हमारा एक वोट देश की किस्मत बदल सकता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि

हमारा एक वोट देश की किस्मत बदल सकता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि

महाराजश्री ने सभी देशवासियों से वोट डालने की अपील की
श्रीमहंत नारायण गिरि वोट डालने के लिए अपनी राजस्थान की यात्रा को बीच में छोडकर आज ही गाजियाबाद पहुंच जाएंगे 

रिपोर्ट:- विकास कुमार 


राजस्थानः- श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
ने देशवासियों से अपील की कि वे देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में वोट अवश्य डालें और देश का जिम्मेदार होने का परिचय दे। हमारा एक वोट भी देश की किस्मत बदल सकता है और उसे विकास की बुलंदी पर पहुंचा सकता है, उसे पुनः विश्व गुरू बना सकता है। महाराजश्री ने कहा कि गाजियाबाद में शुक्रवार 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वे राजस्थान की अपनी भक्त संपर्क उपासना यात्रा को बीच में ही छोडकर आज ही समाज व देश के प्रति अपना फर्ज व कर्त्तय को पूरा करने के लिए वोट डालने तथा दूधेश्वर भगवान की सेवा के लिए गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। शुक्रवार 26 अप्रैल को वे सभी काम छोडकर सबसे पहला काम वोट डालने का ही करेंगे। महाराजश्री ने कहा कि एक अच्छी व मजबूत सरकार चुनने के लिए हमें पांच साल बाद मौका मिल रहा है। अतः इस मौका का फायदा सभी मतदाताओं को उठाना चाहिए। मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह ताकत हमें बहुत संघर्ष के बाद मिली है। हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 26 अप्रैल को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर  मतदान करना चाहिए।अपने निजी हितों को ना देखते हुए एक अच्छे ईमानदार और अपने क्षेत्र के विकास करने वाले उम्मीदवार को ही वोट करनी चाहिए। युवा पीढ़ी को खासकर आगे आना चाहिए अपने तथा देश के अच्छे भविष्य के लिए वोट जरूर करना चाहिए। हमें यह याद रखना है कि हमारा वोट ही हमारा व देश का भविष्य तय करेगा। हमें अपने भविष्य को उज्जवल बनाना है और समाज व देश को विकास की नई बुलंदी तक पहुंचाना है तो यह सब हमारा वोट ही कर सकता है। हमें अपने वोट कीमत को समझना चाहिए और सभी काम छोडकर सबसे पहले वोट डालना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर