रोजबैल पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

रोजबैल पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक बच्चों ने भाग लिया और शह-मात के खेल में अपनी चालों से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व निदेशक बलप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल आज पूरे विश्व में बहुत ही लोकप्रिय है। यह खेल एक दिमाग वाला खेल है, जिसके खेलने से मानसिक व्यायाम होता है। शतरंज हमारे देश का बहुत प्राचीन खेल है। प्राचीन समय में इसे चतुरंग के नाम से जाना जाता था। इस खेल का सम्बंध महाभारत से भी है। शतरंज प्रतियोगिता का सेमीफाइनल कक्षा 9 के नैतिक व कक्षा 6 के राघव तथा कक्षा 8 के शौर्य व कक्षा 6 की काजल के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में नैतिक ने राघव तथा शौर्य ने काजल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में नैतिक को मात देकर शौर्य ने प्रतियोगिता जीत ली।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर