एनडीआरएफ़ में "हर आँगन योग" की गूँज

एनडीआरएफ़ में "हर आँगन योग" की गूँज
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाजियाबाद:- के कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ बटालियन में  आजादी का 75वां अमृत महोत्सव, नौवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तौर पर "हर आंगनी योग" की थीम पर मनाया गया। जहां एक ओर पूरे देश में योग कार्यक्रमों का आयोजन योग सप्ताह के रूप में पूरे ज़ोरों से किया जा रहा है वहीँ एनडीआरएफ भी शनिवार को योगमयी नज़र आया ।
योग कार्यक्रम का आयोजन 58 मिनट के प्रोटोकॉल के साथ किया गया जिसमें  मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल माननीय सांसद राज्यसभा, एनडीआरएफ डीआईजी गंभीर सिंह चौहान, कमांडेंट एनडीआरएफ प्रवीण कुमार तिवारी, विवेक श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गाजियाबाद, अशोक कुमार राणा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ,पी एन दीक्षित प्रोजेक्ट डायरेक्टर गाजियाबाद और लगभग 300 एनडीआरएफ रेस्क्यूर्स के साथ गाज़ियाबाद आयुष विभाग के कर्मचारियों ने "हर आंगन योग" बैनर के तले योग किया। कार्यक्रम के दौरान  क्रियात्मक योगाभ्यासों के क्रम में प्रोटोकाल के तहत खड़े, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनों के साथ कमर, गर्दन और कंधों से संबंधित व्यायामों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास योगाचार्य श्री यश पराशर और उनकी टीम ने योग सन्देश के साथ कराया । 
योग कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व मुख्य अतिथी द्वारा एनडीआरएफ शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया । इस मौके पर एनडीआरएफ के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर