श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय को 6 माह में ही महर्षि सांदीपन राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई

श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय को 6 माह में ही महर्षि सांदीपन राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई

पूज्य गुरूदेेेेेव श्रीमहत नारायण गिरि महाराज केेेेेेे मार्गदर्शन, अनुकम्पा व आशीर्वाद से ही विद्याालय को इतनी जल्द मान्यता मिलीः महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य 

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबादः- श्री सिद्धेश्वर महादेेव कुटी पाइप लाईन रोड मकरेडा स्थित ंश्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय ने बडी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को महर्षि सांदीपन राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई है। श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत व श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय के अध्यक्ष मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि यह उनके गुरू श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महत नारायण गिरि महाराज का मागदर्शन, उनकी अनुकम्पा व आशीर्वाद का ही फल है कि विद्यालय को इतनी जल्द महर्षि सांदीपन राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई है। श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय का शुभारंभ उनके गुरू श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने 22 जून को ही किया था और 14 दिसंबर को विद्यालय को मान्यता भी मिल गई। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि अभी विद्यालय में 8 बच्चे ही हैं, जो आचार्य बृजेश मिश्रा से संस्कृत, वेद के साथ आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त कर हैं। गुरूदेव के मार्गदर्शन व पावन व पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय को शुरू हुए अभी 6 माह ही हुए हैं, मगर देश भर से अभिभावक अपने बच्चों को यहां शिक्षा दिलानेके निए संपर्क कर रहे हैं। यह विद्यालय जल्द ही भारत की गौरवमयी गुरूकुल पद्धति को गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश ही नहीं देश-विदेश में भी फैलाने में सफल होगा और भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फहराएगा। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को समय-समय पर गुरूदेव श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व उनके माध्यम से देश के अन्य संतों का पावन सानिध्य व मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को संस्कृत के साथ हिंदी, अंग्रेजी आदि भाषाओं में भी निपुण करते हुए वेद आदि की शिक्षा दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर