साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हराया

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हराया

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
 रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबादः- साहिबाबाद स्टार्स इलेविन व दिल्ली सुपर किंग्स ए के बीच हुए टी 20 मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन को शानदार जीत मिली। टीम ने दिल्ली सुपर किंग्स ए को 107 रन से हरा दिया। क्रिकेज क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 6 विकेट पर 270 रन का विशाल स्कोर बनाया। निहित ने महज 36 गेंद पर 16 चौकों व 3 छक्कोंकी मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। एडी ने 38 गेंद पर 78 रन का योगदान दिया। अमित गोयल ने 5 विकेट लिए। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली सुपर किग्स ए 19.1 ओवर में 163 रन पर आउट हो गया। निशांत ने 14 गेंद पर 41 रन, अखिल जैन ने 31 व अवतार सिंह ने 29 रन का योगदान दिया। जेम्स चौधरी व अमित राठौर ने 2’2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतक लगाने वाले निहित को दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर