लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को हराया

लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को हराया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
गिरिराज आईपीएल सीजन 3 के लीग मैच में लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को 28 रन से हरा दिया। लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गजलर्स इलेविन 17 ओवर में 175 रन पर आउट हो गई।  लीजेंडस क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल सिंह ने 64 गेंद पर 12 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली। कपिल मेहरा ने 47 रन का योगदान दिया। अंकुर नैन ने 3, डॉ बर्मन व अजीत मलिक ने 2-2 विकेट लिए। गजलर्स इलेविन की ओर से अंकुर नैन ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान अभिजीत शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। वीके व नवनीत ने 3-3 तथा पुष्पेश सिंह ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल सिंह को दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर