महामाया स्टेडियम में 21 फरवरी को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- जिला एथलेटिक्स संघ गाजियाबाद द्वारा 21 फरवरी को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 20 बालक.बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। संस्था के सचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 दौड़, 3000 स्टेपल चेज, 5000 मी, 10000 मी दौड़ 10000 मी वॉक रेस, 110 मी हर्डल दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लम्बी कूद व ट्रिपल जंप की इवेंट कराई जाएंगी। वहीं बालिका वर्ग में 100 मी, 200, 400, 800, 1500 व 3000 मी दौड़, 3000 स्टेपल चेज, 5000 मी दौड़, 10000 मी वॉक रेस, 100 मी हर्डल दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लम्बी कूद व ट्रिपल जंप की इवेंट होगी। एक एथलीट तीन स्पर्धा में भाग ले सकता है। अंडर 20 बालक.बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीट को प्रदेश स्तरीय ...