विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया

विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया

हालचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
एनएच 24 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल गाजियाबाद का नवां स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूजा के बाद हवन का आयोजन हुआ। मां सरस्वती के बाद सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। पूजा के बाद हवन भी हुआ जिसमें  स्कूल की प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकांें व कर्मचारियों ने विश्व कल्याण, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व उनकी अच्छी शिक्षा की कामना करते हुए आहुति दी। प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने सभी को स्कूल के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की मेहनत व लगन के चलते ही आज स्कूल अपनी अलग पहचान बना चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर