श्री क्रिकेट क्लब ने साहिबाबाद स्टार्स को हराया

श्री क्रिकेट क्लब ने साहिबाबाद स्टार्स को हराया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
श्री क्रिकेट क्लब व साहिबाबाद स्टार्स के बीच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टी 20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में श्री क्रिकेट क्लब 3 विकेट से विजयी रहा। 177 रन के टारगेट को उसने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में टॉस साहिबाबाद स्टार्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निहित की 37 गेंद पर खेली गई 63 रन की पारी की मदद से निर्धारत 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। अंकित ने 46 रन व निर्मल ने 35 रन की पारी खेली। रविश वर्मा ने 3.5 ओवर में महज 10 रन देकर 3 विकेट लिए। श्री क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। समीर वर्मा ने 40 गेंद पर 1 छक्के व 14 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली। धीरज त्यागी ने 43 रन बनाए। दीपक प्रजापति 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रविश वर्मा को दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर