राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा की मांग



राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा की मांग 


रिपोर्ट विकास कुमार 
गाजियाबाद राष्ट्रीय समाज पार्टी ने आज जिलाअधिकारी कार्यलय पहुँचकर प्रयागराज के सुलेमसराय में हुये दोहरे हत्याकांड के दोषियों को फाँसी की सजा की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया राष्ट्रीय समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया की दिनाक 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज उप्र में सुलेमसराय थाना धूमनगंज के बगल में जीटी रोड पर भरी दोपहरी में स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग तथा बमबाजी करते हुए दहशतगर्दो ने अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या कर दी तथा अधिवक्ता उमेश पाल की सुरक्षा में शासकीय कर्तव्य
का निर्वहन करते हुए संदीप निषाद ढाल बनके लड़े और बदमाशों ने उन्हे भी निशाना बनाया और उनकी भी
नृशंस हत्या कर दी । जिसको लेकर सभ्य समाज में इस घटना से बहुत भय व्याप्त है। सभ्य समाज मुख्यमंत्री जी की  तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज, राज्य तथा देश की प्रतिमा को कलंकित करती
है। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री जी से  मांग की है कि
1) दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर कठोरतम सजा दी जाए जो इतिहास में एक
नजीर बने।
2) स्व अधिवक्ता उमेश पाल तथा शहीद संदीप निषाद के आश्रित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक एक करोड़ की निधि प्रदान की जाये 

3) स्व अधिवक्ता उमेश पाल तथा शहीद संदीप निषाद आश्रित विधवा पत्नियों को अनुकंपा के आधार पर
शासकीय सेवा में समायोजित किया जाए।
4) स्व अधिवक्ता उमेश पाल तथा शहीद संदीप निषाद के आश्रित परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
महोदय आप मुख्यमंत्री होने के नाते हम सबके अभिभावक भी है और आप योगी / संत होने के नाते मानवीय
संवेदनाओं के सागर भी है अतः आपसे अपेक्षा है की आप उपरोक्त मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार कर अवश्य
पूर्ण करेगे। इस मौके पर कृष्ण ढिकोलिया , रामभूल पाल , भूरे सिंह पाल , रविंदर होलकर , लक्ष्मण सिंह , जयदीप पाल , सोबरन फौजी , अब्दुल , अनिल गिरी आदि शामिल रहे

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर