अंकित प्रताप सिंह के शतक ने भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से जीत दिलाई

अंकित प्रताप सिंह के शतक ने भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से जीत दिलाई 
 हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
गाजियाबादः
अंकित प्रताप सिंह के नाबाद शतक की मदद से से भवानी यूथ क्रिकेट अकैडमी ने कार्पीडियम बी आर शर्मा क्रिकेट कप में एम 10 क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 145 रन के लक्ष्य को टीम ने बिना कोई विकेट खोए ही प्राप्त कर लिया। जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम गाजियाबाद में खेले जा रहे टूर्नामेंट में एम 10 क्रिकेट अकैडमी 33 ओवर में 144 रन बनाकर आउट हो गई। शिवम भान ने 42 रन व निखिल नैथानी ने 32 का योगदान दिया। सुभाष व योगेश बिष्ट ने 3-3 व लक्ष्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में भवानी यथू क्रिकेट अकैडमी ने अंकित प्रताप सिंह के 52 गेंद पर बनाए नाबाद 107 रन की मदद से 15 ओवर में ही 145 रन बना लिए और मैच में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अंकित प्रताप सिंह ने अपनी पारी में 12 चौके व 7 छक्के लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर