Posts

Showing posts from March, 2026

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

Image
यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंड दिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  न्यू दिल्ली -- 24 मार्च को नई दिल्ली के ग़ालिब इंस्टिट्यूट में आयोजित होने वाले यूजीसी के समर्थन वाले सेमिनार पर सबकी निगाहेँ टिकी हैं. यूजीसी गाइड लाइन को लेकर पूरे देश में जाटो का क्लियर स्टैंड साफ दिखने लगा है. 24 मार्च को देश भर से जाट बुद्धिजीवी, पत्रकार, सामाजिक राजनितिक कार्यकर्ता, वकील, शिक्षक व युवा सेमिनार में भाग लेंगे. जाहिर है कि ज़ब सेमिनार यूजीसी गाइड लाइन के समर्थन में हो रहा है तो गाइड लाइन के समर्थक लोग ही उसमे हिस्सा लेंगे. दीन बंधु सर छोटूराम औऱ चौ. चरण सिंह के बाद जाटों का यह पहला वैचारिक सेमिनार हो रहा है. हालांकि यूजीसी की गाइड लाइन से जाट उतना प्रभावित नहीं है लेकिन अति पिछड़ा, दलित औऱ मुसलमान पर इसका सौ प्रतिशत प्रभाव पड़ने वाला है. यूजीसी गाइड लाइन ने चूंकि पूरे देश को अगड़े औऱ दलित पिछड़े में बाँट दिया है. ऐसे में सवाल यह है कि जाट किस तरफ जाए. जाट कौम को अपर कास्ट समय समय पर अपने हिसाब से परिभाषित करता रहा है....

दिल्ली गेट देवी मंदिर में हुई मां नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा

Image
दिल्ली गेट देवी मंदिर में हुई मां नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा  मंदिर के महंत  गिरिशानन्द गिरि जी  महाराज ने बताया कि आज दुसरे दिन माँ का यह स्वरूप तप, त्याग और साधना का प्रतीक है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार    गाजियाबाद:-  श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि की अध्यक्षता व पावन सानिध्य मे चैत्र नवरात्र को लेकर दूसरे  नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली गेट देवी मंदिर एवं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ मंदिर मठाधीश महंत गिरिशा नन्द गिरी अन्तर्राष्ट्रीय मंत्री श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का प...

सीडीओ अभिनव गोपाल ने किया वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ

Image
जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न सीडीओ श्री अभिनव गोपाल ने किया वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ जिले के समग्र आर्थिक विकास को गति देना हमारा लक्ष्य: सीडीओ श्री अभिनव गोपाल हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद :- जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने जनपद के सभी बैंकों को विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।  अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बुद्ध राम ने दिसंबर तिमाही 2025 तक की बैंकिंग उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की। इस दौरान सभी बैंकों की उपलब्धियों की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात बढ़ाने तथा सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस...

प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावनद सानिध्य में 19 मार्च से 26 मार्च तक चेत्र नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा

Image
प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावनद सानिध्य में 19 मार्च से 26 मार्च तक चेत्र नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में प्रतिदिन सप्तशती पाठ, हवन होगा 26 मार्च को पंखा शोभा यात्रा निकाली जाएगी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः:- द्वारकापुरी, दिल्ली गेट स्थित प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में चेत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से 26 मार्च तक मनाया जाएगा। महोत्सव सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता तथा मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में होगा। 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मां की पूजा-अर्चना करके करेंगे। महाराजश्री का महंत गिरिशानंद गिरि महाराज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। मंदिर में 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से द...

उत्तराखंड पैंथर्स ने रोरिंग टाइगर्स को हराया

Image
उत्तराखंड पैंथर्स ने रोरिंग टाइगर्स को हराया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः-एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में उत्तराखंड पैंथर्स ने रोरिंग टाइगर्स को हरा दिया। टीम ने मैच में 35 रन से जीत दर्ज की। मैच नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें टॉस उत्तराखंड पैंथर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट 223 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। पहाड़ी ने 35 गेंद पर 6 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 83 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने विनोद पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रन की पार्टनरशिप की। विनोद पांडे ने 35 गेंद पर 9 चौकों व 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। प्रवीण रावत ने नाबाद 21 रन बनाए। उमेश कुमार ने 2 विकेट लिए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोरिंग टाइगर्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन ही बना पाए। वी आर प्रताप ने 38, चिंटू वर्मा ने 37 व हंसराज ने 32 रन का योगदान दिया। अंकित रावत, अनूप चतुर्वेदी, रमेश खडवाल, अंकित के, अक्षत रावत व विजय करौला ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ...