प्रद्युम्मन जैन ने परिवार समेत वोट डाला, बेटी ने पहली बार दिया वोट





हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद :- हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रबंधक प्रद्युम्मन जैन ने शुक्रवार को परिवार समेत संजयनगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनकी बेटी अक्षरा ने पहली बार वोट डाला। प्रद्युम्मन जैन ने बताया कि उनकी बेटी अक्षरा लॉयड बिजनेस कॉलेज में पढ़ती है। 

अक्षरा को इस बार पहली बार वोट डालना था, जिसके लिए उसके अंदर बहुत उत्साह था। बेटी को उसके ग्रेटर नोएडा स्थित पीजी से लेने के लिए वे पत्नी पूनम के साथ सुबह पांच बजे ही ग्रेटर नोएडा के लिए निकल गए थे। बेटी को लेकर वे सुबह 7 बजे सीधे ग्रीन फील्ड पब्ल्कि स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे और परिवार समेत वोट डालकर देश के प्रति अपने कर्त्तव्य का पालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर