पूनम कौशिक एवं संजीव गुप्ता ने किया खोड़ा में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

पूनम कौशिक एवं संजीव गुप्ता ने किया खोड़ा में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

रिपोर्ट :- विकास कुमार
 गाजियाबाद :- शनिवार को खोड़ा नगर पालिका की राजीव विहार कॉलोनी में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष और खोडा नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी दावेदार पूनम कौशिक और भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया खोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता और सभासद प्रत्याशी के दावेदार समाजसेवी सोनू शर्मा पिछले लगभग 4 वर्ष से गर्मी के मौसम में खोड़ा के विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की प्याऊ को लगाते हैं ताकि आने वाली भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जा सके इस बार भी लेबर चौक मेन रोड पर बाबा मोहन राम प्याऊ के नाम से शनिवार को इसका शुभारंभ किया गया इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अमृता सिंह, ममता तिवारी, ममता ओझा तथा आशा शर्मा के साथ सोनू शर्मा के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर