संभव मे प्राप्त 24 शिकायतों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाए निर्माण

संभव मे प्राप्त 24 शिकायतों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाए निर्माण
रिपोर्ट:-विकास कुमार 
गाजियाबाद:- संभव के अंतर्गत नगर आयुक्त महोदय डॉक्टर नितिन गौड़ द्वारा शहर की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही की गई जिस के क्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के आदेश दिए गए, समस्त विभागीय अधिकारी संभव में उपस्थित हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित संदर्भों पर पत्र प्राप्ति के उपरांत कार्यवाही कीl

अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव द्वारा बताया गया कि संभव में 24 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, अवैध अतिक्रमण को लेकर भी अधिकांश शहर निवासी संभव में अधिकारियों से मिले, अवैध अतिक्रमण पर सख्त होकर नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को ना केवल तत्काल कार्यवाही के लिए आदेशित किया बल्कि शहर में अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए भी कहाl

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में  समस्त विभागीय अधिकारी गण अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को बेहतर कर रहे हैं जिसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट भी नगर आयुक्त महोदय द्वारा जाची जाती है, संभव में शहर के कई जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर चर्चा कीl

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर