एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन ने भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी को हराया

एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन ने भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी को हराया 
रिपोर्ट :- विकास कुमार 
गाजियाबादः
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम  पर खेले जा रहे कारपेडिएम बी आर शर्मा चैंपियन ट्रॉफी में गुरूवार को एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन व भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी के बीच मैच खेला गया। मैच में एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन मैन ऑफ द मैच अरविन्द वर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से 6 विकेट से विजयी रही। मैच में भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की ओर उसने 40 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। आदित्य भंडारी ने 52 रन का योगदान दिया। शिवम शर्मा, वागेश शर्मा व अरविंद वर्मा को 2-2 सफलता प्राप्त हुई। एसआरके  टेक्नोलॉजी इलेविन को 220 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। टीम ने आशीष पांडेय के 84 व अरविन्द वर्मा के 55  रन की मदद से 35 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाकर मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर