Posts

Showing posts from July, 2023

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहीद उधम सिंह मूवी देखी

Image
शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने  शहीद उधम सिंह मूवी देखी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। बच्चों को शहीद उधम सिंह पर बनी  शहीद उधम सिंह दिखाई गई। स्कूल के बच्चों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारत के ऐसे शेर थेए जिन्होंने अंग्रेजों को उनके घर में ही घुसकर मारा था। 13 अप्रैल 1919 के दिन पंजाब के जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड में अंग्रेजों ने हजारों निर्दोष लोगों की जान ली थी। शहीद उधम सिंह ने इसका बदला लेने का प्रण लिया था। अपना बदला पूरा करने के लिए वे लंदन पहंुच गए और 13 मार्च 1940 को रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के काक्सटन हॉल में जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के गर्वनर रहे लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर को मारकर अपना प्रण पूरा किया।  31 जुलाई को उ...

राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन हुआ

Image
राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः  राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को महिला सशक्तिकरण व महिला जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।  व्याख्यान में बडी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी शिक्षा व रितु कौशिक ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुडीं महत्वपूर्ण बातें बताई। साथ ही समाज में होने वाले महिला अपराधों से बचने हेतु अनेक उपाय भी बताये। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कोई भी परेशानी महसूस होने पर 1090, 112, 108 को डायल करें।  5 मिनट के अंदर उनको सुरक्षा प्रदान की जाएगी। व्याख्यान में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू चावला, रजिस्ट्रार शशि खन्ना, संयोजिका गीतांजलि खुराना, डॉ. अंशु बत्रा, डॉ. हेमलता शर्माए आदि भी मौजूद रहीं।

युवा राष्ट्रीय लोकदल ने कैंडल मार्च निकाला

Image
युवा राष्ट्रीय लोकदल ने कैंडल मार्च निकाला  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीरापुर विधायक चंदन चौहान जी के आह्वान पर मणिपुर राज्य में दुर्भाग्यपूर्ण एवं बर्बरता पूर्ण  महिलाओं के साथ जो घटना घटी है, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है ,केंद्र और मणिपुर सरकार ने इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को मूकदर्शक बनकर होने दिया है,इस घटना ने मणिपुर के सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है, प्रधानमंत्री एक शब्द भी मणिपुर पर संसद में नहीं बोले है मणिपुर की सरकार को ना ही बर्खास्त किया है जो तभी बर्खास्त हो जानी चाहिए थी, और राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए था, सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बननी चाहिए जिससे मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच हो सके और इसके अलावा मणिपुर में महिलाओं आदिवासी दलित व गरीबों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा मुहैया कराया ज...

नंद उत्सव में कृष्ण भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

Image
नंद उत्सव में कृष्ण भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः आशियाना चौक राजनगर एक्सटेंशन में सांवरिया सेठ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव व नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में श्रद्धालु घंटों झूमते रहे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का रसपान कराकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि कारागार में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। कंस के डर से पिता वासुदेव ने रात में ही अपने लाला को नंदबाबा के घर पहुंचा दिया। कान्हा के जन्म लेने का पता चलते ही नंद बाबा के यहां गोकुलवासियों की भीड लग गई। नंदबाबा ने कन्हैया का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव की खुशी में कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया।  बधाइयों के साथ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल आदि भजनों पर भक्तजन घंटों झूमते रहे। उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन भी किया। सभी भक्तों के बीच माखन मिश्री के प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य यजमान विनोद गुप्ता, राजेश त्यागी, सह यजमान उम...

निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुने जाने पर संजीव गुप्ता ने दी राजीव शर्मा को बधाई

Image
निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुने जाने पर संजीव गुप्ता ने दी राजीव शर्मा को बधाई रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- भाजपा कोर कमेटी के द्वारा शहर क्षेत्र के पार्षद और निगम कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर समरकूल के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने उनके कार्यालय पर जाकर पुष्प  गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कामना की

एकलव्य शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने उधार की पिस्टल से जीते पदक

Image
एकलव्य शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने उधार की पिस्टल से जीते पदक  पवन यादव ने स्टेट रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः  एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजो  ने 46 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता। अकैडमी के कोच रहीस मलिक ने बताया कि दिल्ली में 17 जुलाई  से 27 जुलाई तक हुई चैंपियनशिप में आशीष राणा ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल एनआर वर्ग में 300 में से 275ध्300 का स्कोर बनाकर उधार की पिस्टल से स्वर्ण पदक जीता। वाजिद ने उधार की पिस्टल से ही .22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर मैन एनआर वर्ग में 247 के स्कोर के साथ ऑल इंडिया के लिए ‌क्वालीफाई किया। पवन यादव ने .32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में स्टेट रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए 600 में से 571 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं .22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 600 में से 552 का स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि जिला प्र...

आकाश बायजूस ने आकाश नेशनल टैलेंट हट एग्जाम की तारीख घोषित की

Image
आकाश बायजूस ने आकाश नेशनल टैलेंट हट एग्जाम की तारीख घोषित की परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर तक ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में होगी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः  आकाश बायजूस ने अपनी सबसे बड़ी परीक्षा आकाश नेशनल टैलेंट हट एग्जाम के 14 वें संस्करण को लांच कर दिया है। परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर तक ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में होगी। परीक्षा में कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप और कैश अवार्ड के अलावा विभिन्न कक्षाओं के 100 बच्चों को नेशनल साइंस मिशन की 5 दिवसीय यात्रा करने का अवसर भी मिलेगा जिसका सारा खर्च आकाश की ओर से वहन किया जाएगा। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ बी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम की 2010 में शुरुआत के बाद से देश भर के योग्य छात्र-छात्राओं तक कोचिंग अवसरों का विस्तार करने का प्रयास किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात 09 बजे के बीच आयोजित की जाएगी जबकि ऑफलाइन परीक्षा 8 और 15 अक्टूबर को दो पालियों में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे व शाम 4 बजे से बजे तक...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में फ्यूचर इनोवेटर एक्स्पो का आयोजन हुआ

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में फ्यूचर इनोवेटर एक्स्पो का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को फ्यूचर इनोवेटर एक्स्पो का आयोजन किया गया। एक्स्पो में स्कूल के कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने भाग लिया और अपने मॉडलों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक्स्पो का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से देश को डॉ कलाम व रमन जैसे महान वैज्ञानिक मिल सकते हैं। अतः ऐसे आयोजनों में बच्चों को अवश्य भाग लेना चाहिए। एक्स्पो में प्री नर्सरी के बच्चों ने जल के अंदर के जीवन को अपने मॉडलों व अभिनय से दिखाया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने स्वास्थ्य व स्वच्छता का महत्व मॉडल बनाकर समझाया। वहीं मिडिल विंग ने यातायात, सांख्यिकी व पर्यावरण से सम्बंधित मॉडल व सीनियर विंग ने अपने वर्किंग मॉंडलों से अपनी प्रतिभा दिखाई। बालासोर ट्रेन हादसे से प्रेरित मॉंडल, ऑटोमेटिक प्रीवेन्सन ऑफ ंट्रेन एक्सीडेन्ट, वाईफाई टॉंकिग रोबोट, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट ग्लासेंस फॉंर ब्ल...

रोजबेल पब्लिक स्कूल में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में बुधवार को कारगिल के शहीदों को याद किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने व देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा कीर्ति कुशवाहा ने बाजी मारी। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों कारगिल युद्ध में अपनी जान दे दी मगर देश पर कोई आंच नहीं आने दी। उन्होंने अपनी वीरता से दुश्मन देश के छक्के छुडाकर उसे घुटनों पर आने को मजबूर कर दिया है। सीमा पर तैनात जवानों के कारण ही हम सब सुरक्षित हैं। अतः हम सबका कर्त्तव्य भी है कि हम आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश को मजबूत करें। कारगिल के शहीदों के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

क्राईम ब्रान्च पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लग्जरी चार पहिया वाहनों को चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Image
क्राईम ब्रान्च पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लग्जरी चार पहिया वाहनों को चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 3 चोरी के चार पहिया वाहन सहित 4शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी मे प्रयोग किये जाने वाले ईलैक्ट्रोनिक उपकरणों सहित अन्य सामग्री बरामद रिपोर्ट विकास कुमार   गाजियाबाद :- क्राईम ब्रॉन्च पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा एनसीआर क्षेत्र में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने व बेचने वाले अन्तर्राज्यीय वाहन चोरो के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तो कोथाना इन्दिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से 2ब्रेजा गाडी,  1किआ सेल्टोस गाडी व भारी मात्रा मे चोरी करने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त नूर मौहम्मद ने बताया कि मैं 8वीं फेल हूँ व जाति से बढई हूँ। मैं लकडी का फर्नीचर बनाने का काम करता था जिसमे मेहनत ज्यादा थी आमदनी कम थी जिससे मेरा व मेरे घर का खर्चा नही चल पाता था। मै अपने साथी मे सम्पर्क मे आया और गाडी चोरी करने लगा। अभियुक्त हाकिम ने बताया कि मै अनपढ हूँ और घर पर भैंसो का दूध बेचने का काम करता था...

संपूर्ण यज्ञ आहुति एवं भंडारा प्रसाद के साथ संपन्न हुई हिंदी भवन में श्री मदभागवत कथा

Image
संपूर्ण यज्ञ आहुति एवं भंडारा प्रसाद के साथ संपन्न हुई हिंदी भवन में श्री मदभागवत कथा रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- हिंदी भवन में संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव गुप्ता के परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन परमपूज्य श्रद्धेय श्री दयालु जी महाराज के द्वारा कथा के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण के सौलह हजार एक सौ आठ विवाह का प्रसंग एवं श्री कृष्ण के बाल सखा सुदामा के चरित्र की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई तथा दत्तात्रेय की चौबीस गुरुओं की कथा तथा परीक्षित मोक्ष की कथा भी पूज्य महाराज जी के द्वारा सुनाई गई, मंगलवार को भागवत कथा के अंतिम दिवस में सर्वप्रथम आचार्य राजेश पांडे जी के द्वारा प्रधान पीठ गणेश आदि भगवान का पूजन अर्चन वंदन कराये जाने के पश्चात श्री यज्ञ नारायण भगवान को मंत्रोचार सहित गुप्ता परिवार की ओर से संपूर्ण आहुति प्रदान की गई तथा भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्री आदिकर्ता दास जी, नवनीत प्रियदास जी, महापौर सुनीता दयाल, विधायक सुनील शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, प...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों को लेकर बीएसए को सौपा ज्ञापन

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के दाखिलों को लेकर बीएसए को सौपा ज्ञापन । जीपीए ने 7 दिन के अंदर आरटीई के दाखिले नही होने पर दी धरने की चेतावनी रिपोर्ट:-विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009( आरटीई ) के तहत चयनित अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग के बच्चों को दाखिले से वंचित करने वाले स्कूलो की मान्यता रद्द करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यलय पहुँचकर बीएसए के लखनऊ में होने के कारण वित्त अधिकारी मनप्रीत कोर को ज्ञापन सौपा साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता की गई और सभी बच्चों के दाखिले सुनिचित कराने के लिये कहा गया जिस पर उन्होंने कहा कि वो तीन बाद लखनऊ से आकर सभी चयनित बच्चों के दाखिले सुनिश्चित कराएंगे इसके बाद जीपीए के साथ सभी अभिभावक जिलाधिकारी कार्यलय पहुचे जहाँ अपर जिला अधिकारी प्रा. रणविजय सिंह को सारा प्रकरण विस्तार से बता ज्ञापन की एक कॉपी दी गई और 7 दिन के अंदर बच्चों के दाखिले नही होने पर धरने की चेतावनी दी गई जिस पर उन्होंने बच्चों के दाखिले कराने के लिए आश्वश्त किया  गाजिया...

नोएडा एसआरएस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल धूमधाम से मनाया डीपी यादव जी का जन्मदिन

Image
नोएडा एसआरएस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल धूमधाम से  मनाया डीपी यादव जी का जन्मदिन रिपोर्ट:- विकास कुमार   ग्रेटर नोएडा एसआरएस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बी के शर्मा हनुमान एवं संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपिल पंडित ने पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व  राज्यसभा सांसद डीपी यादव को दी बधाई इस अवसर पर हजारों लोगों का तांता लगा रहा

प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को निरंतर पहुंचाई जा रही है राहत सामाग्री: जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह

Image
प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को निरंतर पहुंचाई जा रही है राहत सामाग्री: जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद  :- जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा अपने प्रशासनिक अमला के साथ बाढ़ क्षेत्रों को दौरा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने करहेड़ा, नूरनगर, राजनगर एक्सटेंशन, नगला, सिटी फोरेस्ट आदि बाढ़ क्षेत्रों को दौरा किया। इस इस अवसर पर उन्होने राहत कार्य से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करत हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों या बाढ़ राहत शिविर में भेजा जाये। उन्होने ​खाद्यय विभाग को आदेश दिये कि प्रशासन द्वारा उनकी खाद्यय सामग्री का विशेष प्रबन्ध किया जाये। जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त को निर्देशित किया कि त्वरित कार्यवाही के साथ बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाये, जिससे पीड़ितों को जल्द राहत राशि प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने वित्त विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, खाद्यय आपूर्ति विभाग, वन विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों की विशेष देखरेख की जाये। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में किसी भी प्रकार लापरवाही...

नगर आयुक्त के नेतृत्व में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मे निगम अधिकारियों ने संभाली कमान, रेस्क्यू के लिए कर रहे हैं सहयोग

Image
नगर आयुक्त के नेतृत्व में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मे निगम अधिकारियों ने संभाली कमान, रेस्क्यू के लिए कर रहे हैं सहयोग रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद  :- नगर निगम लगातार शहर की व्यवस्थाओं में लगा रहता है इसी क्रम में देखा जा रहा है नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में मोहन नगर जोन में स्थित करेड़ा के अंदर आई बाढ़ आपदा के समय भी व्यवस्था में लगा हुआ है, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें लगभग सैकड़ों परिवारों ने शरण ली है जिनको मौलिक सुविधाएं गाजियाबाद नगर निगम उपलब्ध करा रहा है, निगम अधिकारी अन्य विभागों के सहयोग में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ताकि बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके। रेस्क्यू के लिए नगर आयुक्त नाव पर बैठकर पीड़ितों के पास भी पहुंच रहे हैं उनको बाहर निकलवाने में भी पूरा सहयोग कर रहे हैं रेस्क्यू टीम के साथ करेड़ा जलभराव क्षेत्र में नाव पर नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया बाढ़ पीड़ितों को ढाढस बंधाया शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा ऐसा कहकर उनको शिविर तक पहुंचाया गया, नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर व अन्य स...

भागवत् कथा में बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ रूकमणी विवाह प्रसंग

Image
भागवत् कथा में बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ रूकमणी विवाह प्रसंग रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- हिन्दी भवन में पिछले पांच दिनों से चल रही श्री मद भागवत कथा के छठे दिन रूकमणी और श्री कृष्ण जी के विवाह का प्रसंग परम पूज्य श्रद्धेय श्री दयालु जी महाराज के द्वारा सुनाया गया इसके पूर्व प्रातः कालीन वेला में आचार्य श्री राजेश पाण्डेय जी के द्वारा श्री प्रधान पीठ गणेश आदि भगवान् का पूजन, अर्चन एवं वंदन करते हुए श्री यज्ञ नारायण भगवान् को गुप्ता परिवार की ओर से यज्ञ आहुति प्रदान की गई तथा कंस वध एवं रूकमणी विवाह के प्रसंग को महाराज जी के द्वारा बहुत ही रोचक तथ्यों के संग सुनाते हुए गुप्ता परिवार एवं उनके सगे संबंधियों में एक वर पक्ष तथा दूसरे को कन्या पक्ष बनाये जाने पर विवाह में कन्यादान की रस्म को निभाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गाजियाबाद के सासंद और केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिहं, बलदेव राज शर्मा, मयंक गोयल, राजेश त्यागी, हिमाशु लव, के डी त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, अमर जीत सिंह बिडडी, इन्द्र जीत सिंह टीटू, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, नवनीत प्रि...

अंजली चौधरी का पूरे गाँव ने ज़ोरदार स्वागत किया

Image
अंजली चौधरी का पूरे गाँव ने ज़ोरदार स्वागत किया रिपोर्ट विकास कुमार गाजियाबाद:- साउथ कोरिया में आयोजित Issf वर्ल्ड चैंपियनशिप जूनियर 2023 में गाजियाबाद ग्राम गढ़ी की निवासी  अंजलि चौधरी ने ब्रोंज मेडल जीत कर पूरे हिंदुस्तान और गाँव गढ़ी  का नाम रोशन किया आज गाँव गढ़ी में   अंजली चौधरी का पूरे गाँव ने ज़ोरदार स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप मे दिनेश कुमार गोयल MLC विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता  कोच देवेन्द्र सिंह परमवीर सिंह ( टीपू) कृष्ण पाल (ढोला) नीरज चौधरी प्रदीप चौधरी वीरेंद्र सिंह  गोलू घोष रहे और  पूरे गाँव ने अंजली की उज्वल भविष्य की कामना की

अधिक मास में भागवत कथा सुनने से सभी कष्ट दूर होते है ; श्रीमहन्त नारायण गिरि

Image
अधिक मास में भागवत कथा सुनने से सभी कष्ट दूर  होते है  ; श्रीमहन्त नारायण गिरि  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद:-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में श्याम मंडल गाजियाबाद द्वारा श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया।भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास सुुश्री मुरिलका ने भागवत कथा का माहात्म बताया। भागवत कथा   श्रीमहन्त नारायण गिरि  महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल की  अध्यक्षता मे मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग व पद्म श्री विभूषित तपस्वी सन्त राधारानी के कृपापात्र रामेश बाबा मान.मन्दिर बरसाना की उपस्थिती  मे आरंभ हुई। श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामंडल ने कहा कि पुरूषोत्तम मास सभी मास मेेें सबसे उत्तम मास है। इस मास मेें पूजा-पाठ करने ...

निगम में आयोजित हुई उद्योग बंधुओं की बैठक, समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही पर नगर आयुक्त का जताया आभार

Image
निगम में आयोजित हुई उद्योग बंधुओं की बैठक, समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही पर नगर आयुक्त का जताया आभार रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में उद्योग बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, बारी बारी अपनी समस्या नगर आयुक्त की उपस्थिति में अधिकारियों के समक्ष रखी जिस पर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा  समय निर्धारित करते हुए कार्यवाही कराने के निर्देश दिए नगर आयुक्त का उद्योग बंधुओं द्वारा त्वरित कार्यवाही कराने पर धन्यवाद जताया गयाl सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उद्योग बंधुओं द्वारा विशेष रूप से अपना विषय रखा गया जिस पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य योजना बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए उद्योग बंधुओं द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अपने प्रकाश संबंधित उद्यान संबंधित तथा सड़कों के निर्माण संबंधित विषय रखें जिन पर कार्य योजना बनाते हुए व्यवस्था करने...

निगम भूमि पर निगम कर्मचारियों हेतु अस्पताल बनाने की मांग पर प्राथमिकता से होगी कार्यवाही-डॉ नितिन गौड़

Image
निगम भूमि पर निगम कर्मचारियों हेतु अस्पताल बनाने की मांग पर प्राथमिकता से होगी कार्यवाही-डॉ नितिन गौड़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों मालियों तथा ड्राइवरों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, मालियों तथा ड्राइवरों के हित 11 मांग है, वेतन वृद्धि, आवास की व्यवस्था, पीएफ की व्यवस्था, बोर्ड सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग व अन्य आवश्यक व्यवस्था की मांग की गई जिसमें नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी पर नियमानुसार कार्यवाही कराने हेतु आश्वस्त किया, निगम कर्मचारियों के लिए अस्पताल बनाने की मांग को नगर आयुक्त द्वारा प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के लिए उपस्थित जनों को अवगत करायाl प्रदीप चौहान बाल्मीकि, शक्ति जीनवाल बाल्मीकि, प्रवीण गहलोत बाल्मीकि व अन्य सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ड्राइवरों व मालियों ने गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर अपनी मांग रखते हुए मोदी योगी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़  ...

भगवान राम व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में घंटों झूमे श्रद्धालु

Image
भगवान राम व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में घंटों झूमे श्रद्धालु हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन में श्री सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा अग्रसेन  श्री शिवपुराण कथा व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शुक्रवार को पार्वती जन्मोत्सव भगवान राम व भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्री शिवपुराण कथा में पार्वती जन्मोत्सव प्रसंग सुनाते हुए पंडित विष्णु दतत सरस ने कहा कि बेटी बेटे से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। बेटी देवी का ही रूप होती है। अतःं बेटी के जन्म लेने पर हमारा उदास व दुखी होना उचित नहीं है। हमें बेटी-बेटे में भेद नहीं करना चाहिए और बेटी का जन्मोत्सव भी बेटे के समान धूमधाम से मनाना चाहिए। भगवान राम व भगवान कृष्ण के अवतार लेने का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब पाप, अनाचार, अत्याचार व अधर्म बढ जाता है  तब भगवान अपने भक्तों को बचानेए धर्म की रक्षा करनेए अत्याचारियों व दुराचारियों का संहार करने तथा न्याय की पताका फहराने के लिए अवतार लेते हैं। भगवान राम व भगवान कृष्ण...

रोजबैल पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Image
रोजबैल पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक बच्चों ने भाग लिया और शह-मात के खेल में अपनी चालों से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व निदेशक बलप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल आज पूरे विश्व में बहुत ही लोकप्रिय है। यह खेल एक दिमाग वाला खेल है, जिसके खेलने से मानसिक व्यायाम होता है। शतरंज हमारे देश का बहुत प्राचीन खेल है। प्राचीन समय में इसे चतुरंग के नाम से जाना जाता था। इस खेल का सम्बंध महाभारत से भी है। शतरंज प्रतियोगिता का सेमीफाइनल कक्षा 9 के नैतिक व कक्षा 6 के राघव तथा कक्षा 8 के शौर्य व कक्षा 6 की काजल के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में नैतिक ने राघव तथा शौर्य ने काजल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में नैतिक को मात देकर शौर्य ने प्रतियोगिता जीत ली।

भागवत कथा के तृतीय दिवस में संपन्न हुई "विदुर चरित्र व ध्रुव चरित्र" कथा

Image
भागवत कथा के तृतीय दिवस में संपन्न हुई "विदुर चरित्र व ध्रुव चरित्र" कथा  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव गुप्ता के परिवार की ओर से हिंदी भवन में चल रही सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा के तीसरे दिन प्रातः कालीन वेला में वैदिक विधि विधान से गणेशादि प्रधान पीठ का पूजन संपन्न कराया गया तदोपरांत दिव्य भगवान श्री यज्ञ नारायण भगवान का पूजन, वेदन, एवं हवन आहुति प्रदान की गई तथा आचार्य श्री राजेश पांडेय जी के द्वारा यज्ञादि अनुष्ठान को पूर्ण कराने के पश्चात दोपहर तीन बजे से परमपूज्य श्रद्धेय डॉक्टर दयालु जी महाराज जी द्वारा कथा के तीसरे दिन विदुर चरित्र व ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए पूज्य गुरु जी ने दोनों महापुरुषों का जीवन चरित्र भक्तजनों को सुनाया इस ‌पवित्र भागवत् कथा के शुभ अवसर पर माननीय राज्य सभा सासंद अनिल अग्रवाल, शहर विधायक अतुल गर्ग, एम एल सी विधायक दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,सासंद जनरल वी के सिहं की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिहं, पूर्व राज्य मंत्री अशोक गोयल, एवं बलदेव राज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी सिहं...

श्री मदभागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा

Image
श्री मदभागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद, बुद्धवार 19 जुलाई से 25 जुलाई तक हिन्दी भवन लोहिया नगर में समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और राजीव गुप्ता के परिवार की ओर से होने वाली श्री मदभागवत कथा के प्रथम दिन लाल क्वाटर स्थित " शिव चन्डी मंदिर " से भव्य कलश यात्रा निकाली गई बुद्धवार को प्रातः दस बजे गुप्ता परिवार की महिलाओं में रश्मि गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुरभि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक सहित परिवार की अनेकों महिलाओं संग क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा में भाग लिया तथा कलश यात्रा में सबसे आगे दिल्ली के मशहूर सोहन लाल बैन्ड ने धार्मिक गीतों की धुन बजाकर कलश यात्रा में चार चांद लगाये, तथा कलश यात्रा में वृन्दावन धाम वाले कथा प्रवक्ता श्री दयालु जी महाराज जी सुन्दर रथ में सवार होकर कलश यात्रा में सम्मिलित रहे तथा गुप्ता परिवार के मुखिया संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव गुप्ता के द्वारा  श्री मदभागवत कथा ग्रंथ को सर पर ससम्मान धारण करते हुए लाल क्व...

श्रीमद् भागवत कथा में सत्य स्वरूप योगेश्वर श्रीकृष्ण का वर्णन हैः कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस

Image
श्रीमद् भागवत कथा में सत्य स्वरूप योगेश्वर श्रीकृष्ण का वर्णन हैः कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस  भगवान शिव महाशिवरात्रि पर अरूणाचल प्रदेश में अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः श्री सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व श्री शिवपुराण कथा के दूसरे दिन भगवान शिव के प्रकट होने व परीक्षित प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए सैकडों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि भगवान शिव पृथ्वी पर सबसे पहले महाशिवरात्रि के दिन अरूणाचल प्रदेश में अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा में शामिल होने वाले बेलपत्र, भस्म आदि के महत्व के बारे में भी बताया।  श्रीमद् भागवत कथा में उन्होंने राजा परीक्षित के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से राजा परीक्षित को 7 दिन में श्राप से मुक्ति मिल गई थी। इस सनातन ग्रंथ में सत्य स्वरूप योगेश्वर श्रीकृष्ण का वर्णन है। यह कारण है कि इसका सच्चे मन से श्रवण करने...