में विकास की रफ्तार बढ़ जाती है युवाओं की वजह से देश जवान रहता है और ऊर्जा से लबरेज रहता हैं!लेकिन हमारे देश में युवाओं के लिए समस्या की कोई कमी नहीं है हम युवाओं की सही दिशा देकर काफी हदतक हालात बदल सकते है!आज भी युवा पुराने सिद्धांतों पर कार्य कर रहे हैं और सरकारी नौकरी इनके लिए जीविकोपार्जन के सूची में सबसे ऊपरी स्थान पर है! सरकारी नौकरी के चक्कर में न जाने कितने वर्ष अपने जिंदगी के गंवा दिए जाते हैं और इस दरमियान कोई अतिरिक्त कौशल भी नहीं सीख पाते! ज्यादातर सरकारी नौकरियों का हाल यह है कि या वह तो कोर्ट के चक्कर में फंसी हैं या परीक्षा कराने वाले आयोग के लापरवाह होने के कारण परिणामों का कुछ अता-पता नहीं है!किसी देश के पास संसाधन कितने भी बड़े और अच्छे क्यों न हों अगर हम उसका अच्छे से इस्तेमाल करने नहीं जानते हैं तो वह कूड़े के ढेर के समान है!देश की युवा शक्...

डिस्ट्रिक्ट किडस ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 8 मई को होगा

Image
डिस्ट्रिक्ट किडस ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 8 मई को होगा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा विश्व एथलेटिक्स डे के उपलक्ष्य में  डिस्ट्रिक्ट किडस ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन कराया जाएगा। चैंपियनशिप का आयोजन सोमवार 8 मई को महामाया स्पोटर्स स्टेडियम में कराया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष नीरज कुमार व महासचिव लिखिराम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट किडस ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप अंडर 8, अंडर 10 व अंडर 12 में बालक व बालिका दोनों वर्ग में होगी। अंडर 8 में 50 मीटर रेस, जैवलीन थ्रो, 40 मीटर हर्डल रेस व स्किपिंग की इवेंट का आयोजन होगा। अंडर 10 व अंडर 12 में 80 मीटर रेस, लंबी कूद, जैवलीन थ्रो व डिस्कस थ्रो की इवेंट का आयोजन कराया जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड व नगर निगम के जन्म प्रमाण पत्र के बिना चैंपियनशिप में एंट्री नहीं दी जाएगी। चैंपियनशिप में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ...

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत का नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तूफानी जनसंपर्क

Image
 कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत का नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तूफानी जनसंपर्क पुष्पा रावत में कई वार्ड प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया नगर निगम क्षेत्र में लगातार पदयात्रा जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की जा रही है रिपोर्ट:- विकास कुमार  गजियाबाद  कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत जी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग भागों में कार्यालय उद्घाटन पदयात्रा और जनसंपर्क के माध्यम से तूफानी दौरा करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की वार्ड नंबर 8 नेहरू नगर द्वितीय सुनीता सैनी वार्ड नंबर 11 बॉम्बे कॉलोनी वार्ड नंबर 14 न्यू विजय नगर मैं उप सभी पार्षद उम्मीदवारों के साथ मिलकर कार्यालय का उद्घाटन करते हुए लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा रावत जी के साथ महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी , शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन चुनाव संचालन समिति के सदस्य श्री जी के गौड़ , प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरै...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मचा हड़कंप गैंगस्टर अनिल दुजाना को मेरठ एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर

Image
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मचा हड़कंप गैंगस्टर अनिल दुजाना को मेरठ एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबाद :- प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 50 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज अनिल दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के केस दर्ज हैं। बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था। सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था। इंदिरा गांधी को भी दी थी जान से मारने की धमकी उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना। पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ। मुजफ्फरनगर...

योगी जी करें भगवान परशुराम भवन व परशुराम विद्यापीठ स्थापना की घोषणा:- बीके शर्मा हनुमान

Image
योगी जी करें भगवान परशुराम भवन व परशुराम  विद्यापीठ स्थापना की घोषणा:- बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि गाजियाबाद शहर में भगवान परशुराम भवन का होना अति आवश्यक है ब्राह्मण वर्ग तथा सभा को अपनी गतिविधियों को करने के लिए हमेशा दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसके लिए शहर में ब्राह्मण वर्ग के इष्ट भगवान परशुराम के नाम पर एक भवन अवश्य होना चाहिए ताकि सभा की सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए जिसका प्रयोग किया जा सके  भगवान परशुराम पर प्रकाश डालते हुए बताया भगवान परशुराम ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भगवान परशुराम ने कभी अन्याय सहन नहीं किया। उन्हें न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। भगवान शिव की उपासना करने के बाद वरदान के रूप में उन्हें फरसा मिला था। विष्णु पुराण के अनुसार, परशुराम जी का मूल नाम राम रखा गया था। लेकिन परशु धारण करने के कारण उनका नाम बदल कर परशुराम हो गया। पौराणिक कथाओं ...

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वार्ड 37 में जाकर रवि भाटी एवम वार्ड 82की प्रत्याशी किरण देवी एव महापौर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Image
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वार्ड 37 में जाकर रवि भाटी एवम वार्ड 82की प्रत्याशी किरण देवी  एवम   महापौर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट  निकाय चुनाव जीतने के बाद  भाजपा की बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार वीके सिंह   विकास पुरुष  वीके सिंह के पहुँचते ही गायत्री भवन में उमड़ा जनसैलाब  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद के शालीमार गार्डन वार्ड 37में चुनावी दौरे के दौरान  आज केंद्रीय मंत्री गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह  ने गायत्री 80फूटा रोड शालीमार गार्डन मैं पहुंच कर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं वह धरातल पर देखने को मिल रहे हैं पहले जिन  गड्ढे वाली सड़कों से होकर आप निकलते थे वह सड़के आज गड्ढा मुक्त हो गई है  भाजपा सरकार ने  अन्य प्रकार के विकास कार्य किए है  नए-नए हाईवे  एक्सप्रेसवे देश की जनता के लिए दिए है रोजगार दिए अपराध मुक्त यूपी में सरकार है। भाजपा जो कहती है वो कर के दिखाती है जो हमने वादे किए थे वो पुरे कर के दिखा...

फीस नही लौटने वाले स्कूलो पर कार्यवाई क्यो नही ? - सीमा त्यागी

Image
फीस नही लौटने वाले स्कूलो पर कार्यवाई क्यो नही ? - सीमा त्यागी न्यायलय के 15% फीस वापसी के आदेश के तीन महीने बाद भी अभिभावक खाली हाथ क्यो - सीमा त्यागी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी द्वारा गाजियाबाद के जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की 15 प्रतिशत फीस वापसी के मुद्दे पर उदासीनता को लेकर सवाल खड़े किए गए है  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी का कहना है कि जब निकाय चुनाव से पहले नोएडा और बुलंदशहर में अभिभावको को 15 प्रतिशत फीस वापस नही करने वाले स्कूलो पर कार्यवाई कि प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है तो गाजियाबाद में क्यो नही ? नोएडा के जिलाधिकारी द्वारा नोएडा के लगभग 100 स्कूलो पर कार्यवाई सुनिश्चित करते हुये एक -एक लाख का जुर्माना लगाया है जबकि बुलंदशहर के जिलाधिकारी द्वारा लगभग 113 स्कूलो को नोटिस भेजा गया है जबकि गाजियाबाद में जीपीए के दबाब और आंदोलन की चेतावनी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 25 मॉर्च 2023 को गूगल मीट के माध्य्म से निजी स्कूलों के साथ मीटिंग की लेकिन मजे की बात यह है कि इस मीटिं...

पंडित विष्णु दत्त सरस की भागवत कथा कुल्लू में 28 मई से शुरू होगी

Image
पंडित विष्णु दत्त सरस की भागवत कथा कुल्लू में 28 मई से शुरू होगी हलचल इंडिया लाइफ न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः शहर के ख्याति प्राप्त कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। श्रीमद भागवत कथा का आनंद लेने के लिए गाजियाबाद से भी बडी संख्या में भक्त कुल्लू जाएंगे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस की श्रीमद भागवत कथा 28 मई से 3 जून तक कुल्लू में नग्गर स्थित श्री मुरलीधर मंदिर में होगी। कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस कथा के दौरान भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करेंगे। साथ ही  भगवान कृष्ण द्वारा मानव मात्र के कल्याण के लिए अर्जुन को दिए गीता के उपदेश से भक्तों को लाभान्वित करेंगे। कथा व्यास उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में   भागवत कथा का श्रवण करा चुके हैं। नेपाल में भी उनकी भागवत कथा हो चुकी है।

वार्ड नंबर 37 की जनता ने बोला भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में कराया है विकास इस बार निकाय चुनाव में कमल के निशान पर दबायेंगे बटन

Image
वार्ड नंबर 37 की जनता ने बोला  भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में कराया है विकास इस बार निकाय चुनाव में कमल के निशान पर दबायेंगे बटन रवि भाटी के समर्थन में आई जनता रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद के शालीमार गार्डन वार्ड नंबर 37 से भाजपा प्रत्याशी रवि भाटी को क्षेत्र की जनता ने आज 70 किलो लड्डुओं से तोला छाबड़ा कॉलोनी निवासियों ने अपना समर्थन दिया नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार सरगर्मियां तेज हो चुकी है इसी क्रम में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं गाजियाबाद के अंदर दूसरे चरण में चुनाव है वहीं अब सभी प्रत्याशी अब जनता के पास पहुंचकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं लड्डू से तोलने के बाद रवि भाटी के जनता ने जमकर नारे लगाए वहीं क्षेत्र की जनता ने कहा कि भाटी परिवार हमेशा से जनता के लिए विकास कार्य कराता आया है इससे पहले रवि भाटी के चाचा सरदार सिंह भाटी इस वार्ड 37 से पार्षद  रहे है उन्होंने हमारे वार्ड में चौमुखी विकास कराया है इस बार रवि भाटी चुनावी मैदान में है इस बार विकास कराने डोर की जिम्मेदारी रवि भाटी को सौंपी है जनता ने कहा युवा चे...

भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन ।

Image
भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन । सेवा नगर में आयोजित जनसभा में मिला अपार समर्थन रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद । नगर निकाय चुनाव की तिथि में 11 दिन शेष बचे हैं, भाजपा ने चुनावी जंग जीतने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा नेता प्रचार की अलग-अलग कमान संभाल रहे हैं। वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने आज सुबह से ही पार्षद प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने आज दोपहर तक वार्ड 8,39, 59 व 17 में पार्षद मिथलेश तितोरिया, उदित मोहन गर्ग,राजीव शर्मा के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। वार्ड 59 में शगुन साड़ी वालों के यहां बैठक हुई। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना पूरा समर्थन देकर जिताने का भरोसा दिया। वार्ड 17 सेवा नगर में राकेश पंडित के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि आने वाली 11 तारीख को जनता कमल को वोट देकर भाजपा की मेयर और प...