रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता

रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ऑल इंडिया शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बैडमिंटन असोसिएशन गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष, आईएसएफआई के महासचिव व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि गुलशन कुमार भांमरी, एक्टर-लेखक शुभम कुमार राय व स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अंजुल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है। गुलशन कुमार भांमरी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए क्योंकि आज के समय में खेलों से भी बच्चे नाम व दाम दोनों कमा सकते हैं। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। गुरूवार को कई मैच खेले गए। अंडर 9 में रियाना ने चाहत, अंडर 11 सिद्धि ने चाहत, अंडर 13 में लब्धि ने सिद्धि व अंडर 15 में तमन्ना ने श्रेया को हराया। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर