Posts

Showing posts from October, 2023

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फेस्टिवल महोत्सव धूमधाम से मनाया

Image
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फेस्टिवल महोत्सव धूमधाम से मनाया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फेस्टिवल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का आकर्षण बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम रहे। फेस्टिवल महोत्सव का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी पाठक ने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। नवरात्र, दशहरा के बाद अब धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज, गंगा स्नान, गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव व क्रिसमस जैसे पर्व आएंगे। हमारे देश के सभी पर्व हमें जहां एक और हमें आपस में मिल-जुलकर रहने, जरूरतमंदों की मदद कर उनके जीवन में खुशियों का प्रकाश बिखरने का संदेश देते हैं, वहीं वे हमारे जीवन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं। स्कूल के बच्चों ने योग प्रदर्शन से अभिभावकों को अचंभित कर दिया, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।

सनातन और खालसा की आपसी वैमनस्यता दोनों के सर्वनाश का कारण बन सकती है-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज

Image
सनातन और खालसा की आपसी वैमनस्यता दोनों के सर्वनाश का कारण बन सकती है-महामंडलेश्वर यति  नरसिंहानंद गिरी जी महाराज हिन्दू स्वाभिमान द्वारा आयोजित माँ बगलामुखी महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेने आये महामंडलेश्वर जी ने श्री तख्त हरिमंदिर साहिब पटना और छोटी पटन देवी के दर्शन करके इस्लाम के जिहादियों के समूल विनाश की कामना की रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाडे के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अपने शिष्य यति सत्यदेवानंद जी,यति भावेसानन्द जी,यति रणसिंहानंद जी तथा अन्य साथियों के साथ हिन्दू स्वाभिमान द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिये आयोजित माँ बगलामुखी महायज्ञ की पूर्णाहुति के लिये पटना आये।महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत वो हिन्दू स्वाभिमान के प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल कश्यप और उनकी पूरी टीम के साथ सिक्खों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली के दर्शन करने श्री तख्त हरिमन्दिर साहिब तथा छोटी पटन देवी के मन्दिर गए।दोनों स्थानों पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का स्वागत गर्मजोशी के साथ ...

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल टूर्नामेंट हुआ शुरू

Image
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल टूर्नामेंट हुआ शुरू  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः  इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में सीबीएसई नॉर्थ जोन वन हैंडबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के 55 सीबीएसई स्कूलों की 65 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अक्षय चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट के आयोजन से ही हैंडबॉल को बच्चों व युवाओं में लोकप्रिय किया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाली टीमों के आवास की व्यवस्था स्कूल में ही की गई है। टूर्नामेंट की विजेता, उप विजेता टीम के अलावा तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को सीबीएसई की नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

संजीव गुप्ता के भाई विकास गुप्ता ने गृह प्रवेश पर कराया माता रानी का जागरण

Image
संजीव गुप्ता के भाई विकास गुप्ता ने गृह प्रवेश पर कराया माता रानी का जागरण रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- विकास गुप्ता के राजनगर में राजकुंज स्थित निवास पर शुक्रवार को माता रानी का जागरण कराया गया। विकास गुप्ता, समरकूल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता के छोटे भाई हैं। जिन्होंने राजकुंज में अपने नए घर में प्रवेश के अवसर पर माता रानी का जागरण कराया।  जागरण में बुलंदशहर की सुप्रसिद्ध विनीत, लोकेश भजन गायक मंडली के द्वारा सुनाये गये भजनों पर परिवार सहित सैकड़ो भक्तजन जमकर झूमे तथा प्रातः काल में तारा रानी की कथा के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।  इस अवसर पर गुप्ता परिवार की ओर से ताराचंद गुप्ता एवं मधुबाला गुप्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत सत्कार किया तथा जागरण में संजीव कुमार गुप्ता व राजीव गुप्ता के परिवार सहित यशी गुप्ता, रोहित गोयल, राकेश गोयल, रेनू गोयल, प्रिंस गुप्ता, प्रवीण चौधरी, सुरेश्वर प्रभु, प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ो भक्तजन सम्मिलित रहे।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Image
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :-गोविंदपुरम कृष्णा गार्डन याया इंस्टीट्यूट और कंसल्टेंसी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और याया किड्स प्ले स्कूल द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान अति विशिष्ट अतिथि संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल पंडित, राष्ट्रीय महासचिव संदीप शर्मा, द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर अल्पना शर्मा द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अल्पना शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र दे कर सम्मान किया तत्पश्चात  छात्र-छात्रा...

अंकित प्रताप सिंह के शतक ने भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से जीत दिलाई

Image
अंकित प्रताप सिंह के शतक ने भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से जीत दिलाई   हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः अंकित प्रताप सिंह के नाबाद शतक की मदद से से भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी ने कार्पीडियम बी आर शर्मा क्रिकेट कप में एम 10 क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 145 रन के लक्ष्य को टीम ने बिना कोई विकेट खोए ही प्राप्त कर लिया। जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम गाजियाबाद में खेले जा रहे टूर्नामेंट में एम 10 क्रिकेट अकैडमी 33 ओवर में 144 रन बनाकर आउट हो गई। शिवम भान ने 42 रन व निखिल नैथानी ने 32 का योगदान दिया। सुभाष व योगेश बिष्ट ने 3-3 व लक्ष्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में भवानी यथू क्रिकेट अकैडमी ने अंकित प्रताप सिंह के 52 गेंद पर बनाए नाबाद 107 रन की मदद से 15 ओवर में ही 145 रन बना लिए और मैच में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अंकित प्रताप सिंह ने अपनी पारी में 12 चौके व 7 छक्के लगाए।

गौ माता के हथियारों को मिले सजा गौ भक्त अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठे

Image
गौ माता के हथियारों को मिले सजा गौ भक्त अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठे रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबाद:- इंदिरापुरम थाने क्षेत्र के कनावनी की श्रीकृष्ण गौशाला में 11 अप्रैल को हुए अग्निकांड में जलकर मरी गई 43 गौ माता को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु की लेकिन जिला प्रशासन ने सत्यम को न्याय का आश्वासन देकर हड़ताल तुड़वा दी। बताते चलें कि पूर्व में एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया था कि अगर इस मामले में उचित मुआवजा राशि गौशाला संचालक को नहीं मिली तो वह 22 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे। अपनी घोषणा के तहत सत्यम अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर अनशन पर बैठ गए। सत्यम पंडित के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने से जिला प्रशासन में खलबली मच गयी। जिला प्रशासन के सक्षम अफसरों ने उनसे तफ्सील से जानकारी हांसिल की। इस उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को पूरी गौशाला को आग के हवाले कर दिया गया था। जिसमें 43 गाय जल गयी थीं । उन्होंने पूछा है की गौशाला जलने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा सका। गौशा...

श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को किया राम दरबार देकर सम्मानित

Image
श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को किया राम दरबार देकर सम्मानित रिपोर्ट: विकास कुमार   गाजियाबाद:- राज नगर सेक्टर 10 श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रही रामलीला के मंचन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे जबकि मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल थी मंचन के दौरान शबरी के झूठे बेर भगवान श्री राम खा रहे थे इस प्रसंग में सभी अतिथियों को श्री राम दरबार एवं अंग वस्त्र लेकर सम्मानित किया गया बीके शर्मा हनुमान ने समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि राजनगर की रामलीला का मंचन हमेशा से ही बहुत सरलता से किया जाता है और व्यास जी के द्वारा सभी प्रसंगों को बहुत ही अच्छे तरीके से रामभक्तों को समझाया जाता है इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण चौधरी ब्राह्मण शिरोमणि विनीत शर्मा आरपी शर्मा सहित सभी रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हैं

गुरुकुल द स्कूल के वार्षिकोत्सव भारत में बच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा

Image
गुरुकुल द स्कूल के वार्षिकोत्सव भारत में बच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बच्चों ने भारत गाथा से देशभक्ति का जोश भरा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः गुरूकुल द स्कूल में वार्षिकोत्सव भारत का आयोजन धूमधाम से किया गया। स्कूल के कक्षा 4 व कक्षा 5 के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल मलिक, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल,  निदेशक सचिन वत्स, प्रशासनिक निदेशक शिखा वत्स, निदेशक वित्त दिवाकर तिवारी व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति के पाँच आधारभूत स्तंभों स्वास्थ्य, शिक्षा, समृद्धि, संस्कृति व शौर्य की मनमोहक छटा बिखेरी। उन्होंने कार्यक्रमों से दर्शाया कि  भारत अर्थात सोने की चिड़िया व देवताओं की जन्मभूमि है, जहां भगवान कृष्ण ने पूरे विश्व को गीता का ज्ञान दिया, जो महान ऋषियों की कर्मभूमि कहलाई, जिसका गौरवशाली इतिहास है। भारत ने ही संपूर्ण विश्व को ज्ञान रोशनी दिखाई। मुख्य...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने सभी का मन मोह लिया। रामलीला का शुभारंभ कक्षा 11 के छत्र-छात्राओं की राम वंदना से हुआ। राम वंदना के पश्चात स्कूल की सीनियर विंग के बच्चों ने भगवान राम की विभिन्न लीलाओं से सभी को राममय कर दिया। राम जन्म, कैकई द्वारा राजा दशरथ से 2 वरदान मांगना, राम वनवास, दशरथ मरण, सीता हरण, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध व रावण वध की लीला का सुंदर मंचन किया। बच्चों के अभिनय की सभी ने सराहना की। बच्चों ने रावण का पुतला भी बनाया, जिसका स्कूल के क्रीडा स्थल पर दहन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने सभी को विजयादशमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व की प्रांसगिकता आज के युग में अत्यन्त अनुकरणीय है। हम इस पर्व के संदेश को अपने जीवन में उतार लें तो  परोपकार की भावना को नया आयाम मिलेगा और सभी स्वयं के भले ...

महिलाओं व युवतियों ने डांडिया नाइट में भक्ति गीतों पर नृत्य से धूम मचाई

Image
महिलाओं व युवतियों ने डांडिया नाइट में भक्ति गीतों पर नृत्य से धूम मचाई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  गाजियाबादः राजनगर स्थित रैना क्लासेज राजनगर की ओर से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन धूमधाम से किया गया। डांडिया नाइट में बडी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डांडिया नाइट का उदघाटन संस्थान के डायरेक्टर दिनेश रैना ने किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि पर्व व विजयादशमी पर्व की बधाई दी और कहा कि नवरात्रि का पर्व जहां शक्ति अर्जन करने का पर्व पर है, वहीं विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इन दोनों पर्वो से हमे यह संदेश भी मिलता है कि बिना शक्ति यानि मां की कृपा के भगवान से मिलन नहीं हो सकता है। डांडिया नाइट भक्ति गीतों पर रास करने का सिलसिला घंटों चला। जय अंबे जगदम्बे मां, मेरी झोपड़ी के द्वार खुल जाएंगे राम आएंगे आदि भजनों पर महिलाओं व युवतियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

श्री रामलीला समिति राजनगर ने किया संजीव गुप्ता को सम्मानित

Image
श्री रामलीला समिति राजनगर ने किया संजीव गुप्ता को सम्मानित रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- शुक्रवार को राजनगर सैक्टर दस में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के मंचन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। इस दौरान संजीव गुप्ता ने मंच पर जाकर श्री व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा रामलीला समिति के पदाधिकारियों और समिति के संरक्षक, पूर्व विधायक जितेन्द्र यादव ने पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए संजीव गुप्ता का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि राजनगर की रामलीला का मंचन हमेशा से ही बहुत सरलता से किया जाता है और व्यास जी के द्वारा सभी प्रसंगों को बहुत ही अच्छे तरीके से रामभक्तों को समझाया जाता है इस अवसर पर उनके साथ राजनगर के पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर प्रवीन चौधरी भी सम्मिलित रहे

रोमांचक मैच एम टेन क्रिकेट अकैडमी 1 विकेट से जीती

Image
रोमांचक मैच एम टेन क्रिकेट अकैडमी 1 विकेट से जीती  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः कारपेडिएम बी आर शर्मा चैंपियन ट्रॉफी में शुक्रवार को एम टेन क्रिकेट अकैडमी व फ़ीनिक्स क्रिकट फाउंडेशन के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच में एम टेन क्रिकेट अकैडमी 1 विकेट से विजयी रही। मैच जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया जिसमें फ़ीनिक्स क्रिकेट फाउंडेशन पहले बल्लेबाजी की और  29 ओवर में 149 रन पर आउट हो गया। एकांश चक्रवर्ती ने 47 रन बनाए। ऋषभ मनचंदा ने 40 रन देकर 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एम टेन क्रिकेट अकैडमी ने 32 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच में 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। गौरव मोंटी ने 47 व जयंत ने 32 रन का योगदान दिया।  आदित्य सिंह ने 52 रन देकर 5 विकेट लिए। ऋषब मनचंदा को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

देश की प्रथम रैपिडेक्स रेल का गाजियाबाद से शुभारंभ होना हमारे लिए गर्व की बात : संजीव गुप्ता

Image
देश की प्रथम रैपिडेक्स रेल का गाजियाबाद से शुभारंभ होना हमारे लिए गर्व की बात : संजीव गुप्ता रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- भाजपा के वरिष्ठ नेता और महानगर के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा है कि हमारे गाजियाबाद में 20 अक्टूबर से रैपिडेक्स रेल का शुभारंभ होना हम गाजियाबाद के नागरिकों के लिए बहुत ही गर्व की बात है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समस्त देश का और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है और गाजियाबाद में पिछले नौ वर्षों में हमारे सांसद वी के सिंह जी के द्वारा गाजियाबाद में विकास के बड़े-बड़े कार्यो को कराया गया है इसमें देश की प्रथम रैपिडेक्स रेल का गाजियाबाद से आरंभ होना जनरल साहब की बड़ी सफलताओं में से एक है इस रेल के चलने से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ अनेकों लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है तथा संजीव गुप्ता ने रैपिडेक्स रेल के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक सम्मिलित होने की अपील ...

दिल्ली गेट के प्राचीन देवी दुर्गा मठ मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए लगी भक्तों की भीड

Image
दिल्ली गेट के प्राचीन देवी दुर्गा मठ मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए लगी भक्तों की भीड देश भर से आए भक्तों ने की मां की पूजा-अर्चनाः महंत गिरिशानंद गिरि हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः दिल्ली गेट के प्राचीन देवी दुर्गा मठ मंदिर में नवरात्र पर्व पर भक्तों की भारी भीड उमड रही है। बुधवार को मां के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड लग गई। उन्होंने मां व मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर उनसे अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि ने बताया कि देवी दुर्गा मठ मंदिर 550 साल पुराना है। मंदिर में  मां बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी बाल रूप में विराजमान है। इसी कारण मंदिर मां बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी के नाम से भी मशहूर है। मंदिर में नवरात्र पर्व पर देश भर से पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं और मां उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में मंदिर में इन दिनों शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। शतचंडी महायज्ञ को हमारे शास्त्रों में...

आरसीसीवी की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व योगा का प्रशिक्षण दिया

Image
आरसीसीवी की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व योगा का प्रशिक्षण दिया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत 16 अक्टूबर से 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 21 अक्टूबर तक चलने वाली कार्यशाला में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व योगा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को छात्राओं को योगाचार्य  निशा द्वारा सेल्फ डिफेंस व योगा सिखाया गया। महिला सशक्तिकरण व पिंक बूथ से मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर सीमा ने छात्राओं को पिंक बूथ की सुविधाओं से अवगत कराया तथा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. नीतू चावला, रजिस्ट्रार शशि खन्ना व संयोजिका गीतांजलि खुराना भी मौजूद रहीं।

20-21 में रहेगी डांडिया नाइट्स की धूम, फैशन शो भी होगा

Image
20-21 में रहेगी डांडिया नाइट्स की धूम, फैशन शो भी होगा रिपोर्ट विकास कुमार  गाजियाबाद :- डीवी इंवेट द्वारा राजनगर के ऑरनेट पैलेस में 20-21 अक्टूबर को डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। डीजे पर डांडिया के विशेष गीतों के साथ महिलाएं व कपल्स डांडिया नाइट्स का हिस्सा बनेंगे। इवेंट की संयोजिका दिव्या बावेजा ने बताया कि दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में दोनों दिन डांडिया का विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह पूरी तरह से फैमिली इवेंट होगा जिसमें बड़े से लेकर बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। इवेंट के लिए एंट्री फीस कपल्स के लिए 1500 और दो महिलाओं के ग्रुप के लिए 1250 रुपए रखी गई है। इवेंट शाम छह बजे से रात 11 बजे तक होगा । निमिशा अरोडा ने बताया कि शो के दौरान बेस्ट डांसर, बेस्ट डांडिया फ्यूजन, बेस्ट एंकर, बेस्ट डांडिया किंग, बेस्ट डांडिया क्वीन, बेस्ट अटायर जैसे सरप्राइज गिफ्ट रखे गए हैं। इसके अलावा लक्की ड्रा भी होग। निमिशा ने बताया कि शो में बच्चों के लिए भी विशेष कॉर्नर रखा गया है जिसमें उनके लिए मैजिक शो, आर्ट एंड क्राफ्ट के शो होंगे। अलका अग्रवाल ने बताया कि शो का मुख्य आर्कषण...

अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की समीक्षा बैठक आयोजित

Image
अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की समीक्षा बैठक आयोजित रिपोर्ट : - विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय लोहा मंडी में संपन्न हुई। जिसमें दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य के बारे में पदाधिकारी को बताया।  प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने भी अपने विचार रखें एवं व्यापारियों की समस्या के लिए संगठन किस प्रकार कार्य करें उसके बारे में सभी सम्मानित सदस्यों को जानकारी दी। संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह एवं अभिषेक गर्ग ने व्यापारियों के हितों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया समय-समय पर व्यापारियों के हितों के लिए कैंप लगाए जाने हैं और उनकी समस्याओं के निदान लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराना है।  समीक्षा बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद चौधरी प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता राष्ट्र...

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमन्त्री मोदी के आगमन की तैयारियों का जाना हाल

Image
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमन्त्री मोदी के आगमन की तैयारियों का जाना हाल रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद  :- 20 अक्तूबर को वैशाली सैक्टर 8 के मैदान में रैपिड रेल का उदघाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर संगठन की तैयारियों का पूर्ण विवरण लेने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने नेहरु नगर स्थित भाजपा कार्यलय पर पहुंचकर प्रदेश मंत्री व महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर पदाधिकारियों संग गहन चर्चा वार्ता की और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही साथ यहां की यथावत तैयारियों का पूर्ण ब्यौरा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत कराया।  इस दौरान महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, चमन चौहान, कुलदीप त्यागी, कामेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी,संजीव चौधरी,अनुज मित्तल, संदीप त्यागी,सुरेंद्र नगर, राजेश शर्मा , कपिल शर्मा, प्रतीक माथुर आदि उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को इजराइली दूतावास न जाने देने का केंद्रीय गृह मंत्रालय का फरमान

Image
बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या के दबाब में हमारा गला घोटा जा रहा है-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को इजराइली दूतावास न जाने देने का केंद्रीय गृह मंत्रालय का फरमान तिलक मार्ग थाने में अपना रक्तलिखित पत्र पुलिस उपायुक्त को देकर वापस लौटे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज दिल्ली में महामंडलेश्वर जी के घुसते ही दिल्ली पुलिस ने घेरा और रक्तलिखित पत्र थाने में देने के लिये मजबूर किया रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने अपराधियों जैसा व्यवहार किया।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज आज अपने शिष्यों, साथियों और समर्थकों के साथ इजरायल के निर्दोष बच्चों,महिलाओं और नागरिकों के प्रति इस्लाम के जिहादियों द्वारा किये गए घृणित हत्याकांड पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने और इजरायल की इस लड़ाई में सम्मिलित होने के लिये रक्तलिखित आवेदन पत्र देने के लिये आज इजरायल के दूतावास जा र...

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में रसायन विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

Image
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में रसायन विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक ने केमिस्ट्री-रिसोर्स पर्सन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।   कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। रिसोर्स पर्सन गरिमा भूटानी पीजीटीए केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल पीतमपुरा दिल्ली और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार की उप प्रधानाचार्या कल्पना सीजू का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने बताया कि कार्यशाला बच्चों में रसायन विज्ञान के प्रति जागरूकता बढाने व शिक्षकों के शिक्षण कौशल में सुधार करने के के उददेश्य से आयोजित की गई।  कार्यशाला में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में संसाधन व्यक्ति बनने में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए तथा उन्हें अपनी भूमिका में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मूल्यवान और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री दिलाये आरटीई के बच्चों को शिक्षा का अधिकार -सीमा त्यागी

Image
प्रदेश के मुख्यमंत्री दिलाये आरटीई के बच्चों को शिक्षा का अधिकार -सीमा त्यागी  आरटीई के बच्चो को दाखिले की खोज अधिकारी नही दे पाए स्कूलो को कार्यवाई की डोज -- सीमा त्यागी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत चयनित 2500 से ज्यादा बच्चों को प्राइवेट स्कूलों द्वारा दाखिला नही दिये जाने पर चिंता जाहिर की है जीपीए की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने बताया कि निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम ( आरटीई ) 2009 के अंतर्गत पहले चरण में 3606 दूसरे चरण में 1703 तीसरे चरण में 506 और चौथे चरण में 26 बच्चो सहित चार चरणों मे कुल 5841 बच्चों का  चयन हुआ था लेकिन जीपीए के 6 महीने के लंबे सघर्ष के बाद भी अभी तक केवल 3296 बच्चों को दाखिला मिल पाया है अभी भी 2500 से ज्यादा बच्चों के अभिभावक दाखिलों के लिए निजी स्कूलों और अधिकारियों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है वही अगर पूरे प्रदेश की बात करे आरटीई के दाखिलों को आंकड़ा 50% प्रतिशत को भी नही छू पाया है जिसको देखकर समझा जा सकता है कि प्रदेश सरकार , शिक...

गुरुकुल द स्कूल में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Image
गुरुकुल द स्कूल में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अकाउंटेंसी सीनियर सैकेंडरी क्लासेज विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एवं एनसीआर के सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के 100 से अधिक अध्यापकों ने प्रतिभागिता दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में लकी चावला प्रधानाचार्य माउंट लिटेरा जी स्कूल फरुखाबाद व नरेश भारद्वाज वाणिज्य विभाग प्रमुख मयूर स्कूल नोएडा थे। कार्यक्रम में वाणिज्य विषय के शिक्षण को सरलए सहज, रुचिकर व प्रभावी बनाने संबंधी नवाचारों पर चर्चा की गई। प्रथम दिन प्रतिभागियों ने वाणिज्य शिक्षण व पठन-पाठन के अंतर्गत आने वाली चुनौतियों को साझा किया गया। विषयाधारित परिचर्चा में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन नवीन शिक्षा नीति को आधार बनाकर वाणिज्य विषय की बहुआयामी शिक्षण तकनीकों व संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वाणिज्यिक गतिविधियों में प्रतिभा...

यशस्वी रिशव के शतक ने ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब को आसान जीत दिलाई

Image
यशस्वी रिशव के शतक ने ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब को आसान जीत दिलाई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्पीडियम बी आर शर्मा क्रिकेट कप में सोमवार को ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब व रवि ब्रदर्स के बीच मैच खेला गया। मैच को ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब ने 8 विकेट से जीत लिया। रवि ब्रदर्स ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 40 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन बनाए। आयुष दोसेजा ने 79 रन की पारी खेली। प्रिंस मेहरा व कबीर कोहली ने 2-2 विकेट लिए। ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब को 236 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हुई और टीम ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 236 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।  यशस्वी रिशव ने 91 गेंद पर शानदार शतक 140 रन लगाया। यशवर्धन नेगी ने 64 रन का योगदान दिया।  यशस्वी रिशव को 91 गेंद पर 140 रन की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

श्री त्रिपुर सुन्दरी बाला चतुभुर्जी देवी मंदिर में कलश स्थापना पर गूंजे माता के जयकारों

Image
श्री त्रिपुर सुन्दरी बाला चतुभुर्जी देवी मंदिर में कलश स्थापना पर गूंजे माता के जयकारों  रिपोर्ट:-विकास कुमार  गाजियाबाद। स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ देवी मंदिर मे हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 15 अक्टूबर रविवार में कलश प्रातः काल सुबह स्थापित कर आदि शक्ति की उपासना शुरू की गई । एव साथ देवी मंदिर के महंत गिरिशा नन्द गिरी जी महाराज के सानिध्य में 11विध्वान पंडितों द्वारा शतचंडी पाठ शुरू किया गया भक्त गण प्रातः काल से ही देवी मंदिर में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की कतार लगी। लोगों ने देवी दर्शन पूजन कर नौ दिन व्रत शुरू किया । पहले दिन मंदिरों में लोगों ने शक्ति की उपासना के अनुष्ठान किए देवी मंदिर में सुबह ही भक्तों का तांता लग गया। लोग मंदिर पहुंचे तो पहले से ही फूल और अगरबत्ती, कपूर, नारियल की दुकानें सजी थीं। मंदिर के संचालक महंत गिरिशा नन्द गिरी जी महाराज एवं प्रमुख आचार्य द्वारा एवं अन्य पंडितों ने कलश स्थापना करके अनुष्ठान किया। शाम को आरती के शत चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्त गण एवं श्रद्ध...

सनातन धर्म की रक्षा हेतु शिवशक्ति धाम डासना में माँ बगलामुखी महायज्ञ और महाकाली पीठ मुरादनगर में हवनात्मक महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ

Image
 सनातन धर्म की रक्षा हेतु शिवशक्ति धाम डासना में माँ बगलामुखी महायज्ञ और महाकाली पीठ मुरादनगर में  हवनात्मक महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ विधायक अजीतपाल त्यागी द्वारा विधिवत पूजन करके महाकाली पीठ में महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ वर्तमान परिस्थितियों में हिन्दुओ के लिये माँ महाकाली और माँ बगलामुखी का शरणागत होना ही एकमात्र मार्ग-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज जी के मार्गदर्शन में महाकाली पीठ(श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा) मुरादनगर में सभी सनातनियों के परिवार सहित सनातन धर्म की रक्षा हेतु हवनात्मक महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने सपत्नीक विधिवत पूजा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने सभी सनातन के मानने वालों से माँ बगलामुखी और माँ महाकाली की शरणागति प्राप्त करके का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे सनातन के मानने वालों के...

अजन्मी कन्याओं की आत्म शांति हेतु महायज्ञ! दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश!!

