लोकसभा चुनाव रूपी लोकतंत्र के त्यौहार में अच्छा होगा की, निष्पक्ष होकर अपना मतदान करें:- बीके शर्मा हनुमान

लोकसभा चुनाव रूपी लोकतंत्र के त्यौहार में अच्छा होगा की, निष्पक्ष होकर अपना मतदान करें:- बीके शर्मा हनुमान 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 

 गाजियाबाद:- विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।यह बात सबको पता है। इस देश की ज्यादातर जनता को लोकतंत्र का वास्तविक समझ नहीं है। देश का एक आम नागरिक अपने रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को सही से नहीं जान पाता है। लेकिन अब समय बदल रहा है, पहले हमारे पास जानने के साधन सीमित थे। अब इंटरनेट का इस्तेमाल होने लगा है, इसे जानना बहुत आसान हो गया है। अब कहीं भी, किसी भी समय हम अपने सभी अधिकारों को जान सकते हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त किए गए अपने सभी अधिकारों को जानकर हम जैसे आम नागरिक उनकी रक्षा खुद कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव रूपी लोकतंत्र के त्योहार में अच्छा होगा कि निष्पक्ष होकर अपना मतदान करें। यह मतदाता के लिए भी हित में है और देश हित में भी।ऐसे व्यक्ति को मतदान करें, जो वास्तविक सेवक बनकर पूरे आत्मसमपर्ण से देश के लोगों और
देश के लिए कुछ नया करे, जिससे नागरिकों और देश का भविष्य उज्जवल हो सके। मैं तो यही कहूंगा कि आप सिर्फ मतदाता न बनकर रह जाएं, देश के लोकतंत्र में खुद को सामने लाएं और नेतृत्व की क्षमता विकसित कर देश की बागडोर संभालने में भी अपना सीधा योगदान दें। यह व्यवस्था पर आरोप लगाने से कई गुना अच्छा होगा। तब जाकर देश के एक आम नागरिक को लोकतंत्र का अहसास होगा।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर