Posts

Showing posts from November, 2024

पुलिस प्रशासन और आम नागरिक को होना होगा जागरूक:- राजू छाबड़ा

Image
पुलिस प्रशासन और आम नागरिक को होना होगा जागरूक:- राजू छाबड़ा  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा ने गाजियाबाद शहर के प्रमुख बाजारों में दूसरों जिलों के लोग बहुत बड़ी तादाद पर दुकान और मकान किराए पर ले रहे हैं ना तो दुकान मालिक और ना मकान मालिक और ना ही प्रशासन द्वारा उनका कोई भी आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी प्रूफ नहीं लिया जाता अगर किसी प्रकार की कोई घटना हो जाती है तो वह घटना कितना बड़ा रूप लेगी और इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते और उसके जो आरोपी होंगे प्रशासन द्वारा उनकी पहचान कैसे करी जाएगी यह भी एक बड़ी समस्या होगी शहर के प्रमुख बाजारों में मुजफ्फरनगर सहारनपुर मेरठ अलीगढ़ रामपुर और पता नहीं कहां-कहां के लोग आकर किराए पर दुकान और मकान ले रहे हैं हम सभी को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा और जो भी व्यक्ति अपनी मकान या दुकान किराए पर दे वह उसकी आईडी प्रूफ अपने क्षेत्र की चौकी इंचार्ज को जमा करवाए या फिर अपने पास उसका पूरा बायोडाटा रखें क्योंकि जिस प्रकार विशेष समुदाय द्वारा...

श्रीमती मीनाक्षी भराला माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

Image
श्रीमती मीनाक्षी भराला माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- गंगाजल गेस्ट हाउस में श्रीमती मीनाक्षी भराला माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, डिप्टी कलैक्टर श्री निखिल चक्रवर्ती, एसीपी प्रिया ​श्री पाल, श्री मनोज कुमार प्रोबेशन अधिकारी, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व बड़ीं संख्या में जनसुनवाई हेतु गणमान्य उपस्थित रहे।

वानर भोज कराकर के किया खुशी का इजहार

Image
वानर भोज कराकर के किया खुशी का इजहार हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद परमार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आज मसूरी गंग नहर पर चित्तौड़ पुल पर शहर विधानसभा सीट पर संजीव शर्मा की जीत की खुशी का इजहार करते हुए आज वानर भोज कराया गया नए-नए व्यंजनों का आनंद हजारों वानरों  ने लिया वानरों  की स्वाद अनुसार मूंगफली, केले, बंद डबल रोटी, उबले हुए चने, भुने हुए चने, अमरूद, फ्रूटी, क्रोकरी में सजा करके  वानर भोज कराया इस अवसर पर परमार्थ  सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने बताया कि शहर विधानसभा पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर के विधायक संजीव शर्मा का परचम लहराया है हमें खुशी है कि शहर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान द्वारा अनेका अनेक कार्यक्रम सफल कराए जिसका परिणाम ऐतिहासिक वोटो से जीत दर्ज करना था  इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता, सुनील शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, जितें...

26 नवम्बर को मनाया जायेगा संविधान दिवस: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह

Image
शीत लहर से बचाव की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहुत शीतलहर, कोहरे व ठण्ड के प्रकोप से ना होने पाए कोई अप्रिय घटना: जिलाधिकारी 26 नवम्बर को मनाया जायेगा संविधान दिवस: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  *गाजियाबाद।* महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में शीत लहर से बचाव की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहुत हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तीनों तहसीलों सदर, लोनी और मोदीनगर के एसडीएम'स एवं नगर निगम गाजियाबाद से नगरायुक्त प्रतिनिधि, नगर पालिकाएं—मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, खोड़ा—मकनपुर, नगर पंचायतें— पतला, निवाड़ी, फरीदनगर, डासना के ईओ/सचिव को निर्देशित किया कि जन सामान्य को शीत लहर से बचाने के लिए रैन बसेरों की व्यस्थाओं का जायजा लेते हुए यदि कोई कमी हो तो उसमें सुधार किया जाये। चिन्हित जगहों सहित मुख्य चौराहों जहां आमजन हो या जहां आवश्यकता हो ऐसी जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाऐं। नियमानुसार पात्र लोगों को कम्बल वितरीत किये जाय...

गाजियाबाद के मोहित नागर ‌ हुए इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड से सम्मानित

Image
 गाजियाबाद के मोहित नागर ‌ हुए  इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड से सम्मानित  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :-  लोकप्रिय शिक्षाविद व समाजसेवी मोहित नागर को इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।  यह अवार्ड उन्हें शिक्षा क्षेत्र में किये गये सराहनीय एवं अतुलनीय कार्यों के लिए दिया गया।  यह अवार्ड उन्हें भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी दिल्ली में दिया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से समाज के लिए कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।   महानगर गाजियाबाद से शिक्षा क्षेत्र में अच्छे कार्यों के लिए मोहित नागर को सम्मानित किया गया।  मोहित नागर पिछले 13 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले ग़रीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।  उनका‌ कोई एनजीओ नहीं है।  वो खुद सब अपने खर्चे से करते हैं।‌  उन्हें अब से पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। मोहित नागर का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करन...

नगर आयुक्त से बृज विहार क्षेत्र वासियों ने की मुलाकात, नाले के कायाकल्प हेतु हुआ मंथन

Image
नगर आयुक्त से बृज विहार क्षेत्र वासियों ने की मुलाकात, नाले के कायाकल्प हेतु हुआ मंथन बृजविहार नाले की कायाकल्प हेतु भीख मांगने की नहीं, कार्य योजना में सहयोग की आवश्यकता-नगर आयुक्त हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से जनसुनवाई के दौरान बृज विहार के क्षेत्र वासियों ने मुलाकात की मुलाकात में इंजीनियर हेमंत भारद्वाज जिनके द्वारा नाले की कायाकल्प हेतु सड़क पर भीख मांगने का प्रदर्शन किया गया मुलाकात की गई l मुलाकात सकारात्मक रही साथ ही नगर आयुक्त द्वारा बृज विहार क्षेत्र वासियों को मोटिवेट किया गया तथा सकारात्मक सोच के साथ गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों में सहयोग की अपील भी की तथा ब्रजविहार नाले के कायाकल्प हेतु बनाई जा रही कार्य योजना में सहयोग के लिए भी कहा l नाले में उतरकर या नाले की कायाकल्प हेतु भीख मांग कर समस्या का समाधान संभव नहीं है इसके लिए नगर आयुक्त द्वारा हेमंत भारद्वाज व अन्य टीम को मोटिवेट किया, निर्माण स्वास्थ्य तथा जलकल विभाग के साथ क्षेत्र वासियों के सुझाव ...

आर्यसमाज राजनगर का सात दिवसीय सामवेदीय महायज्ञ, भजनोपदेश तथा प्रवचन कार्यक्रम अग्निहोत्र के साथ शुरू हुआ

Image
आर्यसमाज राजनगर का सात दिवसीय सामवेदीय महायज्ञ, भजनोपदेश तथा प्रवचन कार्यक्रम अग्निहोत्र के साथ शुरू हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- आर्यसमाज राजनगर का सात दिवसीय सामवेदीय महायज्ञ, भजनोपदेश तथा प्रवचन कार्यक्रम सोमवार को अग्निहोत्र के साथ शुरू हुआ। पहले दिन यज्ञ के अलावा भजन व प्रवचन भी हुए। प्रातःकालीन सत्र में जयपुर से पधारे आचार्य उषर्बुध के ब्रह्मत्व में यज्ञ में कन्या गुरुकुल सासनी की ब्रह्मचारिणियों ने सस्वर वेदपाठ किया। पं मोहित शास्त्री बिजनौर के आध्यात्म संबंधी भजन हुए। आचार्य उषर्बुध ने मानव जीवन में यज्ञ के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे जीने के लिए बहुत कुछ प्रदान करती है, परंतु इस प्रकृति के पोषण तथा शोधन के लिए मानव क्या कर रहा है। अग्निहोत्र प्रकृति के लिए अत्यधिक लाभदायक व उपयोगी है। अतः हमें अधिक से अधिक यज्ञ करना चाहिए। जनमानस को आध्यात्म, पुरातन भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता से परिचय कराने में यज्ञ का बहुत महत्व होता है। यज्ञ के यजमान ज्ञानेंद्र आत्रेय सपत्नीक रहे। ओउम् ध्वजारोहण शंभूदयाल दयानंद व...

गाजियाबाद की कानून व्यवस्था में मील का पत्थर साबित हुए हैं, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा : संजीव गुप्ता

Image
गाजियाबाद  की कानून व्यवस्था में मील का पत्थर साबित हुए हैं, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा : संजीव गुप्ता  अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए, पुलिसिंग में कायम की है, अजय कुमार मिश्रा ने एक नई मिसाल हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट विकास कुमार   गाजियाबाद:- समरकूल ग्रुप के चेयरमैन एवं देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है। कि वह गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा से अनेकों अवसर पर मुलाकात कर चुके हैं। परंतु जब भी व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ है। तब अजय कुमार मिश्रा ने अपने शालीन और दूरदर्शी व्यक्तित्व से उन्हें प्रभावित किया है । संजीव कुमार गुप्ता ने कहा है कि मुझे ज्ञात है, कि किस तरह उन्होंने ने बचपन से पुलिसिंग को जीते हुए, अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए, एक संस्कारी पुत्र के रूप में अपने पिता के सपनों को पूरा करते हुए 2003 बेंच के आईपीएस अधिकारी बने हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि गाजियाबाद को प्रथम पुलिस कमिश्नर के रूप में एक दूरद...

यूवाईडीएस क्रिकेट अकैडमी हापुड़ क्रिकेट ने मंजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया

Image
यूवाईडीएस क्रिकेट अकैडमी हापुड़ क्रिकेट ने मंजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबादः- जेके स्पोर्टस मैनेजेमेंट की ओर से आयोजित 13 वें मंजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 में यूवाईडीएस क्रिकेट अकैडमी हापुड़ व डीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच हुए सेमीफाइनल में यूवाईडीएस क्रिकेट अकैडमी हापुड़ विजयी रही। 78 रन की जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।  ओल्ड आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में यूवाईडीएस क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकरपहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट 244 रन का स्कोर खडा किया। यजुर तेवतिया ने शानदार 123 रन की पारी खेली और नॉट आउट रहे। अथर्व शर्मा ने 68 रन व  मोहम्मद सुभान ने 25 रन को योगदान दिया। नक्श तोमर को 2 व  हार्दिक को एक विकेट मिला। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुएं डीएस क्रिकेट अकैडमी 30 ओवर में 7 विकेटपर 166 रन ही बना पाई। टीम की ओर से आलिम ने 62 व विराट पांडे ने 50 रन का योगदान दिया। उजेब खान...

संजीव शर्मा को मिली जबरदस्त जीत पर प्रदीप चौधरी ने दी बधाई

Image
संजीव शर्मा को मिली जबरदस्त जीत पर प्रदीप चौधरी ने दी बधाई हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को जबरदस्त जीत मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रकट की। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2027 के विजन की विजय है एक बड़ी कामयाबी है। विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस दौरान संजीव शर्मा ने भी प्रदीप चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत टीम वर्क और जनता के भरपूर समर्थन का परिणाम है। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान क्षेत्र की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं पर भी मंथन हुआ। इस मुलाकात की तस्वीरें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो पार्टी की एकजुटता और सामूहिक प्रयासो...

गुरूकुल द स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों, आदर्शों व संदेशों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Image
गुरूकुल द स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों, आदर्शों व संदेशों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गुरुकुल द स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का विषय गांधीः कल से कल तक था। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों, आदर्शों और संदेशों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उनके समय से लेकर आज तक के युग में उनकी प्रासंगिकता को,समझाया। मुख्य अतिथि  डॉण् मिताली जयसवाल व विशिष्ट अतिथि रुचि गुप्ता ने वार्षिकोत्सव का उदघाटन किया। बच्चों ने नृत्यए नाटक और गीतों के माध्यम से गांधीजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। दांडी मार्च और सत्याग्रह आंदोलन पर आधारित प्रस्तुतियां सभी को बहुत पसंद आईं।  आत्मनिर्भरता और अहिंसा के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सद्भाव जैसे मौजूदा मुद्दों पर भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी।  विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स ने कहा कि गांधीजी के आदर्श केवल उ...

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हराया

Image
साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- साहिबाबाद स्टार्स इलेविन व दिल्ली सुपर किंग्स ए के बीच हुए टी 20 मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन को शानदार जीत मिली। टीम ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हरा दिया। क्रिकेज क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 6 विकेट पर 270 रन का विशाल स्कोर बनाया। निहित ने महज 36 गेंद पर 16 चौकों व 3 छक्कोंकी मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। एडी ने 38 गेंद पर 78 रन का योगदान दिया। अमित गोयल ने 5 विकेट लिए। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली सुपर किग्स ए 19.1 ओवर में 163 रन पर आउट हो गया। निशांत ने 14 गेंद पर 41 रन, अखिल जैन ने 31 व अवतार सिंह ने 29 रन का योगदान दिया। जेम्स चौधरी व अमित राठौर ने 2’2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतक लगाने वाले निहित को दिया गया।

अद्वैत पब्लिक स्कूल व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Image
अद्वैत पब्लिक स्कूल व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य के मार्गदर्शन में श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल के विशेष बच्चों व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र के डीएड प्रशिक्षाणार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दिया गया और गाजियाबाद सदर विधानसभा के सभी मतदाताओं से बुधवार 20 नवंबर को वोट डालने की अपील की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनू डागर ने रैली को हरी झंडी दिखाई गई। रैली विकास नगर से सिहानी तक निकली। रैली में शामिल दिव्यांग छात्रों व डिप्लोमा के प्रशिक्षणार्थियों ने पंपलेट बांटकर व नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। देश तरक्की तभी करेगा हर वाटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड़ दो पहले जाकर वोट दो जैसे नारों ने सभी को प्रभावित किया। शत प्रतिशत मतदान करने व पोलिंग बूथ पर सही समय पर पहुंचने के लिए सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया। समाजसेवी सोनू डागर ने ...

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पाँच दिवस तक मनाया जाता हैः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पाँच दिवस तक मनाया जाता हैः आचार्य दीपक तेजस्वी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास हिन्दू कैलेण्डर का आठवाँ माह है। कार्तिक माह के पूर्ण चन्द्र दिवस को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन को पूर्णिमा, पूनम, पौर्णमी व पूरणमासी आदि भी कहा जाता है। वैष्णव सम्प्रदाय में कार्तिक माह को दामोदर माह के रूप में जाना जाता है। दामोदार भगवान कृष्ण के  पवित्र नामों में से एक नाम है। भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय होने के  कारण ही कार्तिक माह अन्य माह की तुलना में सर्वाधिक पवित्र एवं महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा उत्सव का आरम्भ प्रबोधिनी एकादशी दिवस से होता है। एकादशी कार्तिक माह शुक्ल पक्ष का ग्यारहवाँ दिवस तथा पूर्णिमा इस माह का पन्द्रहवाँ दिवस होती है।अतः कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पाँच दिवस तक मनाया जाता है। प्रबोधिनी यानि देवउठनी एकादशी से आरम्भ होने वाले तुलसी.विवाह उत्सव का समापन भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन होता है।। अधिकांश भक्तगण कार्तिक पूर्णि...

श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन ने बाल दिवस धूमधाम से मनायाबच्चों को संस्कारित करना व नैतिक शिक्षा देना जरूरी हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज

Image
श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन ने बाल दिवस धूमधाम से मनाया बच्चों को संस्कारित करना व नैतिक शिक्षा देना जरूरी हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा गुरूवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्पेशल बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बाल दिवस समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य, सचिव सुशील मिश्रा व निदेशक निधि देवेश्वर ने किया। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसी कारण हर वर्ष 14 नवंबर को उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। अतः उन्हें संस्कारित करना व नैतिक शिक्षा देना बहुत जरूरी है। दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहींे होती है। बस उन्हें प्यार व सहयोग की जरूरत होती है। हम उनका साथ देंगे तो वे समाज व देश ...

