दिल्ली गेट देवी मंदिर में हुई मां नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
दिल्ली गेट देवी मंदिर में हुई मां नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
मंदिर के महंत गिरिशानन्द गिरि जी महाराज ने बताया कि आज दुसरे दिन माँ का यह स्वरूप तप, त्याग और साधना का प्रतीक है
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाजियाबाद:- श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि की अध्यक्षता व पावन सानिध्य मे चैत्र नवरात्र को लेकर दूसरे नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली गेट देवी मंदिर एवं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ मंदिर मठाधीश महंत गिरिशा नन्द गिरी अन्तर्राष्ट्रीय मंत्री श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का द्वितीय रूप माना जाता है । चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा होती है
महंत विजय गिरि जी महाराज ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने मिट्टी का कलश, जौ बोने के लिए पात्र, मिट्टी, जौ, गंगाजल, पवन फूल, मिष्ठान, फल, रोली, चावल, कलावा की खरीदारी शुरू कर दी है। प्रसाद भोग के लिए भी व्यवस्था की एवं भक्तों एवं विद्यापीठ के छात्रों एवं आचार्य ने मन्त्रोउचारण के साथ साधु संतो ने हवन-यज्ञ में आहुति दी गई। इस अवसर मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि नवरात्रि पर गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा नेता पप्पू पहलवान,राहुल शर्मा
प्रतीक माथुर ,श्याम शर्मा,संदीप पाल
,अंकित गुप्ता,युग छाबड़ा ,चमन चौहान आदि सैकड़ों भक्तों संतों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने मां ब्रह्मचारिणी कि पुजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया
Comments
Post a Comment