पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की मूर्ति पर माला अर्पण कर मिठाई बाटकर खुशी मनाई


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की मूर्ति पर माला अर्पण कर मिठाई बाटकर खुशी मनाई 

रिपोर्ट:- विकास कुमार

गाजियाबाद:- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की मूर्ति पर माला अर्पण  कर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की । इस मौके पर अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया के एक  किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह जी ने देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया । हमेशा किसानों के हित की बात करी ।संपूर्ण देश का किसान चौधरी साहब को अपना मसीहा मानता है। भारत रत्न मिलने से संपूर्ण देश के किसानों में खुशी है  । सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाट कर खुशी मनाई । इस मौके पर युवा राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी , युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु नागर , लोकेश कटारिया पूर्व महानगर उपाध्यक्ष , अमित बालियान , बिल्ला भाई , ललित चौधरी , रजत धीमान , उपेंद्र चौधरी , दीपू शर्मा , राकेश कुमार , गौरव करोठिया , टीटू सिंह मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर