राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने पौधरोपण किया

राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने पौधरोपण किया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। संस्था की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को वृक्ष ही समाप्त कर सकते हैं। अतः हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सिर्फ पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, उनकी देखभाल भी करनी होगी। संगीता अग्रवाल, नूतन बंसल, सुशीला गुटगुटिया आदि ने भी पौधरोपण किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर