समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं : प्रवीण प्रताप गुप्ता
समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं : प्रवीण प्रताप गुप्ता
पिलखुवा :- नगर मे समाज सेवा के नाम पर प्रवीण प्रताप राधे एक ऐसा नाम जो हमेशा मानव सम्मान एवं जनहित के लिए सेवा में तत्तपर रहा है जिन्हें शहर के प्रमुख समाजसेवी के नाम से भी जाना जाता रहा है और उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक पेड़ पौधों का आदान प्रदान करने वाली आकाश फार्म एन्ड नर्सरी के मालिक और कसबे की जनता के दिलो में प्रमुख समाज सेवी के रूप में राज करने वाले प्रवीण प्रताप उर्फ राधे भैया का जन्म, सन 20 दिसंबर 1966 में पिलखुवा निवासी स्व० श्री स्वतंत्र प्रताप के घर में हुआ था। कहने वाले कहते है कि राधे भैया के बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी थे और किसी जमाने में गौ
हत्या आंदोलन में जेल भी गए थे। राधे भैया के परिवार के बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और शायद यही कारण रहा कि प्रवीण प्रताप उर्फ राधे बी. कॉम की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बड़ी सादगी के साथ समाज की सेवा करने वाली संस्थाओ से जुड़े हुए है।
Comments
Post a Comment