सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज में स्लो साइकिल रेस व रस्सा खींच प्रतियोगिता हुई
सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज में स्लो साइकिल रेस व रस्सा खींच प्रतियोगिता हुई हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः-सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल समारोह सोमवार से शुरू हुए थे। खेल समारोह का उदघाटन विधायक संजीव शर्मा ने किया था। वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिनमें में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। कॉलेज के क्रीडाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि मंगलवार को हुई प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य के बी सिंह रहे। .स्लो साइकिल रेस में प्रथम नबील खान ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर दीपक पांचाल व तृतीय स्थान पर तुषार रहे।. रस्सा खींच प्रतियोगिता में विज्ञान वर्ग विजेता रहा। द्वितीय स्थान वाणिज्य वर्ग व तृतीय मानवीकि वर्ग को मिला। थ्री लैग रेस में करण व देव, विजेता तथा आदित्य व कैफ उप विजेता रहे। तृतीय स्थान पर अनंत व आलोक रहे।