Image
अजन्मी कन्याओं की आत्म शांति हेतु महायज्ञ! दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश!!  रिपोर्ट:-विकास कुमार  गाजियाबाद:- हिंडन तट प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में व विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, हनुमान मंगलमय परिवार के  संरक्षण मे हिंडन तट पर अजन्मी कन्या भ्रूण हत्या की आत्म शांति हेतु व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश हेतु महायज्ञ कर तर्पण किया गया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि गर्भ में ही मार कर जीने के अधिकार से वंचित कर दी गई ज्ञात व अज्ञात  देवी स्वरूपा कन्याओं को मोक्ष मुक्ति महायज्ञ तर्पण के द्वारा शांति प्रदान हो सके महायज्ञ का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घिनौना कार्य नहीं करने का भी संदेश दिया है संस्था द्वारा समाज में लगभग 30 वर्षों से प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशाल जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इस महायज्ञ में 11000 अजन्मी कन्याओं के नाम संकल्प लेकर आहुति दी गई है जो जन्म लेने से ही पूर्व वह...

गाजियाबाद : PM प्रथम रैपिड रेल का करेंगे उद्घाटन, CM योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

Image
गाजियाबाद : PM प्रथम रैपिड रेल का करेंगे उद्घाटन, CM योगी ने तैयारियों का लिया  जायजा  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रथम रैपिडेक्स (रैपिड रेल) का उद्घाटन करेंगे। उसकी तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही सीएम योगी ने सीआईएसएफ पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की भी जानकारी की। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वसुन्धरा सेक्टर-8 जनसभा स्थल पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से पैदल ही रेपिडेक्स (रैपिड रेल) स्टेशन साहिबाबाद पहुंचे। वहां स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रैपिड रेल की वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई और बहुत ही बारिकी से एक-एक जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, यह गाजियाबाद के निवासियों के लिए बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि भारत की प्रथ...

एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन ने भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी को हराया

Image
एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन ने भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी को हराया  रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबादः जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम  पर खेले जा रहे कारपेडिएम बी आर शर्मा चैंपियन ट्रॉफी में गुरूवार को एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन व भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी के बीच मैच खेला गया। मैच में एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन मैन ऑफ द मैच अरविन्द वर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से 6 विकेट से विजयी रही। मैच में भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की ओर उसने 40 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। आदित्य भंडारी ने 52 रन का योगदान दिया। शिवम शर्मा, वागेश शर्मा व अरविंद वर्मा को 2-2 सफलता प्राप्त हुई। एसआरके  टेक्नोलॉजी इलेविन को 220 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। टीम ने आशीष पांडेय के 84 व अरविन्द वर्मा के 55  रन की मदद से 35 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाकर मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया।

श्री रामलीला समिति राजनगर की रामलीला का शुभारंभ श्याम महोत्सव से होगा

Image
श्री रामलीला समिति राजनगर की रामलीला का शुभारंभ श्याम महोत्सव से होगा रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा रामलीला मैदान में मंगलवार को रामलीला सम्बंधी जानकारी दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की रामलीला बहुत ही भव्य व आकर्षक होगी। मेले में भी रामभक्तों के लिए कई आकर्षण रहेंगे। समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री श्याम महोत्सव के साथ ही रामलीला का प्रारंभ होगा व 25 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ समापन होगा। गणेश शोभा यात्रा 12 अक्टूबर को राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से निकलेगी। इस वर्ष  सात्विक व स्वादिष्ट भोजन, दिल्ली की चाट पकोड़ी व ब्रांडेड आईसक्रीम की व्यवस्था की गयी है। संरक्षक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने बताया  इस वर्ष राम बारात में श्री राम व माता सीता की जयमाला का आयोजन सेक्टर 10 के मुख्य चौराहे पर किया जायेगा।  रामलीला मैदान में अयोध्या राम मंदिर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा जहां पर सभी रामभक्त अपनी तथा अपने परिवार के साथ सेल्फी ले सकते हैं। महामंत्री आर. एन. पांडे व  संगठन मंत्री ...