श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा का राजस्थान में हुआ जोरदार स्वागतआहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भी किया स्वागत 1 मई तक
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा का राजस्थान में हुआ जोरदार स्वागत आहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भी किया स्वागत 1 मई तक चलने वाली यात्रा में सामाजिक बुराईयों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा महाराजश्री की प्रेरणा से हजारों लोग नशे व व्यसनों से मुक्ति पा चुके हैं हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट राजस्थानः- श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की राजस्थान में तीन दिवसीय नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन अनेक स्थानों पर महाराजश्री का जोरदार स्वागत किया गया और लोगों ने नशा व सभी व्यसनों से मुक्ति का संकल्प लिया। आहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित नंे भी यात्रा का स्वागत कर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि नशा एक ऐसी आग है, जिसने हजारों-लाखों लोगों के जीवन की खुशियों को जला दिया है। नशे के कारण ही ला...