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रहमलीन स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज का पूरा जीवन सनातन धर्म व समाज की सेवा के लिए समर्पित रहाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

Image
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रहमलीन स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज का पूरा जीवन सनातन धर्म व समाज की सेवा के लिए समर्पित रहाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  नई दिल्लीः- श्री सनातन धर्म भगवती मंदिर ट्रस्ट द्वारा बुधवार को भाई परमानंद कालोनी स्थित श्री सनातन धर्म भगवती मंदिर में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रहमलीन स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। देश के विभिन्न शहरों से आए संतों ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रहमलीन स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की। बुधवार को प्रातः भागवत कथा व हवन की पूर्णाहुति के बाद स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज बहुत ही ज्ञानी व सरल स्वभाव व सच्चे ह्रद्रय के संत थे। उनका पूरा जीवन...

कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना करने से भगवान विष्णु व मा लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य

Image
कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना करने से भगवान विष्णु व मा लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य सत्यनारायण भगवान की कथा कराने से सभी कष्ट व संकट दूर होते हैं भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसकी खुशी में देव दीपावली मनाई जाती है गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाईप लाईन राड मकरेडा के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व  भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ा है, जो सृष्टि के विनाश और पुनर्सृजन की गाथा बताता है। भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इस पर्व पर भगवान सत्यनारायण की कथा का बहुत महत्व है। गुरू नानकदेव का प्रकाश पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि इसबार कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर को मनाया ...

ब्लूम वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Image
ब्लूम वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन 14 स्वर्ण समेत 34 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबादः- मथुरापुर स्थित ब्लूम वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराया। उन्होंने 34 पदक जीेतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल में समारोह का आयोजन कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जनहित वर्ल्ड स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें कई प्रकार की रेस में शहर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों नंे दमखम दिखाया। ब्लूम वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने भी इनमें भाग लेकर लंबी कूद, रिले रेस आदि में शानदार प्रदर्शन किए और 34 पदक जीत लिए। इन 34 पदकों में 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत व 8 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चेयरमैन विपिन नागर, प्रबंधक सुशील नागर व प्रधानाचार्य ललिता नागर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।  चेयरमैन विपिन नागर, प्रबंधक सुशील नागर व प्रधानाचार्य ललित...

डॉ बेचैन की पुस्तक 'सफ़र में हूं' व प्रतिभा सुमन की पुस्तक 'अर्बन नक्सल बीवी' का लोकार्पण

सबका सूरज है तो सबको धूप मिलनी चाहिए" -रज़ा मुराद, सोम ठाकुर व दिनेश रघुवंशी कुँअर बेचैन सम्मान से सम्मानित -डॉ कुंअर बेचैन की स्मृति में हुआ शानदार कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह -डॉ बेचैन की पुस्तक 'सफ़र में हूं' व प्रतिभा सुमन की पुस्तक 'अर्बन नक्सल बीवी' का लोकार्पण  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाज़ियाबाद। महाकवि डॉ कुँअर बेचैन फाउंडेशन की ओर से हिंदी भवन में आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह छह घंटे से भी अधिक चला। इसमें महाकवि कुंअर बेचैन की पुस्तक 'सफ़र में हूं' व अभिनेत्री-कवयित्री प्रतिभा सुमन की पुस्तक ' अर्बन नक्सल बीवी' का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ कवि सोम ठाकुर “महाकवि डॉ कुँअर बेचैन साहित्य ऋषि सम्मान”, दिनेश रघुवंशी “महाकवि डॉ कुँअर बेचैन साहित्य मनीषी सम्मान” व अभिनेता रज़ा मुराद महाकवि कुँअर बेचैन काव्य कुटुम्भ सम्मान से नवाजे गये। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा और सभी रचनाकारों में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ बेचैन की बेटी कवयित्री वंदना कुँअर रायजादा ने सरस्वती वंदना पढ़ी। युवा क...