आरओ प्लांट के मैनेजर से हुई लूट की घटना का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया


गाजियाबाद में एक आरओ प्लांट के मैनेजर से हुई लूट की घटना का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है।  मैनेजर से लूट करने वाले 3 बदमाशों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।  लूट की इस घटना की आर ओ फैक्ट्री में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने, वर्तमान में काम कर रहे एक अन्य कर्मचारी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर प्लान और अंजाम दिया था। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस , सर्विलांस और मैन्युल इंटेलिजेंस की मदद से बदमाशों तक पहुच गई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया गया। 
दरसल गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सिथत एक आर ओ फैक्ट्री में  मैनेजर देवदत्त शर्मा से , फेक्ट्री से कुछ दूरी पर  पर ही बीती 13 तारीख को अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।  बदमाश चाकू दिखाकर पीड़ित देवदत्त शर्मा से करीब 1.5 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लूटेरो की तलाश में जुटी हैं  । आज पुलिस ने घटना का खुलासा कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 बदमाशों सचिन कश्यप,सुमित गौतम , सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में पीड़ित मैनेजर देवदत्त शर्मा की ही आरओ फैक्टरी में दो बर्ष पूर्व काम कर चुका सचिन कश्यप और वर्तमान में काम कर रहा सचिन नाम का कर्मचारी हैं। सचिन ने ही फैक्टरी से मैनेजर देवदत्त के पैसों से भरे बैग को लेकर निकलने की सूचना दी थी।  जिसके बाद फैक्टरी के पूर्व कर्मचारी सचिन कश्यप ने अपने एक अन्य साथी सुमित गौतम के साथ मैनेजर देवदत्त से लूट की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने आज मैन्युल पुलिसिंग और सर्विलांस की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया हैं ।  लूटी गई रकम में से करीब 73 हजार रुपए से ज्यादा की रकम पुलिस ने बरामद कर ली है। 
 जानकारी के अनुसार सचिन फिलहाल नोयडा में इलेट्रिशियन का काम कर रहा था । और उस पर काफी कर्जा हो गया था जिसकी बजह से उसने अपराध का रास्ता चुन लिया और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे किये गए अपराधों की सजा अब कानून देगा।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर