दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन 
रिपोर्ट विकास कुमार 
  ग़ाज़ियाबाद : विगत रात्रि दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया को सी बी आई द्वारा गिरफ्तार करने पर आप कार्यकर्ताओ मे व्यापक रोष व्याप्त है। जनपद की आप इकाई ने आज जमकर विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ता सुबह से ही घंटाघर पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। आप के जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा के नेतृत्व मे हुए इस विरोध प्रदर्शन मे जमकर केंद्र सरकार के विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने कहा कि हमारे नेताओं को राजनीतिक विद्वेश के तेहत् अनावश्यक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। रात भी मनीष सिसोदिया को अपनी  गिरफ्तार करके थाना छतरपुर  दिल्ली में बैठाया गया था। 
व्यापार प्रकोष्ठ  प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि  यादव ने कहा केंद्र सरकार तानाशाही पर उतार आई है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को फंसाया जा रहा है।  महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से तानाशाही अपना रही है। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने भी उक्त घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त कर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव, वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष निमित यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौरव निर्माण जिला महासचिव शिल्पी सचान व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा मुकेश प्रजापति महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा ीप्ति वर्मा, आकाश चंदेल, पूजा चौधरी जतिन शर्मा, राशिद सिद्दीकी, अनिल गुर्जर गौरव इफ्तिखार अहमद सतीश कुमार 
 पूजा चौधरी,जनम सिंह, ए यू खान, आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर