राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा की मांग
राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा की मांग रिपोर्ट विकास कुमार गाजियाबाद राष्ट्रीय समाज पार्टी ने आज जिलाअधिकारी कार्यलय पहुँचकर प्रयागराज के सुलेमसराय में हुये दोहरे हत्याकांड के दोषियों को फाँसी की सजा की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया राष्ट्रीय समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया की दिनाक 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज उप्र में सुलेमसराय थाना धूमनगंज के बगल में जीटी रोड पर भरी दोपहरी में स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग तथा बमबाजी करते हुए दहशतगर्दो ने अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या कर दी तथा अधिवक्ता उमेश पाल की सुरक्षा में शासकीय कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संदीप निषाद ढाल बनके लड़े और बदमाशों ने उन्हे भी निशाना बनाया और उनकी भी नृशंस हत्या कर दी । जिसको लेकर सभ्य समाज में इस घटना से बहुत भय व्याप्त है। सभ्य समाज मुख्यमंत्री जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज, राज्य तथा देश की प्रतिमा को कलंकित करती है। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री जी से...