महापौर व पार्षद शपथ समारोह की तैयारियो मे जुटा निगम, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महापौर व पार्षद शपथ समारोह की तैयारियो मे जुटा निगम, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबाद :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित महापौर तथा पार्षदों का शपथ समारोह आयोजित किया गया है जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के अनुसार निगम के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं वातानुकूलित बैठने की व्यवस्था तथा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रखी गई हैl
नगर आयुक्त महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया जिस के क्रम में पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, व अन्य व्यवस्थाओं को देखा मौके पर निगम अधिकारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा कार्यवाही कराई जा रही थी, बेहतर व्यवस्था के लिये नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गएl
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शपथ समारोह में आवश्यक सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है सभी पार्षदों को निमंत्रण भिजवाया गया है मंडल आयुक्त मेरठ की उपस्थिति में महापौर के रूप में श्रीमती सुनीता दयाल जी द्वारा शपथ ली जाएगी, महापौर जी द्वारा 100 पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी, शहर के कई गणमान्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की तैयारियों हेतु डॉ अनुज नजारत प्रभारी व अन्य टीमों मौके पर उपस्थित रहीl

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर