8वीं बटालियन एनडीआरएफ में हाॅफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

8वीं बटालियन एनडीआरएफ में हाॅफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
 रिपोर्ट:- विकास कुमार 


गाजियाबाद:- कमला नेहरु स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में इंटर जोनल हाॅफ मैराथन प्रतियोगिताओं 23.12.2024 को करवाई गई।  प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री प्रवीण कुमार तिवारी, कमाण्डेंट 8वीं एनडीआरएफ द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में एनडीआरएफ के सभी चारों जोनल की टीमों ने भाग लिया, प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी, इस प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 
प्रतियोगिता में नाॅर्थ जोन प्रथम स्थान पर रहा ईस्ट एण्ड नाॅर्थ ईस्ट जाॅन दूसरे तथा वेस्ट सेन्ट्रल जोन तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राकेश कुमार तोमर,  नाॅर्थ जोन रहा जिनका इस हाॅफ मैराथन (21.1 कि0मी0)  में  1ः20ः15 का समय रहा। 
इस मौक पर बटालियन कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने  कहा कि एनडीआरएफ में प्रोफेशनल कम्पटीशनों के साथ साथ एथलेटिक, बाॅलीवाल, बास्केटवाल इत्यादि सभी प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जाता है इसी क्रम में आज इंटर जोनल हाॅफ मैराथन का आयोजन किया गया था मै इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ  और आगामी होने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ ।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर