न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने मनाया मदर्स डे

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने मनाया मदर्स डे 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आकर्षण बच्चों व उनकी माताओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहे। समारोह में प्री प्राइमरी विंग से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों व उनकी माताओं ने भी भाग लिया। समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि मां का दर्जा सबसे बडा माना गया है। मां का प्यार पाने के लिए खुद भगवान भी अवतार लेते हैं। मां अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपना पूरा जीवन ही समर्पित कर देती है। बच्चों पर आने वाले मुसीबत को वह अपने उपर ले लेती है, मगर उन पर कोई आंच तक आने नहीं देती है। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से अपनी माताओं का स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मां की महानता को दर्शाया। माताओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता की विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर