जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
आरडीसी स्थित आकाश  बायजूस  में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के अकैडमिक हैड नितेश भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को बुके व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जेईई एडवांस की परीक्षा में अनंत सिंघल, सुधांशु झा, प्रतीक, कार्तिक सिंह, वंशिका सिंह, संजना सिंह, प्रयाग आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन सभी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर